एक्सप्लोरर

बार-बार भेदभाव का आरोप लगाने वालों को केंद्र सरकार ने दिया करारा जवाब? सुशील मोदी का महागठबंधन सरकार पर हमला

Sushil Kumar Modi: सुशील कुमार मोदी ने कहा कि नीतीश कुमार ने टीन का चश्मा लगा रखा है. बिहार से आधे दर्जन रेल मंत्री हुए लेकिन वास्तविक कार्य 2014 के बाद प्रारंभ हुआ.

पटना: बिहार की महागठबंधन सरकार (Mahagathbandhan Sarkar) पर पूर्व उप मुख्यमंत्री सह राज्यसभा सदस्य सुशील कुमार मोदी (Sushil Kumar Modi) ने हमला बोला है. मंगलवार (27 जून) को बयान जारी करते हुए सुशील मोदी ने ना सिर्फ मोदी सरकार (Modi Government) की तारीफ की बल्कि उपलब्धियां गिनाईं और कहा कि बार-बार भेदभाव का आरोप लगाने वालों को केंद्र सरकार का यह करारा जवाब है.

'नीतीश कुमार ने लगा रखा है टीन का चश्मा'

सुशील कुमार मोदी ने बिहार के मुख्यमंत्री पर हमला बोला. उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार ने टीन का चश्मा लगा रखा है, इसलिए बिहार के विकास के लिए पटना-रांची वंदे भारत ट्रेन और 9,640 करोड़ की एकमुश्त सर्वाधिक सहायता राशि की केंद्रीय सौगात दिखाई नहीं पड़ती है. केंद्र सरकार ने राज्यों को एक लाख 30 हजार करोड़ का 50 वर्षीय ब्याज मुक्त ऋण आधारभूत संरचना हेतु देने की बजट में घोषणा की थी. केंद्र ने कल 16 राज्यों के लिए 56 हजार करोड़ की पहली किस्त की मंजूरी दी है जिसमें सर्वाधिक 9,640 करोड़ बिहार के लिए स्वीकृत है.

बीजेपी नेता ने आगे कहा कि इस राशि का इस्तेमाल स्वास्थ्य, शिक्षा, सिंचाई पेयजल, ऊर्जा, सड़क आदि के इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास पर खर्च होगा. यह राज्य के विकास के निर्धारित ऋण राशि के अतिरिक्त है जिस पर ब्याज नहीं लगेगा और 50 वर्ष में वापस लिया जाना है.

बिहार से रेल मंत्री रहे नेताओं पर कसा तंज

सुशील कुमार मोदी ने कहा कि बिहार से आधे दर्जन रेल मंत्री हुए लेकिन वास्तविक कार्य 2014 के बाद प्रारंभ हुआ. पहले के रेल मंत्री बिना बजटीय प्रावधान के केवल घोषणा करते थे. 90% रेल विद्युतीकरण का काम पूरा हो चुका है. वंदे भारत की 23वीं ट्रेन के लोकार्पण के बाद अब जल्द उसका स्लीपर संस्करण में प्रारंभ होगा.

बता दें कि मंगलवार को पीएम मोदी ने पांच वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाई. इसमें रांची-पटना वंदे भारत एक्सप्रेस भी शामिल है. वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए इसका उद्घाटन किया. पीएम मोदी हरी झंडी दिखाने के लिए मध्य प्रदेश के रानी कमलापति रेलवे स्टेशन पहुंचे थे.

यह भी पढ़ें- Nitish Kumar Cabinet: नीतीश कैबिनेट का फैसला, अब शिक्षक बनने के लिए बिहारी होना जरूरी नहीं, नियमावली में बड़ा बदलाव

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
Bihar Flood News: सुपौल में कोसी नदी का जलस्तर बढ़ा, निरीक्षण करने पहुंचे DM, क्या है अपडेट?
बिहार: सुपौल में कोसी नदी का जलस्तर बढ़ा, निरीक्षण करने पहुंचे DM, क्या है अपडेट?
बिहार: विधानसभा के पटल पर रखे गए 10 संशोधन विधेयक, पहले दिन क्या हुआ? जानें
बिहार: विधानसभा के पटल पर रखे गए 10 संशोधन विधेयक, पहले दिन क्या हुआ? जानें

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूपी के लिए मौसम विभाग का रेड अलर्ट, दिल्ली-बिहार से लेकर हरियाणा तक क्या है चेतावनी, जानें
यूपी के लिए मौसम विभाग का रेड अलर्ट, दिल्ली-बिहार से लेकर हरियाणा तक क्या है चेतावनी, जानें
कलकत्ता HC ने रेप के आरोप में इस IPL क्रिकेटर को गिरफ़्तार करने का दिया आदेश, जानिए कौन है वो खिलाड़ी
कलकत्ता HC ने रेप के आरोप में इस IPL क्रिकेटर को गिरफ़्तार करने का दिया आदेश, जानिए कौन है वो खिलाड़ी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Bihar Police Viral Video: एक ही बाइक पर ठुंसे 4 पुलिसवाले, वीडियो देख भड़के लोग बोले- क्या इनका चालान कटेगा?
एक ही बाइक पर ठुंसे 4 पुलिसवाले, वीडियो देख भड़के लोग बोले- क्या इनका चालान कटेगा?
ऑफलाइन स्टोर या ऑनलाइन, कहां से खरीदना चाहिए नया फोन? ये बातें जान लीं तो नहीं रहेगा कंफ्यूजन
ऑफलाइन स्टोर या ऑनलाइन, कहां से खरीदना चाहिए नया फोन? ये बातें जान लीं तो नहीं रहेगा कंफ्यूजन
Embed widget