एक्सप्लोरर

Sharad Yadav Passed Away: जेडीयू के पूर्व अध्यक्ष शरद यादव का निधन, बिहार में शोक की लहर, इन नेताओं ने व्यक्त की संवेदना

शरद यादव जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) के अध्यक्ष के साथ केंद्र में मंत्री भी रह चुके हैं. पूर्व मंत्री की तबीयत बिगड़ती जा रही थी और उन्हें गुरुग्राम के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया था.

पटना: दिग्गज समाजवादी नेता शरद यादव (Sharad Yadav) का 75 साल की उम्र में गुरुवार को निधन हो गया. उनकी बेटी सुभाषिनी यादव ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है. इस घटना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) से लेकर डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव, (Tejashwi Yadav) लालू यादव, सुशील मोदी सहित कई राजनीतिक दिग्गजों ने शोक व्यक्त किया है. इसमें नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा,'जाप' प्रमुख पप्पू यादव, आरसीपी सिंह सहित कई नेता शामिल हैं.

तेजस्वी यादव ने ट्वीट कर लिखा कि 'मंडल मसीहा, राजद के वरिष्ठ नेता, महान समाजवादी नेता मेरे अभिभावक आदरणीय शरद यादव जी के असामयिक निधन की खबर से मर्माहत हूं. कुछ कह पाने में असमर्थ हूं. उन्होंने आगे लिखा कि माता जी और भाई शांतनु से वार्ता हुई है. दुःख की इस घड़ी में संपूर्ण समाजवादी परिवार परिजनों के साथ है.'

आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव ने ट्वीट कर लिखा कि 'अभी सिंगापुर में रात्रि में के समय शरद भाई के जाने का दुखद समाचार मिला. बहुत बेबस महसूस कर रहा हूं. आने से पहले मुलाक़ात हुई थी और कितना कुछ हमने सोचा था समाजवादी व सामाजिक न्याय की धारा के संदर्भ में. शरद भाई. ऐसे अलविदा नही कहना था. भावपूर्ण श्रद्धांजलि'

नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा ने ट्वीट कर लिखा कि 'पूर्व केंद्रीय मंत्री आदरणीय शरद यादव जी के निधन का दुःखद समाचार मिला. ईश्वर उनकी आत्मा को अपने चरणों में स्थान दें एवं उनके शोक संतप्त परिवार को दुःख की इस कठिन घड़ी में धैर्य और संबल प्रदान करे'

राज्यसभा सदस्य सुशील मोदी ने ट्वीट कर लिखा कि 'शरद यादव मेरे राजनीतिक अभिभावक थे. मुझे उप मुख्यमंत्री बनवाने में उनकी बड़ी भूमिका थी. बिहार उनके योगदान को कभी नहीं भूलेगा.'

पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह ने ट्वीट कर लिखा कि 'समाजवाद के प्रखर योद्धा,वरिष्ठ राजनेता ,पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री शरद यादव जी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करता हूँ. ईश्वर दिवंगत आत्मा को शान्ति प्रदान करें और उनके परिवार व समर्थकों को ये दुख सहने की शक्ति दें.'

पप्पू यादव ने ट्वीट कर लिखा कि 'देश के दिग्गज राजनेता, समाजवाद और सामाजिक न्याय के योद्धा शरद यादव के निधन की खबर सुनकर मर्माहत हैं. राजनीति में मतांतर भले रहा लेकिन उनसे सदैव स्नेह का संबंध रहा. ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें. सुभाषिणी जी और शांतनु जी के प्रति मेरी गहरी संवेदना है.'

ये भी पढ़ें: 'अज्ञानी शिक्षामंत्री, नीतीश कुमार बने धृतराष्ट्र', रामचरित मानस वाले बयान पर भड़के अश्विनी चौबे, बोले- तुरंत हो इस्तीफा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पप्पू यादव की पत्नी के घर के बाहर प्रदर्शन, सांसद बोले- 'आओ न कल…’
पप्पू यादव की पत्नी के घर के बाहर प्रदर्शन, सांसद बोले- 'आओ न कल…’
तेज प्रताप को देख सम्राट चौधरी ने छोड़ दी VIP कुर्सी? पीछे जाकर बैठे
तेज प्रताप को देख सम्राट चौधरी ने छोड़ दी VIP कुर्सी? पीछे जाकर बैठे
AK-47 गोलीकांड के बाद सीवान पहुंचे इमरान प्रतापगढ़ी, कह दी बड़ी बात
AK-47 गोलीकांड के बाद सीवान पहुंचे इमरान प्रतापगढ़ी, कह दी बड़ी बात
बांकीपुर: रिजल्ट से पहले चुनाव आयोग क्यों पहुंचे प्रशांत किशोर? जानें
बांकीपुर: रिजल्ट से पहले चुनाव आयोग क्यों पहुंचे प्रशांत किशोर? जानें

वीडियोज

Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा
Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाक की मुश्किलें: मुजफ्फराबाद की ओर बढ़े 50 काफिले, आर्मी चला रही लाइट मशीन गन
पाक की मुश्किलें: मुजफ्फराबाद की ओर बढ़े 50 काफिले, आर्मी चला रही लाइट मशीन गन
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
कुलगाम हमला: CM ने किया मुआवजे का ऐलान, महबूबा मुफ्ती क्या बोलीं?
कुलगाम हमला: CM ने किया मुआवजे का ऐलान, महबूबा मुफ्ती क्या बोलीं?
CWG: फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
Embed widget