एक्सप्लोरर

Video: पहले दारोगा को कॉलर पकड़कर खींचा, फिर जड़े थप्पड़, शोरूम का वीडियो देख आएगा गुस्सा!

Bihar Viral Video: बिहार के रोहतास में भीड़ ने एक दरोगा को सरेआम पीट दिया. दरोगा शोरूम में छिपे थे, लेकिन भीड़ ने वहां पहुंचकर घसीटते हुए थप्पड़ मारे. देखें वायरल वीडियो.

Bihar News: बिहार के रोहतास जिले से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है, जहां ड्यूटी पर मौजूद एक दरोगा की सरेआम भीड़ ने पिटाई कर दी. यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है और अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है.

दरोगा को घसीटते हुए शोरूम से निकाला बाहर 

वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कुछ युवक हाथों में डंडा लिए हुए हैं और एक दरोगा को पकड़कर घसीटते हुए एक शोरूम से बाहर ला रहे हैं. उसके बाद वे उसे थप्पड़ मारते हैं और अपमानजनक तरीके से घसीटते हैं. जानकारी के अनुसार, यह घटना चार दिन पहले रोहतास के दीारा थाना क्षेत्र की है. बताया जा रहा है कि किसी कारणवश बड़ी संख्या में लोग थाने में इकट्ठा हो गए थे और अचानक भीड़ ने थाने पर हमला कर दिया.

हमले के बाद वहां मौजूद पुलिसकर्मी अपनी जान बचाने के लिए भागने लगे. उन्हीं में से एक दरोगा पास के एक साड़ी के शोरूम में जाकर छिप गए. लेकिन भीड़ ने वहां भी पीछा नहीं छोड़ा और शोरूम के अंदर घुसकर दरोगा को बाहर घसीट लाया और सरेआम पीटना शुरू कर दिया.

कानून व्यवस्था पर खड़ा हुआ बड़ा सवाल

इस घटना के दौरान मॉल और शोरूम के कर्मचारी भी डरे और सहमे हुए नजर आए. किसी की हिम्मत नहीं हुई कि वह बीच-बचाव कर सके. इस घटना का वीडियो शोरूम के सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गया, जो अब वायरल हो रहा है. लोग इस वीडियो को देखकर बेहद नाराज और चिंतित हैं.

फिलहाल घटना के पीछे की असली वजह सामने नहीं आई है, लेकिन इस तरह एक वर्दीधारी पुलिसकर्मी की खुलेआम पिटाई होना कानून व्यवस्था पर बड़ा सवाल खड़ा करता है. जब खुद पुलिसकर्मी ही सार्वजनिक स्थान पर सुरक्षित नहीं हैं, तो आम जनता की सुरक्षा कैसे हो पाएगी? इस घटना ने पुलिस और प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं और लोगों में डर और चिंता का माहौल बना दिया है.

ये भी पढ़ें-

Video: बिल्डिंग के अंदर घुस महिला से लूटपाट कर फरार हो गया चोर, सामने आया डरावना वीडियो

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जोधपुर नगर निगम चुनाव को लेकर सियासी हलचल, टिकट के लिए लॉबिंग तेज
जोधपुर नगर निगम चुनाव को लेकर सियासी हलचल, टिकट के लिए लॉबिंग तेज
पटना में PhD होल्डर्स का हल्लाबोल, लोकभवन मार्च में पुलिस से टकराव
पटना में PhD होल्डर्स का हल्लाबोल, लोकभवन मार्च में पुलिस से टकराव
बिहार में फिर आंदोलन की तैयारी! 25 अगस्त को CM आवास का घेराव
बिहार में फिर आंदोलन की तैयारी! 25 अगस्त को CM आवास का घेराव
मराठी नहीं आती तो? गिरिराज सिंह ने बताया समाधान, राहुल गांधी पर भी बरसे
मराठी नहीं आती तो? गिरिराज सिंह ने बताया समाधान, राहुल गांधी पर भी बरसे

वीडियोज

YRKKH: Armaan की पसंद की ड्रेस में सजी Abhira,Maira-Vani ने की मां-बाबा की तारीफ!
यश की Toxic को बिना बड़े कट मिला A Certificate, 3 घंटे 14 मिनट के रनटाइम से बढ़ा बज
Pawan Singh पहली पत्नी Neelam को याद कर रो पड़े, बोले- ‘दरवाजा खोला तो दुनिया खत्म थी’
Pawan Singh-Kajal Raghwani Controversy: Kiss Allegation Sparks Fresh Debate Over Consent
आजादी के गीत पर सियासत क्यों? विश्लेषकों का विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'विजय ने विधानसभा को सिनेमा...', तमिलनाडु CM पर भड़के स्टालिन
'विजय ने विधानसभा को सिनेमा...', तमिलनाडु CM पर भड़के स्टालिन
रांची में छात्र नेता अमीषा प्रसाद को डिटेन करने पर हंगामा, थाने पहुंचे BJP नेता
रांची में छात्र नेता अमीषा प्रसाद को डिटेन करने पर हंगामा, थाने पहुंचे BJP नेता
करिश्मा कपूर को पूजती थीं कंगना रनौत, बताया 'ऑरिजनल फैशनिस्टा'
करिश्मा कपूर को पूजती थीं कंगना रनौत, बताया 'ऑरिजनल फैशनिस्टा'
WTC 2025-27 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 भारतीय बल्लेबाज
WTC 2025-27 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 भारतीय बल्लेबाज
वंदे मातरम् विवाद: कांग्रेस के फैसले पर भड़की BJP, पारित किया प्रस्ताव
वंदे मातरम् विवाद: कांग्रेस के फैसले पर भड़की BJP, पारित किया प्रस्ताव
अगर Apps अपडेट नहीं किए तो क्या होगा? जानें फोन पर कैसे पड़ता है असर
अगर Apps अपडेट नहीं किए तो क्या होगा? जानें फोन पर कैसे पड़ता है असर
4 साल से छोटे बच्चों को नहीं मिलेगी ये दवा! सरकार ने जारी किया आदेश
4 साल से छोटे बच्चों को नहीं मिलेगी ये दवा! सरकार ने जारी किया आदेश
क्या है UGC का इक्विटी नियम, जिसके खिलाफ जंतर-मंतर पर फिर शुरू हुआ प्रदर्शन
क्या है UGC का इक्विटी नियम, जिसके खिलाफ जंतर-मंतर पर फिर शुरू हुआ प्रदर्शन
Embed widget