एक्सप्लोरर

'माफ नहीं करेंगे भगवान...', किस बात पर बोले RJD नेता मृत्युंजय तिवारी? जीतन राम मांझी, चिराग का भी लिया नाम

Bihar Politics: मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि 22 जनवरी को ही क्यों दीया जलाएंगे? हम भी तिलक लगाकर बैठे हैं. इसके लिए सर्टिफिकेट लेने की जरूरत है क्या?

गया: अयोध्या के राम मंदिर को लेकर एक तरफ जहां जोरशोर से तैयारी हो रही है तो वहीं दूसरी ओर आरजेडी का कहना है कि बीजेपी इसको लेकर राजनीति कर रही है. गया के एपी कॉलोनी स्थित बिहार के सहकारिता मंत्री के आवास पर रविवार (14 जनवरी) को आरजेडी के प्रदेश प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी (RJD Mrityunjay Tiwari) ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान बीजेपी पर निशाना साधा.

22 जनवरी को राम मंदिर के उद्घाटन और प्राण प्रतिष्ठा के दिन पीएम नरेंद्र मोदी ने पूरे देश में दीया जलाने की बात कही है. इस पर उन्होंने कहा कि 22 जनवरी को ही क्यों दीया जलाएंगे? हम भी तिलक लगाकर बैठे हैं. हम तो अभी दीया जलाकर आए हैं. इसके लिए सर्टिफिकेट लेने की जरूरत है क्या?

'राम नाम जपना... वोट लेना... अब नहीं चलेगा'

मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि रामचरितमानस में सुंदरकांड में एक पंक्ति है, "दीनदयाल बिरिदु संभारी हरहु नाथ मम संकट भारी, जो संकट है बेरोजगारी का, भुखमरी का, गरीबी का, किसानों के आपसी भाईचारे का, प्रेम का यह संकट भगवान राम दूर करें, भगवान राम भी इनको माफ नहीं करेंगे. राम नाम जपना और हिंदू का वोट लेना ये अब चलने वाला नहीं है. इस बार इनका विदाई समारोह हो जाएगा."

जीतन राम मांझी और चिराग पर साधा निशाना

बातचीत में आरजेडी नेता ने बिहार के पूर्व सीएम जीतन राम मांझी पर भी हमला बोला. कहा कि जीतन राम मांझी को राजा नीतीश कुमार ने ही बनाया था. जीतन राम मांझी तो आवेदन महागठबंधन में रखे हुए हैं, हो सकता है चुनाव आते आते आप लोग देखेंगे की वह अपमानित महसूस करेंगे. भले ही जीतन राम मांझी का शरीर एनडीए में है, लेकिन दिल तो महागठबंधन में है.

बीजेपी पर हमला करते हुए मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि देखिए चिराग पासवान का क्या हुआ. झोपड़ी में आग लगा दी. आज बीजेपी के नेताओं से पूछिए कि चिराग पासवान को कितनी सीट देंगे. उपेंद्र कुशवाहा भी उनके झांसे में आकर फंस गए और फिर क्या हश्र हुआ.

यह भी पढ़ें- Bihar News: राबड़ी आवास पर सबसे बड़ा 'सियासी' भोज, दही-चूड़ा खाने पहुंचेंगे CM नीतीश कुमार, सियासत तेज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बंटी यादव हत्याकांड: 'जाति देखकर गोली मारो, गमछा देखकर...', सम्राट सरकार पर बरसे प्रशांत किशोर
बंटी यादव हत्याकांड: 'जाति देखकर गोली मारो, गमछा देखकर...', सम्राट सरकार पर बरसे प्रशांत किशोर
'लोगों की अंधभक्ति का परिणाम यह है कि...', प्रशांत किशोर ने राम मंदिर मामले में इन लोगों पर कसा तंज
'लोगों की अंधभक्ति का परिणाम यह है कि...', प्रशांत किशोर ने राम मंदिर मामले में इन लोगों पर कसा तंज
बिहार: किंग कोबरा को 'स्नेक लेडी' ने बदन पर लपेटा, पहले 4 बार सांप ने काटा, इस बार फिर डसा
बिहार: किंग कोबरा को 'स्नेक लेडी' ने बदन पर लपेटा, पहले 4 बार सांप ने काटा, इस बार फिर डसा
Bankipur Bypoll: बांकीपुर से प्रशांत किशोर के चुनाव लड़ने पर सांसद पप्पू यादव की दो टूक, 'जो पार्टी…'
बांकीपुर से प्रशांत किशोर के चुनाव लड़ने पर सांसद पप्पू यादव की दो टूक, 'जो पार्टी…'

वीडियोज

Shehnaaz Gill की 'Ishqnama' का ट्रेलर रिलीज़, Jai Randhhawa की दमदार परफॉर्मेंस ने लूटी महफिल
Shehnaaz Gill की Ishqnama का ट्रेलर दमदार, Jai Randhhawa की इंटेंसिटी ने जीता दिल
Mathew VanDyke और अब Jordan Brown! Indian borders के पास बड़ी साजिश? |ABPLIVE
रिपोर्ट्स: Deepika Padukone और Ranveer Singh के घर फिर आ सकती है खुशखबरी
Middle East: भारतीय नाविक की मौत पर भारतका बदला शुरू! हिलेगा मिडिल ईस्ट? |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'दुनिया की कोई ऐसी ताकत नहीं जो होर्मुज हमसे छीन ले...', डोनाल्ड ट्रंप को ईरान की सीधी चेतावनी
'दुनिया की कोई ऐसी ताकत नहीं जो होर्मुज हमसे छीन ले...', डोनाल्ड ट्रंप को ईरान की सीधी चेतावनी
आजम खान की यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर के नोटिस के बाद भड़के अखिलेश यादव, कर दी RSS का दफ्तर गिराने की मांग!
आजम की यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर के नोटिस के बाद भड़के अखिलेश, कर दी RSS का दफ्तर गिराने की मांग!
Explained: 4 दिन बाद मानसून सत्र शुरू! कौन-से बिल लाएगी सरकार, किन मुद्दों पर घेरेगा विपक्ष और सदन का अंकगणित क्या?
4 दिन बाद मानसून सत्र! कौन-से बिल लाएगी सरकार, किन मुद्दों पर घेरेगा विपक्ष और सीट गेम क्या?
अक्षय कुमार से नाराज हैं परेश रावल? 'वेलकम टू द जंगल' के ट्रेलर लॉन्च पर क्यों नहीं पहुंचे? एक-एक सच बता दिया
अक्षय कुमार से नाराज हैं परेश रावल? 'वेलकम टू द जंगल' के ट्रेलर लॉन्च पर क्यों नहीं पहुंचे? एक-एक सच बता दिया
रोहित शर्मा को नहीं मिली जगह, रॉबिन उथप्पा ने चुनी भारत की ऑल टाइम ODI XI, इन दो को बनाया ओपनर
रोहित शर्मा को नहीं मिली जगह, रॉबिन उथप्पा ने चुनी भारत की ऑल टाइम ODI XI, इन दो को बनाया ओपनर
US Exit Iraq: 23 साल, हजारों सैनिक और अरबों डॉलर... अब इराक छोड़ रहा है अमेरिका, जानें इसके पीछे की वजह
23 साल, हजारों सैनिक और अरबों डॉलर... अब इराक छोड़ रहा है अमेरिका, जानें इसके पीछे की वजह
'पीएम के पास विदेश घूमने का समय लेकिन...', सोनम वांगचुक के अनशन पर AIMIM की प्रतिक्रिया
'पीएम के पास विदेश घूमने का समय लेकिन...', सोनम वांगचुक के अनशन पर AIMIM की प्रतिक्रिया
ISRO Scientist Job: ISRO में कैसे मिलती है जॉब, कितनी होती है सैलरी और शिफ्ट टाइमिंग; यहां इस्तीफा देने का क्या है नियम?
ISRO में कैसे मिलती है जॉब, कितनी होती है सैलरी और शिफ्ट टाइमिंग; यहां इस्तीफा देने का क्या है नियम?
Embed widget