एक्सप्लोरर

दरभंगा के सांसद पर भड़के RJD नेता संजय सिंह, कहा- हाथ पर हाथ धरे देख रहे हैं मिथिला की उपेक्षा

संजय सिंह ने कहा कि हम आपदा और महामारी के इस दौर में हालात को देखते हुए जनांदोलन तो नहीं कर सकते हैं, लेकिन सोशल मीडिया और अन्य सभी माध्यमों से सरकार को ये बता देना चाहते हैं कि मिथिला के लोग इस साजिश को सफल नहीं होने देंगे.

दरभंगा: आरजेडी नेता संजय सिंह उर्फ 'पप्पू सिंह' दरभंगा में सोमवार को आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सांसद गोपाल जी ठाकुर और नीतीश सरकार पर जमकर बरसे. उन्होंने कहा कि बिहार सरकार मिथिला के साथ हर मुद्दे पर भेदभाव कर रही है और हमारे सांसद गोपाल जी ठाकुर हाथ पर हाथ धरकर बैठे हैं. सांसद गोपाल जी ठाकुर सिर्फ फेसबुक पर फुफकार लगाकर जनता को बरगलाने का काम कर रहे हैं.

मिथिला में होता है सबसे अधिक मखाना का उत्पादन

संजय सिंह ने स्पष्ट तौर पर कहा कि आप देख लीजिए कि संपूर्ण देश और दुनिया जानती है कि मखाना का उत्पादन सबसे ज्यादा मिथिला क्षेत्र में ही होता है और सरकार चाहती है कि जीआई टैग के आधार पर मिथिला का नाम हटाकर इसको बिहार मखाना कर दिया जाए?

मिथिला मखाना क्यूं नहीं हो सकता?

संजय सिंह ने इस बात का पुरजोर विरोध करते हुए कहा कि मगहिया पान हो सकता है, दार्जिलिंग की चाय हो सकती है, सिलाव का खाजा हो सकता है, फिर मिथिला मखान क्यों नहीं? इससे पहले भी नीतीश कुमार की सरकार ने मिथिला क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक और मिथिला क्षेत्र बिजली बोर्ड का नाम बदलकर उत्तर बिहार कर दिया.

गोपाल जी ठाकुर को देना चाहिए इस्तीफा

संजय सिंह ने सांसद गोपाल जी ठाकुर पर हमला बोलते हुए कहा कि उनको इस मुद्दे पर तो इस्तीफा दे देना चाहिए क्योंकि केंद्र और राज्य में उनकी ही पार्टी की सरकार है और वे बस चिट्ठीबाजी कर रहे हैं. मिथिला के सम्मान से खिलवाड़ हो रहा है और सांसद गोपाल जी ठाकुर मौन होकर तमाशा देख रहे हैं.

मिथिला मखाना के नाम से हो टैगिंग

संजय सिंह ने कहा कि हम आपदा और महामारी के इस दौर में हालात को देखते हुए जनांदोलन तो नहीं कर सकते हैं, लेकिन सोशल मीडिया और अन्य सभी माध्यमों से सरकार को ये बता देना चाहते हैं कि मिथिला के लोग इस साजिश को सफल नहीं होने देंगे. हम चाहते हैं कि मखाना की जीआई टैगिंग मिथिला मखाना के नाम से ही हो.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तेजस्वी ने HAM संरक्षक को दे दी श्रद्धांजलि, अब मांझी बोले- 'नशा...'
तेजस्वी ने HAM संरक्षक को दे दी श्रद्धांजलि, अब मांझी बोले- 'नशा...'
चिराग पासवान ने CM सम्राट को लिखा पत्र, 'आग्रह करना चाहता हूं कि…'
चिराग पासवान ने CM सम्राट को लिखा पत्र, 'आग्रह करना चाहता हूं कि…'
सुपर CM जिंदाबाद… नीतीश कुमार के सामने लगा नारा, संजय झा से क्या बात हुई?
सुपर CM जिंदाबाद… नीतीश कुमार के सामने लगा नारा, संजय झा से क्या बात हुई?
तेजस्वी यादव के 15 सवाल, 'हिसाब' दे पाएंगे CM सम्राट चौधरी?
तेजस्वी यादव के 15 सवाल, 'हिसाब' दे पाएंगे CM सम्राट चौधरी?

वीडियोज

Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
चिराग पासवान ने CM सम्राट को लिखा पत्र, 'आग्रह करना चाहता हूं कि…'
चिराग पासवान ने CM सम्राट को लिखा पत्र, 'आग्रह करना चाहता हूं कि…'
वनडे में सबसे सफल 'खब्बू' बल्लेबाजों की लिस्ट, नंबर-3 पर भारत का दिग्गज
वनडे में सबसे सफल 'खब्बू' बल्लेबाजों की लिस्ट, नंबर-3 पर भारत का दिग्गज
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
अल नीनो से मंडराया सूखे का खतरा, मंहगी हो सकती है आम आदमी की थाली
अल नीनो से मंडराया सूखे का खतरा, मंहगी हो सकती है आम आदमी की थाली
Dengue Fever: डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
Washing Machine में कौन सा मोड खाता है सबसे ज्यादा बिजली?
Washing Machine में कौन सा मोड खाता है सबसे ज्यादा बिजली?
Embed widget