एक्सप्लोरर

शहीद के पिता के अपमान मामले में नीतीश से राजनाथ सिंह ने की बात, सदन में CM बोले- दोषियों पर होगी कार्रवाई

Nitish Kumar Rajnath Singh: वैशाली में शहीद के पिता के साथ पुलिस ने मारपीट करते हुए गिरफ्तार किया था. इसे लेकर सदन में भारी हंगामा हुआ है. मामला केंद्र तक पहुंच गया है.

पटना: बिहार विधानसभा के बजट सेशन का आज तीसरा दिन है. सदन में कार्यवाही चल रही है. वैशाली के शहीद जवान के पिता को गिरफ्तार करने और अपमान करने को लेकर बवाल मचा हुआ है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बुधवार को सदन में बोल ही रहे थे कि तब तक नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा खड़े हो गए. उन्होंने कहा कि गलवान में वैशाली का लाल शहीद हुआ. उसके पिता को गिरफ्तार किया गया. पिटाई भी की गई है. पिता शहीद बेटे की याद में स्मारक बनाए थे, इस पर ही नीतीश कुमार ने कहा कि इसे लेकर मेरी रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) से आज ही बात हुई है. 

सदन में केंद्र पर बिफरे मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार एक्शन लेगी. जल्द ही दोषियों पर कार्रवाई होगी. इस पूरे मामले को संज्ञान में लिया गया है. इन बातों के दौरान सदन से बीजेपी के लोग वॉकआउट करके चले गए. इसके अलावा मुख्यमंत्री ने कई बातें कहीं. उन्होंने कहा कि जो लोग जहरीली शराब पीकर मर रहे हैं, उनके परिजनों को मुआवजा नहीं मिलेगा. मैं बार बार बोल रहा कि शराब मत पियो. लोग फिर भी शराब पी रहे और मर रहे हैं. इसके अलावा सूबे में मेडिकल कॉलेज की स्थापना करने को लेकर बात कही. बिहार को विशेष राज्य का दर्जा मिल गया होता तो आज स्थिति कुछ और होती. पिछड़ा राज्य को देखकर करते तो पूरा देश विकसित होता. हम लोगों को केवल राज्य सरकार के तौर पर काम करने को मिलता, लेकिन चाहते हैं कि देश आगे बढ़े. 

मीडिया पर बताया केंद्र का कब्जा

आगे बोले कि केंद्र की योजना आती है तो उसमें 40 से 50 प्रतिशत हम लोगों को देना पड़ता है. हमारे ऊपर तो राज्य का ही भार होता है. अब उनको कहते हैं तो वो सुनते नहीं हैं. राज्यों का जो हिस्सा बना हुआ है, वो पैसे तो समय पर मिल जाने चाहिए. वो भी नहीं मिल पाता है. राज्य अपने स्तर से तो काम कर ही रही है. मुख्यमंत्री बोले कि केंद्र जब राज्य की सुनेगा ही नहीं तो राज्य के पास कैसे पैसे आएंगे. पूरे देश के हर राज्यों को बिजली का एक ही दर मिलना चाहिए. नीतीश कुमार ने वन नेशन वन रेट का फिर से राग अलपाया. कहा कि विकसित राज्यों को पैसा कम लगता, हम लोग अविकसित हैं तो क्या ज्यादा पैसा लगेगा? हमलोग बोलते रहते हैं, केंद्र सरकार ने मीडिया पर कब्जा कर लिया है. हमलोग क्या ही कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें- Bihar Budget Session 2023: सदन में  माले विधायक पर भड़के संजय सरावगी, कर दी अपशब्दों की बौछार, जमकर हुआ हंगामा 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार में फिर आंदोलन की तैयारी! 25 अगस्त को CM आवास का घेराव
बिहार में फिर आंदोलन की तैयारी! 25 अगस्त को CM आवास का घेराव
मराठी नहीं आती तो? गिरिराज सिंह ने बताया समाधान, राहुल गांधी पर भी बरसे
मराठी नहीं आती तो? गिरिराज सिंह ने बताया समाधान, राहुल गांधी पर भी बरसे
बिहार के नवादा से शराब की बड़ी खेप बरामद, चालक गिरफ्तार
बिहार के नवादा से शराब की बड़ी खेप बरामद, चालक गिरफ्तार
कोकीन की लत से तड़पकर 18 साल के युवक की मौत, 40 हजार लेकर डॉक्टर फरार
कोकीन की लत से तड़पकर 18 साल के युवक की मौत, 40 हजार लेकर डॉक्टर फरार

वीडियोज

Bharat ki Baat: 100 घंटे में 90 साल पुराना विवाद फिर क्यों? | Congress | Vande Matram Controversy
Kangana Ranaut vs Baba Ramdev: ‘Generation Gutter’ विवाद में छिड़ी जुबानी जंग
Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
बिहार में फिर आंदोलन की तैयारी! 25 अगस्त को CM आवास का घेराव
बिहार में फिर आंदोलन की तैयारी! 25 अगस्त को CM आवास का घेराव
क्या किसी गेंदबाज ने टेस्ट मैच में लिए हैं 20 विकेट?
क्या किसी गेंदबाज ने टेस्ट मैच में लिए हैं 20 विकेट?
रवि तेजा की Irumudi ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? आ गई सारी डिटेल्स
रवि तेजा की 'इरुमुडी' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज?जानें- डिटेल्स
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
WhatsApp Storage भर गया? जरूरी चैट डिलीट किए बिना करें खाली
WhatsApp Storage भर गया? जरूरी चैट डिलीट किए बिना करें खाली
हरियाणा TET का रिजल्ट जारी, 16.57% अभ्यर्थी हुए पास
हरियाणा TET का रिजल्ट जारी, 16.57% अभ्यर्थी हुए पास 
Embed widget