एक्सप्लोरर

Rahul Gandhi Disqualified: जेडीयू अध्यक्ष ललन सिंह ने मोदी सरकार पर लगाया गंभीर आरोप, कहा- इसमें केंद्र की भूमिका है

Lalan Singh Statement: जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह लगातार केंद्र सरकार पर हमलावर हैं. वहीं, शनिवार को उन्होंने राहुल गांधी मामले को लेकर मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा.

पटना: कांग्रेस नेता राहुल गांधी की सदस्यता रद्द होने के बाद राजनीतिक बयानबाजी जमकर हो रही है. इसको लेकर विपक्ष केंद्र सरकार पर निशाना साध रहा है. वहीं, इस मुद्दे को लेकर जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने नरेंद्र मोदी सरकार पर जमकर हमला बोला. उन्होंने कहा कि इस मामले को लेकर जिस तरह से जल्दी में फैसला लिया गया है इससे लगता है कि केंद्र की सरकार हताश है. इस फैसला में केद्र सरकार की भूमिका है. वहीं, उन्होंने आगे सीबीआई और ईडी को लेकर कहा कि 14 राजनीतिक दलों ने एक साथ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की है, मैं भी उसमें याचिकाकर्ता हूं.

देश की जनता सब देख रही है-ललन सिंह 

ललन सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार बौखलाहट में राहुल गांधी मामले में 10 घंटे के अंदर सभी प्रक्रिया को पूरा कर ली. लोगों का विश्वास बीजेपी सरकार से हट रही है, जिससे वो हताश हैं लेकिन देश की जनता सब देख रही है. जनता काफी सक्रिय है. 2024 लोकसभा चुनाव में एक-एक चीज का जनता हिसाब लेगी.

'ईडी, सीबीआई और आईटी का केंद्र कर रही है दुरुपयोग'

वहीं, आगे जेडीयू के राष्ट्रीय तेजस्वी यादव मामले को लेकर कहा कि साफ है कि जमीन के बदले नौकरी घोटला में यूपीए सरकार में भी जांच हुई और सीबीआई ने उस फाइल को बंद कर दिया. इसके बाद 2014 से तो एनडीए की सरकार रही. 2014 के बाद जांच क्यों नहीं हुई? सीएम नीतीश कुमार 2022 में जब महागठबंधन में शामिल हो गए तो जांच फिर से शुरू हो गई. साफ है कि केंद्र सरकार ईडी, सीबीआई और आईटी का इस्तेमाल राजनीतिक मामलों को लेकर कर रही है.

सुप्रीम कोर्ट में दायर की गई है याचिका 

ललन सिंह ने कहा कि 14 राजनीतिक दलों ने एक साथ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की है. मैं भी उसमें याचिकाकर्ता हूं, हमने यही कहा है कि जिस प्रकार केंद्र सरकार ईडी, सीबीआई, आईटी का उपयोग अपने विरोधियों के खिलाफ कर रही है. उस पर ध्यान दिया जाए. पांच अप्रैल को इस पर सुनवाई होगी.

ये भी पढ़ें: Jehanabad Cylinder Blast: जहानाबाद में सिलेंडर फटा, दुकानदार की मौत, चाय बनाते वक्त लीकेज से लगी आग

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
बेटे के MLC बनने पर उपेंद्र कुशवाहा बोले, 'ये फैसला तो...'
बेटे के MLC बनने पर उपेंद्र कुशवाहा बोले, 'ये फैसला तो...'
बांकीपुर में हार के बीच RJD का बड़ा कदम, सभी संगठनात्मक इकाइयां भंग
बांकीपुर में हार के बीच RJD का बड़ा कदम, सभी संगठनात्मक इकाइयां भंग
भरत तिवारी का परिवार प्रशांत किशोर पर करेगा केस? 50 लाख का मामला
भरत तिवारी का परिवार प्रशांत किशोर पर करेगा केस? 50 लाख का मामला

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेख हसीना पर आंखें की लाल, 1 दिन में ही घुटनों पर बांग्लादेश, भारत से मांगा डीजल
शेख हसीना पर आंखें की लाल, 1 दिन में ही घुटनों पर बांग्लादेश, भारत से मांगा डीजल
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
तरुण तेजपाल क्यों करने लगे शरजील इमाम और उमर खालिद से अपनी तुलना? जानें
तरुण तेजपाल क्यों करने लगे शरजील इमाम और उमर खालिद से अपनी तुलना? जानें
चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
Main Vaapas Aaunga OTT Release: इम्तियाज अली की 'मैं वापस आऊंगा' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देख सकते हैं ये फिल्म
इम्तियाज अली की 'मैं वापस आऊंगा' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देख सकते हैं ये फिल्म
Gen-Z पर मोहन भागवत करते हैं अंधा भरोसा, बोले- 'वो कभी भी...'
Gen-Z पर मोहन भागवत करते हैं अंधा भरोसा, बोले- 'वो कभी भी...'
दिल्ली में आज भी बारिश, जगह-जगह जलभराव, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
दिल्ली में आज भी बारिश, जगह-जगह जलभराव, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
LPG Cylinder Tips: बिना उठाए पता करें सिलेंडर में कितनी गैस बची है? अपनाएं यह ट्रिक
बिना उठाए पता करें सिलेंडर में कितनी गैस बची है? अपनाएं यह ट्रिक
Embed widget