एक्सप्लोरर

रोजगार पर PK का हमला, 'बिहार का लड़का गुजरात में लगा रहा फैक्ट्री, यहां मंत्रियों को सेमीकंडक्टर का मतलब नहीं पता'

Prashant Kishor: प्रशांत किशोर बिहार में पदयात्रा कर रहे हैं. लगातार वे बिहार में कमियों को लोगों के बीच जाकर उसे बता रहे हैं. पीके ने कहा कि फैक्ट्री बिहार में भी लगनी चाहिए.

पटना: चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर (Prashant Kishor) ने बिहार सरकार (Bihar Govt) और उनके मंत्रिमंडल पर जमकर हमला बोला है. बिहार में रोजगार की बात को लेकर प्रशांत किशोर ने कहा कि बिहार का आदमी गुजरात में सेमीकंडक्टर चिप की फैक्ट्री लगा रहा. फैक्ट्री बिहार में लगनी चाहिए, लेकिन बिहार सरकार के आधे मंत्रिमंडल को तो ये भी नहीं पता कि सेमीकंडक्टर (Semiconductor Factory) होता क्या है? किशोर ने पदयात्रा के दौरान चंपारण में बुधवार रात ये बातें कहीं हैं. इसका वीडियो ट्विटर पर जारी किया गया है.

बिहार सरकार कहां से लाएगी रोजगार?

बिहार सरकार को आड़े हाथों लेते हुए किशोर आगे बोले कि ये फैक्ट्री पहले महाराष्ट्र में लगनी थी. गुजरात शिफ्ट करा दी गई. इस बात पर महाराष्ट्र सरकार सवाल उठा रही. इधर, बिहार सरकार कुछ बोल ही नहीं पा रही कि उनका आदमी बाहर फैक्ट्री क्यों लगवा रहा? बिहार में रोजगार और मजदूरी की इतनी किल्लत है. उन्होंने कहा कि मेदांता के मालिक 20 हजार करोड़ की एक फैक्ट्री जो महाराष्ट्र में लगने वाली थी. वह गुजरात में लगाई जा रही. फैक्ट्री लगाने वाला लड़का बिहार का है. उसका नाम अनिल अग्रवाल है. बिहार का तो कोई नाम ही नहीं ले रहा. महाराष्ट्र सरकार के लोग हल्ला मचा रहे कि 20 हजार करोड़ की फैक्ट्री हमारे यहां लगने वाली थी. इसको आप गुजरात की ओर ले गए. मेरा सवाल है कि भाई... बिहार के लोग कहां गए.

मंत्रियों को पता नहीं सेमी कंडक्टर क्या होता?

बिहार के लोग तो पूछने ही वाले नहीं हैं. काम करने वाले बिहार के लोग, फैक्ट्री लगाने वाला बिहार का आदमी और बिहार सरकार ये कह भी नहीं पा रही कि सेमीकंडक्टर चिप की फैक्ट्री गुजरात में क्यों? बिहार में लगनी चाहिए थी. प्रशांत किशोर आगे बोले कि हम लोग का नेता तो जानता भी नहीं है कि सेमीकंडक्टर होता क्या है. आधा मंत्रिमंडल तो ऐसा ही है जिसको कुछ पता ही नहीं है कि सेमीकंडक्टर होता क्या है. बिहार की जनता सोच रही कि उनको रोजगार नहीं मिल रहा.

गुजरात में एक लाख नौकरियां होंगी पैदा

बता दें कि भारत की दिग्गज कंपनी वेदांता और ताइवान की इलेक्ट्रॉनिक्स निर्माता कंपनी फॉक्सकॉन, गुजरात में भारत की पहली सेमीकंडक्टर प्रोडक्शन फैक्ट्री खड़ी करने जा रहे हैं. इससे गुजरात को 1.54 लाख करोड़ रुपये का निवेश मिलने वाला है. गुजरात में 1000 एकड़ जमीन पर ये प्लांट लगाएगी जहां फॉक्सकॉन इस प्रोजेक्ट में तकनीकी भागीदार के रूप में काम कर रही है. वहीं तेल और धातु समूह पर अपनी पकड़ रखने वाली वेदांता परियोजना में पैसा लगा रही है. गुजरात सरकार के साथ समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर करने के बाद वेदांता के अध्यक्ष अनिल अग्रवाल ने कहा कि, "संयंत्र दो साल में सेमीकंडक्टर का उत्पादन शुरू कर देगा" कंपनियों ने यह भी कहा कि यह परियोजना गुजरात में 1 लाख से ज्यादा नौकरियों पैदा करेगी.

यह भी पढ़ें- Karwa Chauth 2022: लालू की बेटी रोहिणी ने शेयर की परिवार की प्यारी तस्वीरें, लिखा- मेरा चांद है तू मेरे जीवन का...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पप्पू यादव की पत्नी के घर के बाहर प्रदर्शन, सांसद बोले- 'आओ न कल…’
पप्पू यादव की पत्नी के घर के बाहर प्रदर्शन, सांसद बोले- 'आओ न कल…’
तेज प्रताप को देख सम्राट चौधरी ने छोड़ दी VIP कुर्सी? पीछे जाकर बैठे
तेज प्रताप को देख सम्राट चौधरी ने छोड़ दी VIP कुर्सी? पीछे जाकर बैठे
AK-47 गोलीकांड के बाद सीवान पहुंचे इमरान प्रतापगढ़ी, कह दी बड़ी बात
AK-47 गोलीकांड के बाद सीवान पहुंचे इमरान प्रतापगढ़ी, कह दी बड़ी बात
बांकीपुर: रिजल्ट से पहले चुनाव आयोग क्यों पहुंचे प्रशांत किशोर? जानें
बांकीपुर: रिजल्ट से पहले चुनाव आयोग क्यों पहुंचे प्रशांत किशोर? जानें

वीडियोज

Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा
Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाक की मुश्किलें: मुजफ्फराबाद की ओर बढ़े 50 काफिले, आर्मी चला रही लाइट मशीन गन
पाक की मुश्किलें: मुजफ्फराबाद की ओर बढ़े 50 काफिले, आर्मी चला रही लाइट मशीन गन
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
कुलगाम हमला: CM ने किया मुआवजे का ऐलान, महबूबा मुफ्ती क्या बोलीं?
कुलगाम हमला: CM ने किया मुआवजे का ऐलान, महबूबा मुफ्ती क्या बोलीं?
CWG: फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
Embed widget