एक्सप्लोरर

Prashant Kishor: 'परिवारवाद' के मुद्दे पर तेजस्वी यादव के बयान पर प्रशांत किशोर के मिले सुर, BJP की खोली पोल

Bihar Lok Sabha Elections 2024: इस लोकसभा चुनाव में 'परिवारवाद' के मुद्दे पर आरजेडी पीएम मोदी को घेर रही है. वहीं, इस पर प्रशांत किशोर ने रविवार को बड़ा बयान दिया.

Prashant Kishor: जन सुराज अभियान के सूत्रधार और चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने राजनीति में परिवारवाद पर तंज कसते हुए रविवार को कहा कि पीएम मोदी को परिवारवाद पर बोलना चाहिए. उन्होंने कहा कि आरजेडी और क्षेत्रीय दलों के बारे में सब जानते हैं कि वो परिवारवाद की पार्टी है, लेकिन, बीजेपी को लेकर लोगों को लगता है कि ये परिवारवाद की पार्टी नहीं है. बीजेपी से जो उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी हैं वो शकुनी चौधरी के बेटे हैं जब बिहार में कांग्रेस का दौर था उसमें शकुनी चौधरी विधायक-मंत्री थे, लालू जी के दौर में भी, नीतीश जी के दौर में भी, मांझी जी जब मुख्यमंत्री बने तो उसमें भी विधायक-मंत्री शकुनी चौधरी थे.

आज बीजेपी को साधारण परिवार के कुशवाहा समाज से राजनीतिक कार्यकर्ता नहीं मिला? उन्हें भी शकुनी चौधरी का लड़का ही मिला.

परिवारवाद पर प्रशांत किशोर का बयान

प्रशांत किशोर ने कहा कि देश भर में हमने देखा कि अगर आपके पिता जी विधायक-मंत्री नहीं हैं, तो आपके लिए चुनावी राजनीति में आना बहुत कठिन है, जिसमें बीते 30 वर्षों में पता चला कि 1250 परिवार के लोग ही विधायक-सांसद बने हैं. परिवारवाद को लेकर हमें लगता है कि एक लालू जी का परिवार है, एक राम विलास पासवान जी का परिवार है, ऐसी बात नहीं है. हर प्रखंड में दो-चार परिवार ऐसे हैं जिनका राजनीति पर कब्जा है.

प्रशांत किशोर ने दिए आंकड़े 

चुनावी रणनीतिकार ने कहा कि दल कोई रहे, नेता कोई रहे, जनता सोचती है कि कांग्रेस को उखाड़ दिए, लालू जी को ले आए, लालू जी को उखाड़ दिए, नीतीश जी को ले आए, नीतीश जी को उखाड़ दिए बीजेपी को ले आए. अभी उदाहरण बताएंगे जिसमें आप किसी दल को ले आइए, लेकिन नेता वही रहेगा और उसी परिवार का रहेगा. बिहार की आबादी लगभग 13.5 करोड़ है. यहां 3.5 करोड़ परिवार के लोग रहते हैं, लेकिन, विधायक-सांसद 1250 परिवार के लोग ही बनते हैं. 

परिवारवाद पर तेजस्वी यादव का बीजेपी पर हमला

बता दें कि नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव बिहार में एनडीए के प्रत्याशियों को लेकर लगातार बीजेपी पर निशाना साध रहे हैं. इसको लेकर उन्होंने एक्स पर एक सूची जारी की थी, जिसको लेकर उन्होंने परिवारवाद के मुद्दे पर बीजेपी को घेरा था. आज भी उन्होंने कहा कि 'परिवारवाद पर जब हमने आंकड़े दिए वह केवल बिहार के आंकड़े थे उस पर प्रधानमंत्री चुप क्यों है? प्रधानमंत्री को परिवारवाद पर बोलना चाहिए.

ये भी पढे़ं: Tejashwi Yadav: 'I.N.D.I.A के नेता सनातन विरोधी हैं', PM मोदी के बयान पर भड़के तेजस्वी यादव, पूछे- क्या मैं हिंदू नहीं हूं?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
बेटे के MLC बनने पर उपेंद्र कुशवाहा बोले, 'ये फैसला तो...'
बेटे के MLC बनने पर उपेंद्र कुशवाहा बोले, 'ये फैसला तो...'
बांकीपुर में हार के बीच RJD का बड़ा कदम, सभी संगठनात्मक इकाइयां भंग
बांकीपुर में हार के बीच RJD का बड़ा कदम, सभी संगठनात्मक इकाइयां भंग
भरत तिवारी का परिवार प्रशांत किशोर पर करेगा केस? 50 लाख का मामला
भरत तिवारी का परिवार प्रशांत किशोर पर करेगा केस? 50 लाख का मामला

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेख हसीना पर आंखें की लाल, 1 दिन में ही घुटनों पर बांग्लादेश, भारत से मांगा डीजल
शेख हसीना पर आंखें की लाल, 1 दिन में ही घुटनों पर बांग्लादेश, भारत से मांगा डीजल
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
तरुण तेजपाल क्यों करने लगे शरजील इमाम और उमर खालिद से अपनी तुलना? जानें
तरुण तेजपाल क्यों करने लगे शरजील इमाम और उमर खालिद से अपनी तुलना? जानें
चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
Main Vaapas Aaunga OTT Release: इम्तियाज अली की 'मैं वापस आऊंगा' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देख सकते हैं ये फिल्म
इम्तियाज अली की 'मैं वापस आऊंगा' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देख सकते हैं ये फिल्म
Gen-Z पर मोहन भागवत करते हैं अंधा भरोसा, बोले- 'वो कभी भी...'
Gen-Z पर मोहन भागवत करते हैं अंधा भरोसा, बोले- 'वो कभी भी...'
दिल्ली में आज भी बारिश, जगह-जगह जलभराव, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
दिल्ली में आज भी बारिश, जगह-जगह जलभराव, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
LPG Cylinder Tips: बिना उठाए पता करें सिलेंडर में कितनी गैस बची है? अपनाएं यह ट्रिक
बिना उठाए पता करें सिलेंडर में कितनी गैस बची है? अपनाएं यह ट्रिक
Embed widget