एक्सप्लोरर

Video: क्या पीएम नरेंद्र मोदी की वजह से बिहार में फैक्ट्री नहीं लग रही है? प्रशांत किशोर ने बताई इसके पीछे की पूरी बात

Prashant Kishor on Pm Narendra Modi: प्रशांत किशोर कई मुद्दों को लेकर लगातार बीजेपी पर हमला बोल रहे हैं. वहीं, शुक्रवार को उन्होंने वैशाली में रोजगार को लेकर पीएम नरेंद्र मोदी पर हमला बोला.

पटना: जन सुराज पदयात्रा (Jan Suraaj Padyatra) के दौरान वैशाली के गोरौल में एक सभा को संबोधित करते हुए चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर (Prashant Kishor) ने शुक्रवार को कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) सूरत में इतनी फैक्ट्री लगवा सकते हैं तो क्या वैशाली और चंपारण में दो चार फैक्ट्री नहीं लगवा सकते हैं? देश में कोई ऐसा बिजनेसमैन है, जिसको नरेंद्र मोदी बिहार में फैक्ट्री लगाने के लिए बोले तो वो मना कर सकता है? लेकिन नरेंद्र मोदी बिहार में फैक्ट्री इसलिए नहीं लगवा रहे हैं क्योंकि अगर वो फैक्ट्री बिहार में लगवा देंगे तो पूरे देश में 15 हजार में मजदूरी करने वाले 2 करोड़ मजदूर कहां से मिलेंगे?

'बच्चों को जवान करने के बाद मजदूर बना रहे हैं'

प्रशांत किशोर ने कहा कि आज बिहार में लोग बाइक, कार, टीवी नहीं बना रहे हैं. हम लोग अपने बच्चों को जवान करने के बाद मजदूर बना रहे हैं. आप लोगों ने जिन बच्चों के लिए पेट काट-काट कर उनको बड़ा किए वो लड़के भेड़, बकरी की तरह ट्रेन और बसों में मजदूरी के लिए जाते हैं, तो आपको खुद समझना पड़ेगा कि बिहार की जनता से नेताओं को कुछ काम नहीं करने का डर क्यों खत्म हो गया है?

नरेंद्र मोदी पर साधा निशाना

आगे चुनावी रणनीतिकार ने कहा  कि नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने से बिहार का विकास हुआ या नहीं, इस बात को छोड़ दीजिए. बिहार के बच्चों को रोजगार मिला या नहीं, इस बात को भी छोड़ दीजिए. मोदी देश को नया बना रहे हैं और इसके लिए चीजें महंगी हो रही है, तो उस बात को सही मान लीजिए लेकिन पिछले 9 सालों में मोदी ने बिहार के विकास के लिए एक बैठक तक नहीं की है, यदि कोई मुझे उनकी बैठक का प्रमाण दिखा दे तो मैं भी नरेंद्र मोदी का झंडा उठाकर चलूंगा. एक बैठक तक बिहार के लोगों को नसीब नहीं हुई है. 

'गुजरात में सी-प्लेन और बुलेट ट्रेन चल रही है'

प्रशांत किशोर ने कहा कि 40 में से 39 एमपी बिहार में एनडीए के हैं और गुजरात में 26 एमपी हैं, लेकिन गुजरात में सी-प्लेन और बुलेट ट्रेन चल रही है और बिहार की जनता बैलगाड़ी पर चल रही है, तो इसमें हमलोगों की गलती है कि हम उनको वोट देकर जीता रहे हैं.

ये भी पढ़ें: Upendra Kushwaha Meet Amit Shah: अमित शाह से क्या बात हुई? पटना पहुंचे उपेंद्र कुशवाहा ने दे दिए बड़े संकेत!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
बेटे के MLC बनने पर उपेंद्र कुशवाहा बोले, 'ये फैसला तो...'
बेटे के MLC बनने पर उपेंद्र कुशवाहा बोले, 'ये फैसला तो...'
बांकीपुर में हार के बीच RJD का बड़ा कदम, सभी संगठनात्मक इकाइयां भंग
बांकीपुर में हार के बीच RJD का बड़ा कदम, सभी संगठनात्मक इकाइयां भंग
भरत तिवारी का परिवार प्रशांत किशोर पर करेगा केस? 50 लाख का मामला
भरत तिवारी का परिवार प्रशांत किशोर पर करेगा केस? 50 लाख का मामला

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेख हसीना पर आंखें की लाल, 1 दिन में ही घुटनों पर बांग्लादेश, भारत से मांगा डीजल
शेख हसीना पर आंखें की लाल, 1 दिन में ही घुटनों पर बांग्लादेश, भारत से मांगा डीजल
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
तरुण तेजपाल क्यों करने लगे शरजील इमाम और उमर खालिद से अपनी तुलना? जानें
तरुण तेजपाल क्यों करने लगे शरजील इमाम और उमर खालिद से अपनी तुलना? जानें
चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
Main Vaapas Aaunga OTT Release: इम्तियाज अली की 'मैं वापस आऊंगा' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देख सकते हैं ये फिल्म
इम्तियाज अली की 'मैं वापस आऊंगा' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देख सकते हैं ये फिल्म
Gen-Z पर मोहन भागवत करते हैं अंधा भरोसा, बोले- 'वो कभी भी...'
Gen-Z पर मोहन भागवत करते हैं अंधा भरोसा, बोले- 'वो कभी भी...'
दिल्ली में आज भी बारिश, जगह-जगह जलभराव, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
दिल्ली में आज भी बारिश, जगह-जगह जलभराव, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
LPG Cylinder Tips: बिना उठाए पता करें सिलेंडर में कितनी गैस बची है? अपनाएं यह ट्रिक
बिना उठाए पता करें सिलेंडर में कितनी गैस बची है? अपनाएं यह ट्रिक
Embed widget