एक्सप्लोरर

बिहार में आज PM मोदी की सभा, चुनावी रैली से पहले तेजस्वी यादव ने पूछे 10 सवाल, CM नीतीश का भी नाम लिया

PM Modi in Bihar: तेजस्वी यादव ने मंगलवार की सुबह एक्स पर पीएम मोदी से सवाल पूछे. आज प्रधानमंत्री गया और पूर्णिया में जनसभा करने वाले हैं. उससे पहले तेजस्वी ने सवाल पूछे हैं.

Tejashwi Yadav: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज मंगलवार (16 अप्रैल) को बिहार दौरे पर आ रहे हैं. गया और पूर्णिया में उनकी सभा है. लोकसभा चुनाव को देखते हुए पीएम मोदी जनसभा को संबोधित करेंगे. उनके इस दौरे से पहले बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने 10 सवाल पूछे हैं.

तेजस्वी यादव ने मंगलवार की सुबह एक्स पर लिखा, "प्रधानमंत्री जी का आज फिर बिहार की गौरवशाली धरती पर स्वागत है. आप विगत 10 वर्षों से देश के प्रधानमंत्री हैं. आशा है अब आप हर नाकामी के लिए विपक्ष को दोष ना देकर निष्पक्षता से सरकार की खामियों का अवलोकन कर उस पर अपना भाषण केंद्रित करेंगे. उम्मीद है आप एकालाप ना कर बिहारी जनमानस के निम्नलिखित वाजिब सवालों का तथ्यात्मक उत्तर अपने भाषण में देंगे."

1. प्रधानमंत्री जी, जब कोई नेता विपक्ष में होता है जब वो आपकी नजर में महाभ्रष्ट होता है लेकिन बीजेपी में आते ही वो ईमानदारी का पर्याय राजा हरिश्चंद्र कैसे हो जाता है? आपके अनुसार 70 हजार का घोटाला करने वाले अजीत पवार, प्रफुल्ल पटेल, रेड्डी ब्रदर्स, हेमंत विस्वा शर्मा, मुकुल रॉय, नारायण राणे, अशोक चव्हाण, शुभेंदु अधिकारी इत्यादि जाँच झेल रहे 23 नेताओं को बीजेपी में शामिल करा कर, क्या आपने ईमानदारी का परिचय दिया है?

2. प्रधानमंत्री जी, विगत चुनावी सभाओं में जब आप कुछ दिन जेडीयू के साथ नहीं थे तब आप नीतीश सरकार में हुए कथित 33 घोटाले एक लंबी सूची के साथ एक लंबी सांस में गिनाते थे. क्या आप अब भी मानते है कि वो 33 घोटाले हुए थे? अगर हुए थे तो क्या आपकी सरकार ने कोई जांच करवाई? अगर आपको वो 33घोटाले याद नहीं है तो क्या उसका वीडियो भेजें?

3. प्रधानमंत्री जी, क्या आपने एनसीआरबी की ओर से जारी बिहार के 1990 से लेकर 2005 और 2005 से लेकर 2023 तक साल दर साल अपराध की विभिन्न श्रेणियों का तुलनात्मक अध्ययन किया है? विशेषत: उन 15 वर्षों का जब आपकी पार्टी यहाँ सरकार में रही है? क्या आप एनसीआरबी के प्रतिवर्ष के तुलनात्मक आंकड़े देख अपराध और कथित जंगलराज पर भाषण रूपी प्रवचन देना चाहेंगे?

4. प्रधानमंत्री जी, जब आप बिहार आते हैं तब भ्रष्टाचार, वंशवाद और विधि व्यवस्था पर वही पुराना कैसेट बजाना क्यों शुरू कर देते है? क्या आप भूल जाते हैं कि 15 वर्षों से अधिक समय से बीजेपी बिहार सरकार में बड़ी भागीदार है? क्या आप नहीं जानते कि 2005 में जन्मा बच्चा आज वोटर है? आप उसे गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, स्वास्थ्य व विधि व्यवस्था एवं नौकरी रोजगार देने की बजाय भूतकाल का भूत इसलिए दिखाते है ताकि वो आपसे नौकरी रोजगार पर सवाल ना कर सके? यह सच बात है ना?

5. प्रधानमंत्री जी, क्या यह सच है कि आप बीजेपी के संगठित, संस्थानिक और व्यवस्थित भ्रष्टाचार को छुपाने के लिए ही हमेशा विपक्ष को भ्रष्टाचारी बताते हैं?

6. प्रधानमंत्री जी, आपने 5 वर्ष इलेक्टोरल बॉन्ड क्यों चलवाए और उसका सबसे अधिक फायदा बीजेपी को ही क्यों मिला? अगर यह इतना पारदर्शी था तो केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में यह क्यों कहा कि नागरिकों को राजनीतिक पार्टियों का चुनावी चंदा जानने का कोई अधिकार नहीं है?

7. आपके अनेक राज्यों के पार्टी प्रत्याशी व सांसद खुलेआम संविधान बदलने के नाम पर वोट मांग रहे हैं. आपने उन सब पर क्या कार्रवाई की? इसका मतलब क्या आप भी उनके संविधान बदलने के इरादे का समर्थन करते है? अगर नहीं करते तो उन्हें प्रत्याशी क्यों बनाया गया है?

8. हमने बिहार सरकार में रहते आरक्षण सीमा 75 फीसद तक बढ़ाई और केंद्र सरकार को इसे संविधान की 9वीं अनुसूची में शामिल करने का प्रस्ताव भेजा था. आपने महीनों बीतने के बाद भी इसे 9वीं अनुसूची में शामिल क्यों नहीं किया? क्या आप आरक्षण के विरुद्ध है?

9. प्रधानमंत्री जी, क्या आप देश के सबसे अधिक युवा आबादी वाले प्रदेश बिहार को बताएंगे कि आपने केंद्र में 10 वर्षों में बिहार के कितने युवाओं को नौकरियां दी? नौकरियों के इंतज़ार में करोड़ों युवा तो Overage हो गए? आपको 39 सांसद जिताने वाले बिहार में आपने अपने गृह राज्य की तुलना में कितनी इंडस्ट्री स्थापित की तथा कितना निवेश किया?

10. प्रधानमंत्री जी, 10 वर्ष पूर्व आपने बिहार को विशेष राज्य का दर्जा, 𝟐 करोड़ नौकरी प्रतिवर्ष, विशेष पैकेज देने अथवा विशेष ध्यान के साथ विशेष विकास करने का वादा बिहारवासियों से किया था. क्या आप अभी भी उस वादे पर कायम हैं या आपने बिहार पर ध्यान देना छोड़ दिया या 2014 में मांगे गए 60 दिन के बाद, 100 दिन फिर 60 महीने, फिर 2022 और अब 2027 की नई 𝐓𝐢𝐦𝐞𝐥𝐢𝐧𝐞 के बाद 2147 में उन वादों को पूरा करेंगे? सभी बिहारवासी उत्सुकता से आपके सकारात्मक उत्तर का इंतजार करेंगे.

यह भी पढ़ें- ABP Cvoter Opinion Polls 2024: बिहार की किस सीट पर NDA तो कहां I.N.D.I.A भारी? सर्वे में खुलासा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बाहुबली नेता आनंद मोहन फिर बरसे, बिना नाम लिए JDU के बड़े नेताओं पर कहा- 'चाटुकार, बेईमानों ने नीतीश के...'
बाहुबली नेता आनंद मोहन फिर बरसे, बिना नाम लिए JDU के बड़े नेताओं पर कहा- 'चाटुकार, बेईमानों ने नीतीश के...'
Bihar Politics: आलोक सिंह बने आरएलएम के प्रदेश अध्यक्ष, उपेंद्र कुशवाहा बोले- 'हम NDA में...'
बिहार: आलोक सिंह बने आरएलएम के प्रदेश अध्यक्ष, उपेंद्र कुशवाहा बोले- 'हम NDA में...'
JDU नेता संजय झा का बड़ा दावा, 'ममता बनर्जी और अरविंद केजरीवाल के कारण टूटा इंडिया गठबंधन'
JDU नेता संजय झा का बड़ा दावा, 'ममता बनर्जी और अरविंद केजरीवाल के कारण टूटा इंडिया गठबंधन'
लालू यादव और राबड़ी देवी के आवास के बाहर लाठियां लेकर डटे RJD कार्यकर्ता, हर समय देंगे पहरा
लालू यादव और राबड़ी देवी के आवास के बाहर लाठियां लेकर डटे RJD कार्यकर्ता, हर समय देंगे पहरा

वीडियोज

Sansani | Crime News:45 साल की मम्मी और 23 साल का आशिक! | Punjab
Sansani | Crime News:45 साल की मम्मी और 23 साल का आशिक! सीक्रेट ने 16 साल की बेटी को दी खौफनाक मौत!
Chaar Ki Chaal | Ghazipur Encounter | Sanjay Nishad: कमलेश चौधरी एनकाउंटर पर महा-संग्राम!
दुनिया की पहली Electric Car से EV Revolution तक | 200 साल की कहानी | #autolive
बॉलीवुड न्यूज़: जाह्नवी कपूर की कथित प्राइवेट चैट सोशल मीडिया पर वायरल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
झूमकर आया मॉनसून! देशभर में पकड़ी रफ्तार, जानें यूपी-बिहार और दिल्ली में कब होगी बारिश
झूमकर आया मॉनसून! देशभर में पकड़ी रफ्तार, जानें यूपी-बिहार और दिल्ली में कब होगी बारिश
महाराष्ट्र का राज्यसभा चुनाव हुआ दिलचस्प, सुनेत्रा पवार की सीट पर अब इस नेता को मिला टिकट
महाराष्ट्र का राज्यसभा चुनाव हुआ दिलचस्प, सुनेत्रा पवार की सीट पर अब इस नेता को मिला टिकट
भारत के वो 50 टेस्ट क्रिकेटर जिनका करियर एक मैच में ही सिमटा, लिस्ट में ये बड़ा नाम भी शामिल
भारत के वो 50 टेस्ट क्रिकेटर जिनका करियर एक मैच में ही सिमटा, लिस्ट में ये बड़ा नाम भी शामिल
UP Weather: यूपी में फिर बढ़ा पारा, दिन में तीखी धूप से लोग हुए परेशान, IMD ने दिया हीट वेव का अलर्ट
यूपी में फिर बढ़ा पारा, दिन में तीखी धूप से लोग हुए परेशान, IMD ने दिया हीट वेव का अलर्ट
Sunday Box Office 150 करोड़ के पार हुई 'पेद्दी' तो 'बंदर' का हुआ बंटा धार, जानें 'है जवानी तो इश्क होना है' का संडे का हाल
150 करोड़ के पार हुई 'पेद्दी' तो 'बंदर' का हुआ बंटा धार, जानें 'है जवानी तो इश्क होना है' का संडे का हाल
क्या सुबह और शाम इंसानों की लंबाई में होता है अंतर? जानें इसके पीछे का चौंकाने वाला विज्ञान
क्या सुबह और शाम इंसानों की लंबाई में होता है अंतर? जानें इसके पीछे का चौंकाने वाला विज्ञान
क्या USB स्पीकर सुरक्षित है? बिना किसी क्लिक PC में घुस सकता है वायरस! रिसर्च में मिला खतरा
क्या USB स्पीकर सुरक्षित है? बिना किसी क्लिक PC में घुस सकता है वायरस! रिसर्च में मिला खतरा
UPSC CSE Prelims रिजल्ट पर बड़ा अपडेट, किस दिन होगा जारी और जानें चेक करने का तरीका?
UPSC CSE Prelims रिजल्ट पर बड़ा अपडेट, किस दिन होगा जारी और जानें चेक करने का तरीका?
Embed widget