एक्सप्लोरर

Chirag Paswan: चिराग पासवान हाजीपुर से जीते, CM नीतीश से कांग्रेस नेतृत्व के संपर्क पर दिया क्लियर कट जवाब

Lok Sabha Election Result 2024: चिराग ने कहा कि विपक्ष दावे करता था कि सूपड़ा साफ हो जाएगा, खाता तक नहीं खुलेगा. मुझे लगता है अभी मतगणना चल रही है और फाइनल रिजल्ट के बाद बड़ी जीत की ओर अग्रसर होंगे.

Chirag Paswan News: जमुई से सांसद रहे एलजेपी (रामविलास) के चीफ चिराग पासवान ने इस बार हाजीपुर से चुनाव जीत लिया है. चिराग पासवान ने कहा कि यह जीत उनके लिए और उनकी पार्टी के लिए यह बहुत बड़ी जीत है. मंगलवार (04 जून) को चिराग पासवान ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि बिहार में एनडीए का प्रदर्शन बहुत बेहतरीन रहा. फाइनल रिजल्ट आने के बाद प्रदर्शन और बेहतर होगा.

इस दौरान इस सवाल पर कि खबर है कि कांग्रेस नेतृत्व सीएम नीतीश कुमार से संपर्क साध रहा है. इस पर चिराग पासवान ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रयास करके देख लें. इस बार अब कुछ नहीं होगा. चिराग ने कहा कि ये लोग मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर डोरे डालने का प्रयास कर रहे हैं. एनडीए गठबंधन मजबूती से चुनाव लड़ा है. मजबूती से हम लोग सरकार बनाने जा रहे हैं.

विपक्ष पर चिराग पासवान ने किया हमला

आग पत्रकारों से बातचीत में चिराग पासवान ने कहा कि जिस तरह से एक सांसद की पार्टी को गठबंधन में पांच सीटें विश्वास करके लड़ने के लिए दी गईं इसके लिए मुझे खुशी है. एलजेपी (रामविलास) गठबंधन के विश्वास पर उतरी है. कहा कि जिस तरीके से विपक्ष दावे करता था कि सूपड़ा साफ हो जाएगा. खाता तक नहीं खुलेगा ऐसे में मुझे लगता है अभी मतगणना चल रही तो फाइनल रिजल्ट के बाद हम बड़ी जीत की ओर अग्रसर होंगे.

बीजेपी क्यों पिछड़ रही है इस पर कहा, "मैं मानता हूं फाइनल रिजल्ट आते आते परिणाम हम लोगों के पक्ष में होंगे. एक बार फाइनल रिजल्ट आ जाए तो कमेंट करना ठीक होगा. मेरे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, जीतन राम मांझी, उपेंद्र कुशवाहा सबकी गठबंधन में भूमिका है. अंतिम परिणाम में एनडीए का प्रदर्शन और बेहतर होगा."

चिराग ने कहा कि अमित शाह का फोन आया था. पार्टी के प्रदर्शन पर उन्होंने मुझे बधाई दी. एनडीए की बैठक है उसकी जानकारी दी. कल (बुधवार) बैठक के बाद सरकार बनाने को लेकर क्या रणनीति होगी उस पर चर्चा होगी.

यह भी पढ़ें- PHOTOS: चिराग पासवान के यहां जश्न शुरू... तस्वीरों में परिवार के साथ खुश दिखे PM मोदी के 'हनुमान'

आर्यन आनंद ने 2015 में पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी करने के बाद 2016 में दिल्ली में एक पॉलिटिकल campaining टीम के साथ डिजिटल जर्नलिज्म से कैरियर की शुरुआत की. 2018 में पटना लौटकर बिहार के प्रतिष्ठित डिजिटल चैनल फर्स्ट बिहार में हुआ रिपोर्टर काम किया. फर्स्ट बिहार में 5 साल काम करने के बाद एबीपी से साल 2024 में जुड़ा.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

देसी छोरा-विदेशी मैम! राहुल-जूली की 'लव स्टोरी' का सच चौंका देगा
देसी छोरा-विदेशी मैम! राहुल-जूली की 'लव स्टोरी' का सच चौंका देगा
सौरव और आशुतोष रांका को जेल भेजे जाने पर आरके सिंह बोले- 'सरकार को…'
सौरव और आशुतोष रांका को जेल भेजे जाने पर आरके सिंह बोले- 'सरकार को…'
राघोपुर नाव हादसा: तेजस्वी यादव का सरकार पर फूटा गुस्सा, बोले- 'इसमें जिसकी भी...'
राघोपुर नाव हादसा: तेजस्वी यादव का सरकार पर फूटा गुस्सा, बोले- 'इसमें जिसकी भी...'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
Embed widget