एक्सप्लोरर

Bihar Elections: पटना के दीघा विधानसभा क्षेत्र के लोगों की समस्याएं और MLA का दावा, पढ़िए ग्राउंड रिपोर्ट

Bihar Elections 2025: लोगों का कहना है कि एनडीए सरकार में 2005 से लगातार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बने हुए हैं, लेकिन अब तक इस इलाके के नाले के निर्माण पर सरकार की नजर नहीं गई.

Digha Assembly Seat: करीब 5 लाख मतदाताओं वाले पटना जिले के सबसे बड़े विधानसभा क्षेत्र दीघा में 2025 की विधानसभा चुनाव के लिए लोग कितना तैयार हैं और लोगों की समस्याओं का समाधान कितना हुआ है. इसका जायजा लिया एबीपी न्यूज की टीम ने. आइये जानते हैं क्या है ग्राउंड रिपोर्ट? 

2015 से लगातार हैं बीजेपी के विधायक 

अभी तक इस विधानसभा क्षेत्र पर लगातार एनडीए का कब्जा रहा है. पहले जदयू तो 2015 से लगातार भाजपा के संदीप चौरसिया विधायक बने हैं, लेकिन इस क्षेत्र के दो सबसे बड़े नाले राजीव नगर से अटल पथ होते हुए कुर्जी पुल तक नाला, जिससे करीब दो लाख लोग लोग प्रभावित होते हैं और दूसरा बाबा चौक से आनंदपुरी होते हुए राजा पुल तक का नाला जिसमें अब तक सुधार नहीं हुआ है. इस नाले से करीब एक से डेढ़ लाख लोग प्रभावित रहते हैं.

यह सभी इलाका राजधानी पटना का भीड़ भाड़ वाला इलाका है. नाला के चारों ओर घनी आबादी है. लोग इसी रास्ते से आते जाते हैं और नाले की बदबू भी लेते हैं. स्थानीय लोगों ने बताया कि बरसात के दिनों में तो वह स्थिति हो जाती है कि नाले का पानी ऊपर हो जाता है और सड़क पर बहने लगते हैं. चलना मुश्किल हो जाता है. एनडीए सरकार में 2005 से लगातार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बने हुए हैं, लेकिन अब तक इस नाले पर सरकार की कोई नजर नहीं गई.

हालांकि स्थानीय विधायक संजीव चौरसिया ने कहा कि इस पर अब बहुत बड़ा काम होने जा रहा है. पहले इस क्षेत्र में चलना मुश्किल होता था. हम राजीव नगर से अटल पथ होते हुए कुर्जी पुल तक नाला पाटकर फोरलेन सड़क का निर्माण करवा रहे हैं, जो 181 करोड़ की लागत से बनने वाली है. बाबा चौक से आनंदपुरी होते हुए राजा पुल तक नाला पाट कर फोरलेन सड़क बनवाने का काम शुरू हो चुका है, जो 105 करोड़ की लागत से बनेगा.

संजीव चौरसिया का क्या है दावा? 

संजीव चौरसिया का दावा है कि बड़े-बड़े काम हमने किया है, जो जनता देख रही है. इसका टेंडर हो चुका है और कई जगह से काम शुरू भी हो चुके हैं. हालांकि यह काम चुनाव के बाद ही संपन्न होने का पूरा अनुमान है. स्थानीय लोग ने बताया कि अब काम शुरू हो गए हैं तो निश्चित तौर पर नाला का दर्शन नहीं होगा और इस पर सड़क बन जाएंगे यह काम हो जाने से अब हम लोग गर्व से कर सकते हैं की राजधानी पटना में हैं, लेकिन वर्तमान में जो स्थिति है वह काफी खराब है.

ये भी पढ़ें: Bihar Elections 2025: चुनाव आयुक्त विवेक जोशी ने बिहार में वोट प्रतिशत बढ़ाने पर दिया जोर, अधिकारियों से लिया फीडबैक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
Bihar Flood News: सुपौल में कोसी नदी का जलस्तर बढ़ा, निरीक्षण करने पहुंचे DM, क्या है अपडेट?
बिहार: सुपौल में कोसी नदी का जलस्तर बढ़ा, निरीक्षण करने पहुंचे DM, क्या है अपडेट?
बिहार: विधानसभा के पटल पर रखे गए 10 संशोधन विधेयक, पहले दिन क्या हुआ? जानें
बिहार: विधानसभा के पटल पर रखे गए 10 संशोधन विधेयक, पहले दिन क्या हुआ? जानें

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
Embed widget