एक्सप्लोरर

Ratan Tata Death: नीतीश-तेजस्वी से लेकर मांझी तक, रतन टाटा के निधन पर बिहार के राजनीतिक गलियारों में शोक

Ratan Tata Died: मांझी ने कहा कि रतन टाटा ने भारतीय अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया. तेजस्वी ने कहा कि वो ऐसे उद्योगपति थे जो हमेशा औरों के लिए जिए. पढ़िए किसने क्या कहा.

Ratan Tata Death News: देश के दिग्गज उद्योगपति रतन टाटा का बुधवार (9 अक्टूबर 2024) की देर रात मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में निधन हो गया. वह 86 वर्ष के थे. वह पिछले कुछ दिनों से इलाज के लिए भर्ती थे. उद्योगपति रतन टाटा का पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा. उनके निधन से बिहार के राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर है. सीएम नीतीश कुमार ने प्रख्यात उद्योगपति एवं पद्म विभूषण रतन टाटा के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है.

तेजस्वी बोले- 'वो ऐसे उद्योगपति थे जो...'

पूर्व उपमुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने भी शोक जताया है. उन्होंने एक्स पर लिखा, "मानवीय मूल्यों व परोपकार में गहरी आस्था रखने वाले बड़े उद्योगपति, विजनरी लीडर, ईमानदारी, नैतिकता, दयालुता और सद्भावना की मिसाल श्री रतन टाटा जी के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त करता हूं. वो ऐसे उद्योगपति थे जो हमेशा औरों के लिए जिए. उन्होंने अनुकरणीय जीवन जिया. ईश्वर उन्हें अपने श्रीचरणों में स्थान दें."

वहीं केंद्रीय मंत्री और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने कहा, "देश के महान सुपुत्र रतन टाटा जी के निधन की खबर से स्तब्ध हूं. रतन टाटा जी ने भारतीय अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया. उनके निधन से भारत ने एक महान उद्योगपति, समाजसेवी और देशभक्त खो दिया है. ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें."

सदा याद रखा जाएगा योगदान: गिरिराज सिंह

केंद्रीय मंत्री और बेगूसराय सांसद गिरिराज सिंह ने रतन टाटा के निधन पर दुख जताया है. उन्होंने एक्स पर लिखा, "देश के जाने-माने उद्योगपति और भारत को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाने वाले रतन टाटा जी का निधन हो गया है. यह हम सभी के लिए अत्यंत दुखद समाचार है. उन्होंने उद्योग जगत में जो योगदान दिया है, वह सदा याद रखा जाएगा. भगवान उनकी आत्मा को शांति दें."

राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा ने लिखा, "सादगी, समर्पण, सेवाभाव, सफलता और शुद्धता के अप्रतिम मिसाल रहे भारत के अनमोल रतन, सुई से लेकर जहाज तक और रूई से लेकर इस्पात तक निर्माण करने वाली कंपनी टाटा प्रमुख, महान उद्योगपति ”पद्म विभूषण" श्री रतन एन टाटा जी के निधन की खबर अति दुखद है. ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिजनों के लिए संबल की कामना करता हूं. सदियों तक आप देशवासियों के प्रेरणास्रोत रहेंगे."

बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने एक्स पर लिखा, "मैं चीजों को भाग्य पर छोड़ने में विश्वास नहीं करता। मैं कड़ी मेहनत और तैयारी में विश्वास करता हूं- रतन टाटा. देश के सबसे बड़े उद्योगपतियों में शामिल श्री रतन टाटा जी अब हमारे बीच में नहीं हैं. संघर्ष से शिखर पर पहुंचे रतन टाटा जी का देश और समाज के लिए योगदान अविस्मरणीय है. ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे तथा परिजनों को दुःख सहने की शक्ति दें. ऊँ शांति!"

यह भी पढ़ें- जींस और टी-शर्ट बैन... नाच-गाना पर रोक, बिहार के सरकारी शिक्षकों के लिए आया शिक्षा विभाग का फरमान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
Bihar Flood News: सुपौल में कोसी नदी का जलस्तर बढ़ा, निरीक्षण करने पहुंचे DM, क्या है अपडेट?
बिहार: सुपौल में कोसी नदी का जलस्तर बढ़ा, निरीक्षण करने पहुंचे DM, क्या है अपडेट?
बिहार: विधानसभा के पटल पर रखे गए 10 संशोधन विधेयक, पहले दिन क्या हुआ? जानें
बिहार: विधानसभा के पटल पर रखे गए 10 संशोधन विधेयक, पहले दिन क्या हुआ? जानें

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
Embed widget