एक्सप्लोरर

Nalanda Road Accident: हाइवा और ऑटो की टक्कर में चार लोगों की मौत, 4 गंभीर रूप से घायल 

ऑटो अस्थावां की ओर से सवारी लेकर बरबीघा जा रही थी. इसी दौरान ये हादसा हो गया. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बड़ी जोर की आवाज हुई, जिसे सुनकर आस पास बैठे ग्रामीण दौड़कर आए और जख्मियों को अस्पताल भेजा.

नालंदा: बिहार के नालंदा जिले में मंगलवार को हुए भीषण सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई. वहीं, चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. घटना जिले के सारे थाना क्षेत्र के अलीनगर गांव के पास की है, जहां एनएच-82 पर हाइवा और ऑटो के सीधी टक्कर में चार लोगों की मौत हो गई. घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने हाइवा को आग के हवाले कर दिया. वहीं, जख्मियों को इलाज के लिए पावापुरी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया. इधर, हादसे की सूचना पाकर घटनास्थल पर पहुंची सारे थाना की पुलिस ने आक्रोशित लोगों को समझा बुझा कर शांत कराया और सड़क को जाम से मुक्त कराया.

गलत दिशा से आ रही थी हाइवा

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हाइवा गलत दिशा से आ रही थी. इसी दौरान उसने सड़क से गुजर रही ऑटो में जबरदस्त टक्कर मार दी, जिस कारण ऑटो के परखच्चे उड़ गए. घटना के बाद हाइवा चालक को सारे थाना की पुलिस ने हिरासत में ले लिया है. बताया जाता है कि बरबीघा की ओर से आ रही अनियंत्रित हाइवा ने बरबीघा की ओर जा रही ऑटो में टक्कर मारी है.

Exclusive: मांझी की जुबान काटने वाले को इनाम देने की बात पर BJP नेता गजेंद्र झा अडिग, कहा- नेता होने से पहले हूं एक ब्राह्मण

इस हादसे में मौके पर ही दो लोगों की मौत हो गई. जबकि इलाज के दौरान दो लोगों की मौत अस्पताल में हो गई. जानकारी अनुसार ऑटो अस्थावां की ओर से सवारी लेकर बरबीघा जा रही थी. इसी दौरान ये हादसा हो गया. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बड़ी जोर की आवाज हुई, जिसे सुनकर आस पास बैठे ग्रामीण दौड़कर आए और जख्मियों को इलाज के लिए बरबीघा अस्पताल भेजा.

मृतकों की पहचान अस्थावां गांव निवासी इस्लाम शाह की पत्नी बुनु खातुन (50), बिंद थाना क्षेत्र के नीरपुर गांव निवासी विपिन सिंह की बेटी स्नेहा कुमारी (30), नवादा जिले के वारिसलीगंज थाना क्षेत्र के अपसढ़ गांव निवासी अरविंद कुमार के बेटे सिद्धार्थ शंकर (40) और बिहारशरीफ थाना क्षेत्र के उपरौरा गांव निवासी जगदीश पासवान के बेटे मिंटू पासवान (50) के रूप में की गई है. वहीं, घायलों में बरबीघा थाना क्षेत्र के तेउस गांव निवासी सुलेखा कुमारी और बिहार शरीफ थाना क्षेत्र के उपरौरा गांव निवासी गोविंदा कुमार समेत अन्य दो लोग शामिल हैं. घटना के बाद डीएसपी सदर डॉ. शिब्ली नोमानी, बीडीओ सह अंचल अधिकारी अरविंद कुमार, सारे थानाध्यक्ष प्रभा कुमारी सहित अन्य थाने के लोग मौजूद थे. 

यह भी पढ़ें -

Cabinet Meeting in Valmiki Nagar: CM नीतीश ने मंत्रियों के साथ बोट सफारी का उठाया लुत्फ, कन्वेंशन हॉल के लिए चिह्नित भूमि का किया निरीक्षण

Transgender Killed in Patna: पटना में किन्नर की हत्या के बाद बवाल, नाराज किन्नरों ने सड़क जामकर किया हंगामा, वाहनों के तोड़े शीशे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पप्पू यादव की पत्नी के घर के बाहर प्रदर्शन, सांसद बोले- 'आओ न कल…’
पप्पू यादव की पत्नी के घर के बाहर प्रदर्शन, सांसद बोले- 'आओ न कल…’
तेज प्रताप को देख सम्राट चौधरी ने छोड़ दी VIP कुर्सी? पीछे जाकर बैठे
तेज प्रताप को देख सम्राट चौधरी ने छोड़ दी VIP कुर्सी? पीछे जाकर बैठे
AK-47 गोलीकांड के बाद सीवान पहुंचे इमरान प्रतापगढ़ी, कह दी बड़ी बात
AK-47 गोलीकांड के बाद सीवान पहुंचे इमरान प्रतापगढ़ी, कह दी बड़ी बात
बांकीपुर: रिजल्ट से पहले चुनाव आयोग क्यों पहुंचे प्रशांत किशोर? जानें
बांकीपुर: रिजल्ट से पहले चुनाव आयोग क्यों पहुंचे प्रशांत किशोर? जानें

वीडियोज

Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा
Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाक की मुश्किलें: मुजफ्फराबाद की ओर बढ़े 50 काफिले, आर्मी चला रही लाइट मशीन गन
पाक की मुश्किलें: मुजफ्फराबाद की ओर बढ़े 50 काफिले, आर्मी चला रही लाइट मशीन गन
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
कुलगाम हमला: CM ने किया मुआवजे का ऐलान, महबूबा मुफ्ती क्या बोलीं?
कुलगाम हमला: CM ने किया मुआवजे का ऐलान, महबूबा मुफ्ती क्या बोलीं?
CWG: फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
Embed widget