एक्सप्लोरर

Nalanda News: गोलियों की तड़तड़ाहट से दहला बिहार शरीफ, बदमाशों ने की 25 से 30 राउंड फायरिंग, क्या है पूरा मामला?

Bihar News: मामला लहेरी थाना क्षेत्र का है. पुलिस ने मौके से खोखा बरामद किया है. पुलिस फायरिंग मामले की जांच में जुट गई है.

Nalanda News: बिहार शरीफ में गुरुवार को एक दर्जन से अधिक बदमाशों ने 25 से 30 राउंड फायरिंग की घटना को अंजाम दिया है. इससे इलाके में दहशत का माहौल हो गया है. फायरिंग की आवाज से लोगों में भय व्याप्त हो गया है. घटना की सूचना मिलने के बाद भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंचे. बदमाशों ने फायरिंग करते हुए मौके से भाग निकले. सभी बदमाश अपने अपने चेहरे ढके हुए थे. पूरा मामला लहेरी थाना इलाके के काशी तकिया मोहल्ले का है. इस मोहल्ले में बीते दिन पीसीसी सड़क ढलाई हुई थी उस रास्ते से ट्रिपल लोड बाइक सवार बदमाश गुजर रहे थे जब मोहल्ले वालों ने उन्हें रोका तो बदमाशों ने अपने साथियों को फोन कर बुलाया और फिर फायरिंग की घटना को अंजाम दिया गया है.

पीसीसी सड़क ढलाई से जुड़ा है मामला

जख्मी मो. अरशद ने बताया कि सभी बदमाशों के चेहरे पर नकाब था और हथियार से लैस थे. देखते ही देखते सभी ने ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी. इस बीच मारपीट भी हुई, जिसमें काशी तकिया निवासी मो. अरशद जख्मी हो गया. इसके अलावा इसी मोहल्ले का रहने वाला राजा भी चोटिल हो गया है. उन्होंने यह भी बताया कि मोहल्ले में पीसीसी सड़क की ढलाई की गई थी, जिसके कारण आने-जाने के लिए लोगों को रोका जा रहा था. घटना की सूचना मिलने के बाद लहेरी थाना के प्रभारी रंजीत कुमार रजक अपने दल बल के साथ मौके पर पहुंचे. तब तक बदमाश मौके से भाग निकल चुके थे.

पुलिस ने मौके से खोखा बरामद किया है. पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है. बदमाशों की पहचान के लिए इलाके के सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है.

सदर डीएसपी ने दी जानकारी 

सदर डीएसपी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि काशी तकिया मोहल्ले में मारपीट हो रही है. इसकी सूचना पुलिस को मिली. पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंची. पूछताछ के क्रम में पता चला कि अरशद मियां रोड ढलाई का कार्य करवा रहे थे. उसी बीच में शहनवाज खॉ बाइक से विपरीत दिशा से आ रहा था. अरशद ने शहनबाज को ढलाई हो रहे रोड से जाने के लिए मना किया तो इस पर दोनों के बीच हाथापाई एवं मारपीट हुई है. शहनबाज खां ने अपने दोस्तों के साथ आकर फायरिंग की. 

अरशद ने बताया कि शहनवाज खां ने पिस्टल के बट से उसके सिर पर मार कर जख्मी कर दिया है. शहनवाज खां एवं घटना में शामिल अन्य लोगों के विरूद्ध सख्त कार्रवाई करने के लिए छापेमारी की जा रही है. एक जिंदा कारतूस एवं खोखा बरामद किया गया है.

ये भी पढे़ं: Kaimur News: कैमूर में लॉटरी खेलने की लत में युवक ने ऑफिस का पैसा कर दिया गबन, पुलिस ने बिगाड़ दिया पूरा प्लान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर: नीतीश कुमार और लालू प्रसाद यादव भी हारे, कितने वोट मिले?
बांकीपुर: नीतीश कुमार और लालू प्रसाद यादव भी हारे, कितने वोट मिले?
उपचुनाव की जंग में 2-1 से पिछड़ी बीजेपी, कांग्रेस-जन सुराज ने लगाई चपत
उपचुनाव की जंग में 2-1 से पिछड़ी बीजेपी, कांग्रेस-जन सुराज ने लगाई चपत
बांकीपुर उपचुनाव: कहां चूकी BJP? हार की 5 बड़ी वजहें
बांकीपुर उपचुनाव: कहां चूकी BJP? हार की 5 बड़ी वजहें
बांकीपुर में BJP का भ्रम टूटा, प्रशांत किशोर ने कैसे गाड़ा झंडा? 5 बड़े कारण
बांकीपुर में BJP का भ्रम टूटा, प्रशांत किशोर ने कैसे गाड़ा झंडा? 5 बड़े कारण

वीडियोज

Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में
Salman Khan ने SVC63 के लिए घटाई फीस? 120 करोड़ से 70 करोड़ लेने की चर्चा
हम सालों से घुटने के दर्द से बेवजह डर रहे थे? जो बात डॉक्टर भी छुपाते हैं, वो आज बाहर आ गई!
Baba Bageshwar: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट ? | Dhirendra Shashtri

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कंगना के 'हिन्दू' वाले बयान पर सुप्रिया श्रीनेत का पलटवार, जानें क्या कहा
कंगना के 'हिन्दू' वाले बयान पर सुप्रिया श्रीनेत का पलटवार, जानें क्या कहा
Opinion: गजब होई गवा! Gen Z ने बदल दी विरोध की भाषा
Opinion: गजब होई गवा! Gen Z ने बदल दी विरोध की भाषा
दतिया: नतीजों पर CM मोहन यादव की पहली प्रतिक्रिया, 'BJP के...'
दतिया: नतीजों पर CM मोहन यादव की पहली प्रतिक्रिया, 'BJP के...'
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
एमएस धोनी की नई पारी, पुराने शौक को बनाया 'करियर'? वीडियो वायरल
एमएस धोनी की नई पारी, पुराने शौक को बनाया 'करियर'? वीडियो वायरल
Mamachya Govyala Jauya BO: 7 करोड़ के बजट में मराठी फिल्म ने बनाया रिकॉर्ड, 2026 की 9वीं बड़ी वीकेंड ओपनर बनी
7 करोड़ के बजट में मराठी फिल्म ने बनाया रिकॉर्ड, 2026 की 9वीं बड़ी वीकेंड ओपनर बनी
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
कर्नाटक कैबिनेट में नहीं मिली जगह, नाराज दो विधायकों ने दिया इस्तीफा
कर्नाटक कैबिनेट में नहीं मिली जगह, नाराज दो विधायकों ने दिया इस्तीफा
Embed widget