एक्सप्लोरर

बिहार: EC के आदेश पर मुंगेर के DM-SP हटाए गए, मूर्ति विसर्जन के दौरान हुई हिंसा पर कार्रवाई

दुर्गा पूजा में मूर्ति विसर्जन के दौरान पुलिस की गोलीबारी में 1 की मौत और कई घायल हो गए थे. इस घटना से आक्रोशित लोग वहां की एसपी लिपि सिंह को हटाने की मांग कर रहे थे, जो जेडीयू के सांसद आरसीपी सिंह की बेटी हैं.

मुंगेर: बिहार के मुंगेर में जारी हिंसा और आगजनी के बीच चुनाव आयोग ने जिले के डीएम और एसपी को हटाया. दुर्गा पूजा में मूर्ति विसर्जन के दौरान पुलिस की गोलीबारी में 1 की मौत और कई घायल हो गए थे. इस घटना से आक्रोशित लोग वहां की एसपी लिपि सिंह को हटाने की मांग कर रहे थे, जो जेडीयू के सांसद आरसीपी सिंह की बेटी हैं. ऐसे में चुनाव आयोग के आदेश के बाद दोनों को हटा दिया गया है.

मिली जानकारी अनुसार अब इस पूरे मामले की जांच मगध कमिश्नर असगबा चुबा आओ करेंगे और सात दिनों के अंदर आयोग को जांच रिपोर्ट सौंपेंगे. वहीं, आज ही मुंगेर में नए डीएम और एसपी की पोस्टिंग की जाएगी. इस संबंध में एडीजी जितेंद्र कुमार ने कहा 26 तारीख की रात्रि में मूर्ति विसर्जन के क्रम में विधि व्यवस्था की समस्या उत्पन्न हुई और उसको लेकर आगे कार्यवाही की गई उस संबंध में जो कांड दर्ज किए गए हैं. उन कांडों का अनुसंधान किया जा रहा है और अनुसंधान के क्रम में जो भी बातें सामने आएगी उसके आधार पर आगे की कार्यवाही की जाएगी.

उन्होंने कहा कि अभी तक इसमे जो बातें सामने आई है, वो ये है कि मूर्ति विसर्जन को लेकर ही विवाद उत्पन्न हुआ था और आगे की स्थिति स्पष्ट नहीं हुआ है और अभी इसपर कुछ भी कहना अभी अपरिपक्व होगा.

दरअसल, बिहार के मुंगेर में 27 अक्टूबर के रात मूर्ति विसर्जन के दौरान हुई घटना से नाराज लोगों ने गुरुवार को जिला प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया. अनुराग के लिए न्याय की मांग को लेकर मुंगेर के सैकड़ों युवा सड़क पर उतरे और प्रदर्शन करते हुए एसपी कार्यालय पहुंचे. प्रदर्शन कर रहे युवा एसपी कार्यालय और एसडीओ आवास का घेराव कर जमकर पथराव कर रहे हैं. इस हिंसक प्रदर्शन में पुलिस की कई गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गई हैं.

बता दें कि बिहार के मुंगेर में 27 अक्टूबर की रात प्रतिमा विसर्जन के दौरान पुलिस और स्थानीय लोगों में झड़प हो गई थी. झड़प इतनी बढ़ गई कि इस दौरान कई राउंड गोलियां चली, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई और लगभग आधा दर्जन लोग घायल हो गए थी. वहीं, इस घटना में कोतवाली प्रभारी समेत तीन जवान भी घायल हो गए थे. इस घटना के बाद स्थानीय लोग लोग वहां की एसपी लिपि सिंह को हटाने की मांग कर रहे थे और इसी को लेकर आज बवाल किया गया है.

यह भी पढ़ें- 

मुंगेर कांड: युवक की मौत से नाराज सैकड़ों लोगों ने एसपी कार्यालय का किया घेराव, जमकर कर रहे पत्थरबाजी In Pics: जल उठीं मुंगेर की सड़कें, अनुराग को इंसाफ दिलाने के लिए सड़क पर उतरे लोग
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भरत तिवारी एनकाउंटर पर मंत्री अशोक चौधरी का बड़ा बयान, कहा- 'कुछ तो उनकी गलती...'
भरत तिवारी एनकाउंटर पर मंत्री अशोक चौधरी का बड़ा बयान, कहा- 'कुछ तो उनकी गलती...'
भरत तिवारी की पिस्टल नकली थी? बिलौटी पहुंचे अशोक चौधरी का बड़ा बयान, जानें क्या कहा
भरत तिवारी की पिस्टल नकली थी? बिलौटी पहुंचे अशोक चौधरी का बड़ा बयान, जानें क्या कहा
बांकीपुर उपचुनाव से पहले महागठबंधन में घमासान, प्रशांत किशोर पर कांग्रेस-RJD आमने-सामने
बिहार: बांकीपुर उपचुनाव से पहले महागठबंधन में घमासान, प्रशांत किशोर पर कांग्रेस-RJD आमने-सामने
बांकीपुर उपचुनाव: दूसरों को बनाया 'हीरो', क्या खुद सियासत के सुपरस्टार बन पाएंगे प्रशांत किशोर?
बांकीपुर उपचुनाव: दूसरों को बनाया 'हीरो', क्या खुद सियासत के सुपरस्टार बन पाएंगे प्रशांत किशोर?

वीडियोज

Rajkumar Hirani की Pritam and Pedro है साइबर क्राइम पर दमदार सीरीज
E20 Petrol पर सरकार की बड़ी सफाई! क्या Supreme Court में E20 को Experiment कहा गया था? #autolive
Ram Mandir Chori News | Shastrarth: राम जी का धन.राम जी की जमीन,लुटेरे ले गए छीन! | UP News | ABP
Ram Mandir Donation Scam | Champat Rai | Mahadangal:भंग होने जा रहा है पूरा राम मंदिर ट्रस्ट?
Ram Mandir Chori Update | Janhit: राम मंदिर Trust Meeting का अघोषित एजेंडा क्या है? | Ayodhya | SIT

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार में दिखे तीन बेटे, ईरान के सुप्रीम लीडर मोज्तबा नहीं आए सामने, VIDEO
अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार में दिखे तीन बेटे, ईरान के सुप्रीम लीडर मोज्तबा नहीं आए सामने, VIDEO
बांकीपुर उपचुनाव से पहले महागठबंधन में घमासान, प्रशांत किशोर पर कांग्रेस-RJD आमने-सामने
बिहार: बांकीपुर उपचुनाव से पहले महागठबंधन में घमासान, प्रशांत किशोर पर कांग्रेस-RJD आमने-सामने
Exclusive: तीसरी बार शादी के बंधन में बंधे आमिर खान, सामने आई पत्नी गौरी स्प्रैट संग फर्स्ट वेडिंग फोटो
Exclusive: तीसरी बार शादी के बंधन में बंधे आमिर खान, सामने आई पत्नी गौरी स्प्रैट संग फर्स्ट वेडिंग फोटो
PCB ने बाबर आजम को बनाया कप्तान, अब शाहीन अफरीदी बाहर; वेस्टइंडीज-इंग्लैंड सीरीज के लिए टीम घोषित
PCB ने बाबर आजम को बनाया कप्तान, शाहीन अफरीदी बाहर; वेस्टइंडीज-इंग्लैंड सीरीज के लिए टीम घोषित
पाकिस्तान में फिर होगी ईरान और अमेरिका के बीच बातचीत, जानें किन मुद्दों पर बननी है सहमति
पाकिस्तान में फिर होगी ईरान और अमेरिका के बीच बातचीत, जानें किन मुद्दों पर बननी है सहमति
'छोटे लोग फंसाए जा रहे हैं...बड़े बचाए जा रहे हैं', चढ़ावा चोरी मामले पर बोले शिवपाल यादव
'छोटे लोग फंसाए जा रहे हैं...बड़े बचाए जा रहे हैं', चढ़ावा चोरी मामले पर बोले शिवपाल यादव
Healthy Relationship Tips: विदेशों में क्यों बढ़ रहा अलग सोने का चलन, प्यार बढ़ाने और नींद के लिए यह तरीका कितना कारगर?
विदेशों में क्यों बढ़ रहा अलग सोने का चलन, प्यार बढ़ाने और नींद के लिए यह तरीका कितना कारगर?
जैविक खेती के लिए सरकार दे रही मोटा पैसा, इस योजना में किया आवेदन तो हो जाएगी चांदी
जैविक खेती के लिए सरकार दे रही मोटा पैसा, इस योजना में किया आवेदन तो हो जाएगी चांदी
Embed widget