एक्सप्लोरर

मोतिहारी में पूर्व जिला पार्षद और मुखिया समर्थक भिड़े, एक युवक की मौत, हिरासत में लिए गए कई लोग

Motihari News: मोतिहारी के कल्याणपुर थाना क्षेत्र का मामला है. दो पक्षों में झड़प की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची. मृतक युवक का नाम राहुल कुमार बताया जा रहा है.

Bihar News: मोतिहारी के कल्याणपुर थाना क्षेत्र में शुक्रवार (14 मार्च, 2025) को होली के उत्सव के बीच दो गुट आपस में भिड़ गए. पूर्व जिला पार्षद एवं मुखिया समर्थकों के बीच हिंसक झड़प हो गई. इस घटना में चाकू लगने से एक युवक की मौत हो गई. मृतक का नाम राहुल कुमार बताया जा रहा है.

घटना की सूचना मिलने पर कल्याणपुर थाना, केसरिया थाना और चकिया एसडीपीओ घटनास्थल पर पहुंचे. पूर्व जिला पार्षद एवं पैक्स प्रत्याशी के समर्थकों को समझाया गया. वहीं घटना में शामिल दर्जन भर मुखिया समर्थकों को पुलिस ने हिरासत में लिया है. घटनास्थल से चार खोखे भी बरामद किए गए हैं. हालांकि फायरिंग की पुष्टि पुलिस की ओर से अभी नहीं की गई है.

क्या है पूरा मामला?

शुक्रवार को बखरी पंचायत के मुखिया जगरनाथ राय अपने समर्थकों के साथ होली का आयोजन कर रहे थे. इसी दौरान पूर्व जिला पार्षद राजेंद्र राय के समर्थक और पूर्व पैक्स प्रत्याशी चंचल राय के बीच विवाद हो गया. इस दौरान मुखिया समर्थकों ने चंचल राय की पिटाई शुरू कर दी. इसी बीच उनका भतीजा राहुल कुमार बीच-बचाव करने के लिए पहुंचा. इस दौरान राहुल कुमार के पेट में चाकू लग गया. स्थानीय लोग उसे अस्पताल लेकर पहुंचे. हालांकि रास्ते में ही उसकी मौत हो गई थी.

ग्रामीणों ने मुखिया समर्थकों को घेरा

घटना के बाद ग्रामीणों ने मुखिया और उनके समर्थकों को घेर लिया. इसके बाद मुखिया समर्थक घर बंद कर छुप गए. हालांकि घटना में शामिल दर्जनभर मुखिया समर्थकों को हिरासत में लिया गया है. इस मामले में चकिया एसडीपीओ सत्येंद्र कुमार सिंह ने कल्याणपुर थानाध्यक्ष को घटना की जांच के आदेश दिए हैं. 

आपसी रंजिश के चलते हुए विवाद

चकिया एसडीपीओ सत्येंद्र कुमार सिंह ने बताया कि पूर्व जिला परिषद सदस्य एवं मुखिया समर्थक के बीच पहले से चल रही आपसी रंजिश के बीच होली के मौके पर विवाद हो गया. इस दौरान एक युवक के पेट में चाकू लगने से मौत हो गई. मुखिया समर्थकों को हिरासत में लिया गया है. घटना को लेकर जांच चल रही है. शव को पोस्टमार्टम के लिए मोतिहारी सदर अस्पताल भेजा गया है.

यह भी पढ़ें: Bihar Land News: बिहार के जमीन मालिक ध्यान दें! विभाग ने भू-लगान को लेकर कही ये बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
बिहार में छात्रों के हित में 4 बड़े ऐलान, CM सम्राट चौधरी की पहल
बिहार में छात्रों के हित में 4 बड़े ऐलान, CM सम्राट चौधरी की पहल
बिहार: 'शराबबंदी वापस ले लेनी चाहिए', स्टडी में बताई गई ये वजहें
बिहार: 'शराबबंदी वापस ले लेनी चाहिए', स्टडी में बताई गई ये वजहें
Exclusive: यूपी चुनाव के लिए तैयार है चिराग पासवान की पार्टी, अमित शाह से सीट शेयरिंग पर हुई बात?
यूपी चुनाव के लिए तैयार है चिराग पासवान की पार्टी, अमित शाह से सीट शेयरिंग पर हुई बात?

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
अब दोबारा से होगी आरजीकर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
अब दोबारा से होगी RG कर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
Gum Disease Can Cause Heart Attack: मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
Embed widget