एक्सप्लोरर

Motihari Crime: मोतिहारी में दरिंदगी!, बारात देखने गई नाबालिग लड़की से दो युवकों ने किया गैंगरेप

Motihari Rape Case: बिहार के मोतिहारी में दो युवकों ने एक नाबालिग लड़की के साथ गैंगरेप किया. इसके बाद दोनों युवक फरार हो गए. फिलहाल पुलिस दोनों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है.

Motihari News: बिहार (Bihar) में एक नाबालिग के साथ दरिंदगी की गई है. घटना मोतिहारी जिले के पकड़ीदयाल थाना क्षेत्र की है. यहां के एक गांव की नाबालिग लड़की के साथ गैंगरेप किया गया है. दरअसल, नाबालिग मंगलवार की रात गांव में बारात देखने गई थी. इसी दौरान गांव के ही दो युवक नाबालिग लड़की को नशा सूंघाकर बाइक पर ले गए और फिर उसके  साथ गैंगरेप किया. 

गैंगरेप करने के बाद दोनों युवक बाइक से नाबालिग लड़की को घर छोड़ने आए, तभी नाबालिग लड़की की मां की उस पर नजर पड़ी. युवती को बेहोश हालत में देखकर उसने हल्ला गुला किया, लेकिन तब तक दोनों युवक बाइक से फरार हो गए. स्थानीय ग्रामीणों की भीड़ भी घर के पास जमा हो गई. इसके बाद इस घटना की सूचना पकड़ीदयाल थाने को दी गई. सूचना पर पकड़ीदयाल पुलिस घटना स्थल पहुंची. उसके बाद नाबालिग की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे पकड़ीदयाल रेफरल अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया.

पीड़िता का इलाज जारी
हालांकि, अस्पताल में प्राथमिक इलाज के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए मोतिहारी सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया, जहां नाबालिग लड़की का इलाज चल रहा है. नाबालिग लड़की अभी बेहोश है. होश में आने के बाद पूरा मामला स्पष्ट हो पाएगा. वहीं पीड़ित नाबालिग लड़की की मां ने बताया कि, गांव में दो-तीन बारात आई थी, जिसे देखने मेरी लड़की गई थी. इसी दौरान दो युवक उसे नशा सूंघा कर मोटरसाइकिल पर कहीं ले गए और उसके साथ गैंगरेप किया.

पीड़ित की मां ने बताया कि, गैंगरेप करने के बाद दोनों युवक बेहोशी हालात में मेरी लड़की को घर पहुंचाने आए, तभी मेरी नजर पड़ी. इसके बाद मैनें हल्ला मचाया, लेकिन जब तक ग्रामीण आते तब तक दोनों युवक मेरी लड़की को छोड़कर फरार हो गए. वहीं घटना के बारे पकड़ीदयाल थानाध्यक्ष शकुंतला कुमारी ने जानकारी देते हुए बताया कि, घटना की सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पुलिस दल बल के साथ पहुंची. लड़की को इलाज के लिए भर्ती कराया गया. वहीं गैंगरेप कर फरार हुए युवकों की गिरफ्तारी के लिए भी लगातर छापेमारी की जा रही है.

ये भी पढ़ें- Nalanda News: नालंदा में शादी समारोह में हर्ष फायरिंग, युवती को लगी गोली, मातम में बदला शादी का जश्न

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
बिहार में छात्रों के हित में 4 बड़े ऐलान, CM सम्राट चौधरी की पहल
बिहार में छात्रों के हित में 4 बड़े ऐलान, CM सम्राट चौधरी की पहल
बिहार: 'शराबबंदी वापस ले लेनी चाहिए', स्टडी में बताई गई ये वजहें
बिहार: 'शराबबंदी वापस ले लेनी चाहिए', स्टडी में बताई गई ये वजहें
Exclusive: यूपी चुनाव के लिए तैयार है चिराग पासवान की पार्टी, अमित शाह से सीट शेयरिंग पर हुई बात?
यूपी चुनाव के लिए तैयार है चिराग पासवान की पार्टी, अमित शाह से सीट शेयरिंग पर हुई बात?

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
अब दोबारा से होगी आरजीकर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
अब दोबारा से होगी RG कर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
Gum Disease Can Cause Heart Attack: मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
Embed widget