एक्सप्लोरर

रक्सौल में इंडो-नेपाल बॉर्डर से बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार, बिना वैध वीजा के एंट्री पर SSB ने दबोचा

Motihari News: भारत-नेपाल सरिसवा नदी मैत्री पुल पर एसएसबी 47 बटालियन ने एक बांग्लादेशी नागरिक को पकड़ा. वो बिना वैध वीजा के भारत में एंट्री करने की फिराक में था.

Bihar News: मोतिहारी में इंडो नेपाल बॉर्डर से एक बांग्लादेशी नागरिक को पकड़ा गया है. भारत नेपाल मैत्री पुल रक्सौल में शुक्रवार (04 जुलाई) को एसएसबी 47 बटालियन ने बांग्लादेशी को भारतीय सीमा में प्रवेश करते समय रोककर पूछताछ की. इस दौरान वो कोई वैध कागजात उपलब्ध नहीं करा पाया. इसके बाद उसे काउंसलिंग के लिए रक्सौल में इमिग्रेशन विभाग के ऑफिस में लाया गया जहां बिना वीजा भारत में एंट्री करने की पुष्टि हुई. 

बांग्लादेशी नागरिक से पूछताछ के बाद हरैया थाना को सुपुर्द कर दिया गया. प्राप्त जानकारी के अनुसार भारत नेपाल सरिसवा नदी मैत्री पुल पर एक बांग्लादेशी नागरिक को एसएसबी 47 बटालियन के द्वारा पकड़ा गया. जिसके पास किसी भी प्रकार के वैध कागजात नहीं पाए गए. गिरफ्तार शख्स की पहचान बांग्लादेश के कुम्मीला ढाका निवासी सैय्यद इक़बाल अहमद, पिता-सैय्यद सफीकुड़ रहमान के रूप में की गई.

ढाका से काठमांडू पहुंचा था बांग्लादेशी नागरिक

गिरफ्तार बांग्लादेशी नागरिक से एसएसबी की पूछताछ में भारत में घुसपैठ को लेकर अहम खुलासा हुआ है. गिरफ्तार शख्स सैय्यद इकबाल अहमद ने पूछताछ में बताया कि वो ढाका से काठमांडू पहुंचा था. उत्तरप्रदेश के लखनऊ के देवबंद स्थित दारुल उल मदरसा में कार्यरत शिक्षक जुबेर आलम के साथ मुझे भी रहने का प्लान था और हम दोनों को एक साथ अजमेर जाना था.

भारत-नेपाल सरिसवा नदी मैत्री पुल पर पकड़ा गया

हरैया थानाध्यक्ष किशन कुमार ने जानकारी देते हुए बताया, ''बांग्लादेशी नागरिक सैय्यद इकबाल अहमद ढाका से काठमांडू पहुंचा था जहां से बीरगंज होते हुए भारतीय सीमा में घुसपैठ करने के फिराक में था तभी भारत नेपाल सरिसवा नदी मैत्री पुल पर पकड़ा गया है. पूछताछ के बाद बांग्लादेशी नागरिक ने स्वीकार किया है कि लखनऊ के देवबंद स्थित दारूल उल मदरसा में जुबेर नाम का एक बांग्लादेशी शिक्षक पढ़ाता है वहीं उसे भी पहुंचना था और फिर दोनों को एक साथ अजमेर जाने का प्लान था.''

देवबंद स्थित दारुल उल मदरसा में कार्यरत जुबेर की भी जांच

हरैया थानाध्यक्ष किशन कुमार ने बताया कि देवबंद स्थित दारुल उल मदरसा में जुबेर नामक बांग्लादेशी टीचर की जांच की जा रही है. इस बात का पता लगाया जा रहा है कि जुबेर वैध वीजा पर है या नहीं. गिरफ्तार बांग्लादेशी नागरिक सैय्यद इकबाल अंसारी के खिलाफ हरैया थाना कांड संख्या दर्ज करते हुए जेल भेजने की तैयारी की जा रही है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
बिहार में छात्रों के हित में 4 बड़े ऐलान, CM सम्राट चौधरी की पहल
बिहार में छात्रों के हित में 4 बड़े ऐलान, CM सम्राट चौधरी की पहल
बिहार: 'शराबबंदी वापस ले लेनी चाहिए', स्टडी में बताई गई ये वजहें
बिहार: 'शराबबंदी वापस ले लेनी चाहिए', स्टडी में बताई गई ये वजहें
Exclusive: यूपी चुनाव के लिए तैयार है चिराग पासवान की पार्टी, अमित शाह से सीट शेयरिंग पर हुई बात?
यूपी चुनाव के लिए तैयार है चिराग पासवान की पार्टी, अमित शाह से सीट शेयरिंग पर हुई बात?

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
अब दोबारा से होगी आरजीकर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
अब दोबारा से होगी RG कर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
Gum Disease Can Cause Heart Attack: मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
Embed widget