एक्सप्लोरर

Buxar News: बाइक लगाकर सैलून जा रहा था शख्स, बदमाशों ने गोलियों से भूना, बक्सर में मचा हड़कंप

Buxar Crime News: मृतक की पहचान हृदय नारायण यादव के रूप में की गई है. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. बताया जा रहा है कि हृदय नारायण मुसाफिर गंज के रहने वाले थे.

Buxar Murder: बक्सर के स्टेशन रोड स्थित कवलदह पोखर के पास बदमाशों ने एक शख्स की गोली मारकर हत्या कर दी. बीते बुधवार (18 दिसंबर) की शाम 6.30 बजे के आसपास इस घटना को अंजाम दिया गया. पॉश इलाके में इस तरह की घटना से हड़कंप मच गया. मृतक की पहचान हृदय नारायण यादव के रूप में की गई है. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

सूचना पर नगर थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची. हृदय नारायण यादव को सदर अस्पताल लाया गया लेकिन यहां पहुंचने से पहले ही उनकी मौत हो गई थी. बक्सर सदर अस्पताल में ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर निशांत चौबे ने देखने के बाद मृत घोषित कर दिया. बताया कि गोली लगने से मौत हुई है.

सैलून में जा रहे थे… तभी हो गया हमला

जिस इलाके में यह घटना हुई है वहां के वार्ड पार्षद शशि गुप्ता का कहना है कि अपराधी बेलगाम हो गए हैं. जहां सैकड़ों की संख्या में भीड़ है वहां पर अपराधी गोली मारकर फरार हो गए. उन्होंने बताया कि हृदय नारायण यादव अपनी बाइक खड़ी कर सैलून जा रहे थे. इसी दौरान अपराधी आए और गोली मार दी. हृदय नारायण मुसाफिर गंज के रहने वाले थे.

सदर डीएसपी धीरज कुमार ने कहा, "एक व्यक्ति हैं हृदय नारायण यादव, उनको गोली लगी है. दो गोली दिख रही है. हम लोग सीसीटीवी फुटेज और घटनास्थल पर जो साक्ष्य है उसको लेकर जांच-पड़ताल कर रहे हैं. घटना का क्या कारण है, किससे इनकी दुश्मनी थी उसको लेकर उनके परिजनों का बयान लिया जाएगा. आगे जैसा भी होगा अपडेट किया जाएगा."

इस घटना को लेकर बक्सर के डीएसपी धीरज कुमार और नगर इंस्पेक्टर मनोज कुमार के नेतृत्व में छापेमारी शुरू हो गई है. बता दें कि बक्सर के पुलिस कप्तान शुभम आर्य ने नगर थानाध्यक्ष संजय कुमार को लाइन क्लोज कर बुधवार को ही नए थानाध्यक्ष मनोज कुमार को कमान सौंपा है.

यह भी पढ़ें- मुंगेर में दोहरे हत्याकांड का खुलासा, इनामी पवन मंडल के इशारे पर हुई हत्या, प्लानिंग करने वाले पत्रकार सहित 4 अरेस्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
बेटे के MLC बनने पर उपेंद्र कुशवाहा बोले, 'ये फैसला तो...'
बेटे के MLC बनने पर उपेंद्र कुशवाहा बोले, 'ये फैसला तो...'
बांकीपुर में हार के बीच RJD का बड़ा कदम, सभी संगठनात्मक इकाइयां भंग
बांकीपुर में हार के बीच RJD का बड़ा कदम, सभी संगठनात्मक इकाइयां भंग
भरत तिवारी का परिवार प्रशांत किशोर पर करेगा केस? 50 लाख का मामला
भरत तिवारी का परिवार प्रशांत किशोर पर करेगा केस? 50 लाख का मामला

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेख हसीना पर आंखें की लाल, 1 दिन में ही घुटनों पर बांग्लादेश, भारत से मांगा डीजल
शेख हसीना पर आंखें की लाल, 1 दिन में ही घुटनों पर बांग्लादेश, भारत से मांगा डीजल
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
तरुण तेजपाल क्यों करने लगे शरजील इमाम और उमर खालिद से अपनी तुलना? जानें
तरुण तेजपाल क्यों करने लगे शरजील इमाम और उमर खालिद से अपनी तुलना? जानें
चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
Main Vaapas Aaunga OTT Release: इम्तियाज अली की 'मैं वापस आऊंगा' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देख सकते हैं ये फिल्म
इम्तियाज अली की 'मैं वापस आऊंगा' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देख सकते हैं ये फिल्म
Gen-Z पर मोहन भागवत करते हैं अंधा भरोसा, बोले- 'वो कभी भी...'
Gen-Z पर मोहन भागवत करते हैं अंधा भरोसा, बोले- 'वो कभी भी...'
दिल्ली में आज भी बारिश, जगह-जगह जलभराव, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
दिल्ली में आज भी बारिश, जगह-जगह जलभराव, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
LPG Cylinder Tips: बिना उठाए पता करें सिलेंडर में कितनी गैस बची है? अपनाएं यह ट्रिक
बिना उठाए पता करें सिलेंडर में कितनी गैस बची है? अपनाएं यह ट्रिक
Embed widget