एक्सप्लोरर

Makar Sankranti 2025: मकर संक्रांति आज, जानें क्या है शुभ मुहूर्त, पटना के गंगा घाट पर जिला प्रशासन अलर्ट

पंचांग के अनुसार आज सुबह 9:03 पर धनु राशि मकर राशि में प्रवेश कर रही है और इस समय में सूर्य दक्षिण लाइन से उत्तरायण हो रहा है, इसलिए आज मकर संक्रांति त्योहार मुख्य रूप से मनाया जाएगा.

Makar Sankranti 2025: आज मंगलवार (14 जनवरी) को मकर संक्रांति है. हिंदू धर्मावलंबियों के लिए मकर संक्रांति का त्योहार काफी खास होता है. हालांकि यह त्यौहार अलग-अलग नाम से पूरे देश में मनाया जाता है तो बिहार में मकर संक्रांति के नाम से लोग इस त्यौहार को मनाते हैं. इसमें मुख्य रूप से गंगा नदी या किसी भी पवित्र नदी में स्नान, पूजा और दान का विशेष महत्व होता है.

स्नान, पूजा और दान का शुभ मुहूर्त क्या है?

आज के बाद से लोग हर शुभ काम की शुरुआत कर देते हैं, क्योंकि आज से सूर्य धनु राशि से निकलकर मकर राशि में प्रवेश करता है. मकर संक्रांति में स्नान, पूजा और दान का शुभ मुहूर्त क्या है? इसके लिए पटना नाम चिन पंडित अशोक कुमार त्रिवेदी ने कहा कि जब सूर्य धनु राशि से मकर राशि में प्रवेश करता है. उस वक्त से उस दिन को मकर संक्रांति कहा जाता है और इस वक्त के बाद से स्नान दान पूजन होता है.

उन्होंने कहा कि और उसी वक्त सूर्य दक्षिणायन से उत्तरायण होते हैं, इसलिए कई जगहों पर उत्तरायण संक्रांति भी इसे कहा जाता है. पंचांग के अनुसार आज सुबह 9:03 पर सूर्य धनु राशि से मकर राशि में प्रवेश कर रही है और उसी समय में सूर्य दक्षिणायन से उत्तरायण में हो रहे हैं. इसलिए आज मकर संक्रांति त्योहार मनाना शुभ है. 

उन्होंने कहा कि वैसे तो आज सुबह 9:30 के बाद शाम 5:46 के बीच किसी भी वक्त स्नान करके पूजा और दान करना शुभ और लाभकारी माना जा रहा है, लेकिन पंचांग के अनुसार सूर्य उत्तरायण होने के समय 9:03 से लेकर 10:48 तक शुभ मुहूर्त माना जा रहा है, जो महा पुण्य कल का समय रहेगा, हालांकि उसके बाद भी स्नान, दान और पूजन करना शुभ रहेगा.

मकर संक्रांति के दिन गंगा या कोई भी पवित्र नदी में स्नान करना लाभकारी और बेहद शुभ माना जाता है .अगर पवित्र नदियां नहीं है तो किसी भी नदी में स्नान अवश्य करें. आज गंगा नदियों पर विशेष भीड़ रहती है, इसको लेकर पटना जिला प्रशासन अलर्ट मोड में है. पटना के दीघा घाट से लेकर गायघाट, खाजेकलां घाट, कंगन घाट, भद्र घाट सहित कई घाटनपर जिला सुरक्षा के पुख्ता इंतेजाम किया गया है. एसडीआरएफ की टीम तैनात की गई है.

आज के दिन दान का बड़ा विशेष महत्व माना जाता है. आज के दिन तिल, गुड़, चावल, काला उड़द, घी, काला कंबल या मोटा कपड़ा अवश्य दान करना चाहिए. अगर गरीबों को कंबल दान किया जाता है तो विशेष फल की प्राप्ति होती है. आज के दिन शनि देव और भगवान विष्णु की पूजा आराधना करनी चाहिए.

सूर्य को जल देने से विशेष फल की प्राप्ति

मकर संक्रांति पर ब्रह्म मुहूर्त में सूर्य को जल देना ना भूले. मकर संक्रांति के दिन सूर्य को जल देने से विशेष फल की प्राप्ति होती है. आज के दिन अगर सूर्य चालीसा पढ़ते हैं तो आपके लिए शुभ होगा. इसलिए सूर्य चालीसा के साथ-साथ आदित्य स्त्रोत का पाठ भी जरूर करें और भगवान सूर्य की आरती जरूर करना चाहिए. भोजन में तिल अवश्य ग्रहण करें और खिचड़ी को खाने के साथ-साथ दान भी करना चाहिए.

ये भी पढ़ेंः Pragati Yatra: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने समस्तीपुर को दी करोड़ों की सौगात, 'प्रगति यात्रा' पर हैं CM

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
Bihar Flood News: सुपौल में कोसी नदी का जलस्तर बढ़ा, निरीक्षण करने पहुंचे DM, क्या है अपडेट?
बिहार: सुपौल में कोसी नदी का जलस्तर बढ़ा, निरीक्षण करने पहुंचे DM, क्या है अपडेट?
बिहार: विधानसभा के पटल पर रखे गए 10 संशोधन विधेयक, पहले दिन क्या हुआ? जानें
बिहार: विधानसभा के पटल पर रखे गए 10 संशोधन विधेयक, पहले दिन क्या हुआ? जानें

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
Embed widget