एक्सप्लोरर

CM Mohan Yadav: बीजेपी का 'Y' प्लान लोकसभा चुनाव में पड़ेगा भारी? मोहन यादव के बिहार दौरे का क्या है संकेत?

Madhya Pradesh CM Mohan Yadav: मोहन यादव 18 और 19 जनवरी को बिहार दौरे पर आने वाले हैं. बीजेपी मोहन यादव को यादव के बड़े नेता के रूप में पेश करने की फिराक में है.

पटना: 2024 के लोकसभा चुनाव की तैयारी को लेकर इंडिया गठबंधन (INDIA Alliance) और एनडीए के नेता कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते हैं. बात बिहार की करें तो बिहार और उत्तर प्रदेश जाति आधारित चुनाव के लिए जाना जाता है. ऐसे में बीजेपी के लिए बिहार में 2024 का चुनाव चुनौती भरा है. क्योंकि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) बीजेपी से अलग हो चुके हैं. जाति की बात करें तो 2023 में हुए जातीय सर्वे की रिपोर्ट के अनुसार यादवों की संख्या 14.26 फीसद है. ऐसे में बीजेपी अब वाई (यादव) प्लान के तहत वोटों की सेंधमारी में जुट गई है. मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव (MP CM Mohan Yadav) को 'यादव ब्रांड' बनाकर बिहार बुला रही है.

कृष्ण चेतना मंच की ओर से हो रहा कार्यक्रम

मोहन यादव 18 और 19 जनवरी को बिहार दौरे पर आने वाले हैं. वह पटना में सभा को संबोधित करेंगे. बीजेपी के प्रदेश कार्यालय भी जाएंगे. पटना स्थित इस्कॉन मंदिर में पूजा भी करेंगे. सबसे बड़ी बात है कि बीजेपी मोहन यादव को यादव के बड़े नेता के रूप में पेश करने की फिराक में है. इस कारण कृष्ण चेतना मंच की ओर से पूरे कार्यक्रम को आयोजन किया जा रहा है.

कृष्ण चेतना मंच के सचिव गोरेलाल यादव ने कहा कि कृष्ण मेमोरियल हॉल में कार्यक्रम किया जाएगा. 18 जनवरी को मोहन यादव का हम लोग सम्मान करेंगे. इसमें यादव समाज के लोग ही उपस्थित रहेंगे. इसमें मध्य प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा और कई राज्यों के यादव महासंघ के बड़े नेताओं के साथ-साथ बिहार के कई यादव समाज के लोग उपस्थित होंगे. हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि यह गैर राजनीतिक कार्यक्रम होगा.

मोहन यादव से बीजेपी को कितना होगा फायदा?

बिहार का एक बड़ा वर्ग यादव समाज लालू प्रसाद का कोर वोट में माना जाता है. ऐसे में बीजेपी की नजर बिहार के 14.26 फीसद यादवों पर है. अगर मोहन यादव को थोड़ी सी भी कामयाबी मिलती है तो बीजेपी को बिहार में बड़ा फायदा होगा. 34 सालों से यादव वोट पर कब्जा जमाने वाले लालू प्रसाद को क्या मोहन यादव टक्कर दे पाएंगे?

आरजेडी के प्रवक्ता शक्ति यादव ने कहा कि मिसाइल की तुलना छुरछुरी से की जा रही है जो कभी संभव नहीं है. शक्ति यादव ने कहा कि लालू प्रसाद यादव गरीबों दबे-कुचलों के मसीहा रहे हैं. बीजेपी मध्य प्रदेश में मोहन यादव को मुख्यमंत्री बनाकर 2024 के लोकसभा चुनाव में यादवों का वोट हासिल करना चाहती है जो संभव नहीं है.

2019 के लोकसभा चुनाव में 17 सीटों पर था बीजेपी का कब्जा

बता दें कि 2019 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी 17 सीट जीतकर आई थी जबकि जेडीयू बीजेपी के साथ में थी और 16 सीट जीतने में कामयाब हुई थी. इस बार जेडीयू और आरजेडी एक साथ है. सबसे बड़ी बात है कि 2019 में आरजेडी का खाता भी नहीं खुला था. हालांकि आरजेडी को 15.36% वोट मिला था. एमवाई (MY) समीकरण के कोर वोट में कोई खास गिरावट नहीं आई थी. ऐसे में 2024 के चुनाव को लेकर बीजेपी मानती है कि नीतीश और लालू के एक होने से सभी वर्गों के वोट बैंक में सेंधमारी नहीं की गई तो जीतना संभव नहीं है.

यह भी पढ़ें- Maharashtra MLAs Row: शिंदे गुट ही 'असली' शिवसेना... महाराष्ट्र की राजनीति पर आई तेजस्वी की प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
Bihar Flood News: सुपौल में कोसी नदी का जलस्तर बढ़ा, निरीक्षण करने पहुंचे DM, क्या है अपडेट?
बिहार: सुपौल में कोसी नदी का जलस्तर बढ़ा, निरीक्षण करने पहुंचे DM, क्या है अपडेट?
बिहार: विधानसभा के पटल पर रखे गए 10 संशोधन विधेयक, पहले दिन क्या हुआ? जानें
बिहार: विधानसभा के पटल पर रखे गए 10 संशोधन विधेयक, पहले दिन क्या हुआ? जानें

वीडियोज

BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए
Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक अस्पताल में भर्ती.. अब अभिजीत दीपके करेंगे अनशन! कर दिया बड़ा ऐलान!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 16 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 16 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
नेतन्याहू होंगे गिरफ्तार? न्यूयार्क के मेयर ममदानी के बयान पर आया ट्रंप का रिएक्शन, बोले - 'इजरायल के PM को...'
नेतन्याहू होंगे गिरफ्तार? ममदानी के बयान पर आया ट्रंप का रिएक्शन, बोले - 'इजरायल के PM को...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
राहुल गांधी का PM मोदी पर निशाना, 'वाजिब मुद्दे उठाने वाले छात्र घसीटे-पीटे जाते हैं'
राहुल गांधी का PM मोदी पर निशाना, 'वाजिब मुद्दे उठाने वाले छात्र घसीटे-पीटे जाते हैं'
Embed widget