एक्सप्लोरर

Watch: 'हम लवली आनंद, ईश्वर के शपथ लैत छी...', मैथिली भाषा में कुछ ऐसे बोलीं शिवहर की JDU सांसद

Lovely Anand Took Oath in Maithili: बिहार की शिवहर लोकसभा सीट से जेडीयू के टिकट पर चुनाव लड़कर लवली आनंद ने जीत हासिल की है. शिवहर से आरजेडी के प्रत्याशी ने चुनाव लड़ा था लेकिन हार मिली.

Lovely Anand: 18वीं लोकसभा का पहला दिन (24 जून) सांसदों के शपथ ग्रहण के नाम रहा. नवनिर्वाचित सांसदों को शपथ दिलाई गई. 26 जून को लोकसभा अध्यक्ष का चुनाव होगा और 27 जून को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू दोनों सदनों यानी लोकसभा और राज्यसभा की संयुक्त बैठक को संबोधित करेंगी. बिहार की शिवहर लोकसभा सीट से जेडीयू के टिकट पर चुनाव लड़कर लवली आनंद ने जीत हासिल की है. उन्होंने मैथिली भाषा में शपथ ली.

शपथ लेते हुए जेडीयू सांसद ने कहा, "हम लवली आनंद, लोकसभा के सदस्य निर्वाचित भेला के उपरांत ईश्वर के शपथ लैत छी, जे हम विधि द्वारा स्थापित भारतक संविधानक प्रति सत्य निष्ठा ओ श्रद्धा राखब. जे हम भारत के संप्रभुता ओ अखंडता अक्षुण्ण राखब, जाहि पद पर हम बईसय वाला छी तकर कर्तव्य विश्वासपूर्वक निर्वहण करब."

30 सीटों पर मिली है एनडीए को जीत

बता दें कि 2024 के लोकसभा चुनाव में एनडीए ने बिहार की 40 लोकसभा सीटों में से 30 पर जीत दर्ज की है. शिवहर से जेडीयू ने लवली आनंद को मौका दिया था और वह जीत गईं. महागठबंधन में यह सीट आरजेडी के पास थी. आरजेडी ने रितु जायसवाल को टिकट दिया था. वह मुखिया रह चुकी हैं. हालांकि लवली आनंद को वह टक्कर नहीं दे पाईं. महागठबंधन की बात करें तो कुल 9 सीटों पर जीत मिली है. एक सीट पप्पू यादव ने पूर्णिया से निर्दलीय लड़ा था और वह जीत गए. 

...तो इसलिए मैथिली में लवली आनंद ने ली शपथ

उधर मैथिली में शपथ लेने के पीछे जेडीयू सांसद ने वजह बताई है. उन्होंने शपथ लेने के बाद प्रेस बयान जारी करते हुए कहा कि सीता का एक नाम अगर जानकी है तो दूसरा मैथिली, इसलिए स्वाभाविक है कि मिथिलांचल के होने के नाते मैं मां जानकी के सम्मान में "मैथिली" में शपथ ग्रहण कर रही हूं.

यह भी पढ़ें- NEET Paper Leak: संजीव मुखिया का JDU से 'कनेक्शन'! किंगपिन को बचाया जा रहा? मनोज झा का बड़ा खुलासा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
बिहार में छात्रों के हित में 4 बड़े ऐलान, CM सम्राट चौधरी की पहल
बिहार में छात्रों के हित में 4 बड़े ऐलान, CM सम्राट चौधरी की पहल
बिहार: 'शराबबंदी वापस ले लेनी चाहिए', स्टडी में बताई गई ये वजहें
बिहार: 'शराबबंदी वापस ले लेनी चाहिए', स्टडी में बताई गई ये वजहें
Exclusive: यूपी चुनाव के लिए तैयार है चिराग पासवान की पार्टी, अमित शाह से सीट शेयरिंग पर हुई बात?
यूपी चुनाव के लिए तैयार है चिराग पासवान की पार्टी, अमित शाह से सीट शेयरिंग पर हुई बात?

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
अब दोबारा से होगी आरजीकर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
अब दोबारा से होगी RG कर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
Gum Disease Can Cause Heart Attack: मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
Embed widget