एक्सप्लोरर

Lalu Yadav Hospitalized: लालू यादव को दिल्ली AIIMS के इमरजेंसी वार्ड में कराया गया भर्ती, एयरपोर्ट पर बिगड़ गई थी तबीयत

दिल्ली एयरपोर्ट पर तबीयत खराब होने के बाद आननफानन लालू यादव को एम्स वापस लाकर भर्ती कराया गया है. जानकारी अनुसार चार डॉक्टर की टीम वार्ड के अंदर मौजूद है.

पटना: बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव (Lalu Prasad Yadav) को दिल्ली एम्स के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती किया गया है. दिल्ली एयरपोर्ट पर तबीयत खराब होने के बाद आननफानन उन्हें एम्स वापस लाकर भर्ती कराया गया है. जानकारी अनुसार चार डॉक्टर की टीम वार्ड के अंदर मौजूद है. वहीं, लालू के अस्पताल में भर्ती होने की सूचना पर पार्टी नेता मनोज झा, प्रेमचंद गुप्ता, मीसा भारती, राजश्री यादव, संजय यादव, भोला यादव अस्पताल में मौजूद हैं. 

भर्ती लेने से कर दिया था मना

मालूम हो कि बेहतर इलाज के लिए दिल्ली एम्स रेफर किए गए आरजेडी (RJD) सुप्रीमो लालू यादव (Lalu Yadav) को एम्स के डॉक्टरों ने एडमिट लेने से मना कर दिया था. सूत्रों के अनुसार एम्स के डॉक्टरों ने उन्हें रांची रिम्स में ही इलाज कराने की सलाह दी थी. ऐसे में वो आज दोपहर तीन बजे दिल्ली से रांची के लिए रवाना होने वाले थे. लेकिन एयरपोर्ट पर ही उनकी तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें वापस अस्पताल लाया गया. 

एयर एंबुलेंस से पहुंचे थे दिल्ली

बता दें कि मंगलवार को रिम्स के डॉक्टरों ने घंटों चली बैठक के बाद ये फैसला लिया था कि लालू यादव को बेहतर इलाज के लिए रिम्स  से दिल्ली एम्स भेजा जाए. ऐसे में पूर्व मुख्यमंत्री की बड़ी बेटी मीसा भारती (Misa Bharti) दिल्ली से हेलीकॉप्टर लेकर आईं और पिता को अपने साथ दिल्ली लेकर चली गईं. लेकिन एम्स के डॉक्टरों ने लालू यादव की जांच की और फिर एडमिट करने की जगह उन्हें रीलिज कर दिया था.

आरजेडी ने साथा निशाना

इधर, लालू को एम्स में भर्ती नहीं करने को लेकर आरजेडी नेता ने सरकार पर निशाना साधा था. आरजेडी के मुख्य प्रवक्ता व विधायक भाई वीरेंद्र ने कहा कि केंद्र सरकार और बिहार सरकार मिलकर लालू यादव की हत्या कराना चाहती है. उनका इलाज न हो ये लोग यही चाहते हैं. इसलिए दिल्ली एम्स ने एडमिट करने से मना कर दिया. यह बहुत गलत है. बिहार और केंद्र सरकार लालू के खिलाफ साजिश कर रही है. जनता माफ नहीं करेगी. लालू बीमार हैं. उनकी किडनी काम नहीं कर रही.

यह भी पढ़ें -

Lalu Yadav Health Update: दिल्ली एम्स ने लालू यादव को एडमिट लेने से किया मना, वापस रांची लौंटेगे आरजेडी सुप्रीमो

Hyderabad Fire: हैदराबाद अग्निकांड में बिहार के 11 मजदूरों की मौत, परिजनों में मचा कोहराम, रोजगार के लिए गए थे सभी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार के नवादा से शराब की बड़ी खेप बरामद, चालक गिरफ्तार
बिहार के नवादा से शराब की बड़ी खेप बरामद, चालक गिरफ्तार
कोकीन की लत से तड़पकर 18 साल के युवक की मौत, 40 हजार लेकर डॉक्टर फरार
कोकीन की लत से तड़पकर 18 साल के युवक की मौत, 40 हजार लेकर डॉक्टर फरार
गिरिराज सिंह ने राहुल गांधी को धरने पर घेरा, सिख दंगों पर दागे सवाल
गिरिराज सिंह ने राहुल गांधी को धरने पर घेरा, सिख दंगों पर दागे सवाल
पश्चिमी चंपारण: बेतिया में बेकाबू बस ने 5 लोगों को रौंदा, मौत
पश्चिमी चंपारण: बेतिया में बेकाबू बस ने 5 लोगों को रौंदा, मौत

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
जरूरी खबर, 1 सिंतबर से बिजली उपभोक्ताओं को लगेगा महंगाई का झटका
जरूरी खबर, 1 सिंतबर से बिजली उपभोक्ताओं को लगेगा महंगाई का झटका
3 साल तक भागता रहा, भारतीय खिलाड़ी ड्रग केस में गिरफ्तार
3 साल तक भागता रहा, भारतीय खिलाड़ी ड्रग केस में गिरफ्तार
भरी महफिल में शिवकार्तिकेयन को फैन ने कहा 'फ्यूचर सीएम', एक्टर ने यूं किया रिएक्ट
भरी महफिल में फैन ने शिवकार्तिकेयन को कहा 'फ्यूचर सीएम', एक्टर ने यूं किया रिएक्ट
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
Jaggery Storage Tips: डिब्बे में रखा गुड़ होने लगा है चिपचिपा? एक आसान हैक से करें ठीक
डिब्बे में रखा गुड़ होने लगा है चिपचिपा? एक आसान हैक से करें ठीक
Hydro Test: कैसे कराएं अपनी गाड़ी के सीएनजी सिलेंडर का टेस्ट, कितने रुपये लगते हैं?
कैसे कराएं अपनी गाड़ी के सीएनजी सिलेंडर का टेस्ट, कितने रुपये लगते हैं?
Embed widget