एक्सप्लोरर

केके पाठक तो चले गए पर करोड़ों का बंदरबांट हो गया? शिक्षा मंत्री सुनील कुमार दंग, क्या है मामला? जानें

Bihar Education Department: घोटाले को लेकर शिक्षा मंत्री ने बैठक में सभी सांसद-विधायक को आश्वासन देते हुए कमेटी बनाकर जांच कराने की बात कही. बीते रविवार को बैठक हुई है.

Bihar Education Department News: शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव रहे केके पाठक (KK Pathak) का तबादला हो गया है लेकिन बवाल जारी है. रविवार (07 जुलाई) को मोतिहारी में बिहार सरकार के शिक्षा मंत्री सह पूर्वी चंपारण के प्रभारी मंत्री सुनील कुमार ने समाहरणालय स्थित डॉ. राजेंद्र प्रसाद सभा भवन में एक बैठक की. इसमें जिला स्तरीय पदाधिकारी एवं सभी सांसद-विधायक मौजूद रहे.

बैठक में ढाका से बीजेपी के विधायक पवन कुमार जायसवाल ने आरोप लगाया कि सरकारी विद्यालय में व्यवस्था के सुधार के नाम पर पदाधिकारी और वेंडर ने मिलकर करोड़ों रुपयों का बंदरबांट किया है. इससे संबंधित एक ज्ञापन मंत्री को सौंपा गया. इस दौरान शिक्षा विभाग में करोड़ों के घोटाले की बात सुनकर मंत्री सुनील कुमार दंग रह गए. इसके बाद शिक्षा मंत्री ने बैठक में सभी सांसद-विधायक को आश्वासन देते हुए कमेटी बनाकर जांच कराने की बात कही.

शिक्षा विभाग के घोटाले की जांच की मांग

पवन जायसवाल के साथ समीक्षा बैठक में शामिल सभी सांसद-विधायकों ने शिक्षा मंत्री से जिले में हुए शिक्षा विभाग के घोटाले की जांच की मांग करते हुए आवेदन दिया. कहा कि जिले भर के प्राइमरी, मध्य, माध्यमिक, उच्चतर माध्यमिक में बेंच-डेस्क, विद्यालय की मरम्मत, भवन निर्माण, चहारदीवारी, किचन सेट, खेलकूद सामग्री, जिम, सबमर्सिबल पंप के साथ स्कूलों में मतदान केंद्र के लिए भारी मात्रा में पैसा भेजा गया था. इसमें पदाधिकारियों और वेंडरों ने मिलकर करोड़ों की राशि का बंदरबाट किया है. इसकी जांच कराई जाए ताकि घोटाले का खुलासा हो सके.

इस बैठक में बिहार सरकार के शिक्षा मंत्री सुनील कुमार के साथ गन्ना उद्योग विभाग के मंत्री सह हरसिद्धि विधायक कृष्णनंदन पासवान, पश्चिमी चंपारण के सांसद डॉ. संजय जायसवाल, शिवहर सांसद लवली आनंद, रक्सौल विधायक प्रमोद कुमार सिन्हा, ढाका विधायक पवन कुमार जायसवाल, पूर्व मंत्री सह मधुबन विधायक राणा रणधीर सिंह, पूर्व मंत्री सह मोतिहारी विधायक प्रमोद कुमार, पिपरा विधायक श्याम बाबू प्रसाद यादव, जेडीयू के केसरिया से विधायक शालिनी मिश्रा, अरेराज विधायक सुनील मणि तिवारी, चिरैया विधायक लाल बाबू प्रसाद गुप्ता, विधान पार्षद डॉ. खालिद अनवर आदि शामिल हुए.

यह भी पढ़ें- NEET पेपर लीक मामले में मनोज झा ने किसे ठहराया जिम्मेदार? कहा- 'पूरी व्यवस्था में घपले की जड़...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'केशव मौर्य को अक्ल है या नहीं?' मदरसों पर विवादित बयान से पटना में बवाल
'केशव मौर्य को अक्ल है या नहीं?' मदरसों पर विवादित बयान से पटना में बवाल
बांकीपुर में क्यों हारी BJP? अब पप्पू यादव ने बताई बड़ी वजह!
बांकीपुर में क्यों हारी BJP? अब पप्पू यादव ने बताई बड़ी वजह!
बांकीपुर में हार पर तेजस्वी यादव का पहला बयान, CM सम्राट का लिया नाम
बांकीपुर में हार पर तेजस्वी यादव का पहला बयान, CM सम्राट का लिया नाम
बांकीपुर जीत गए, प्रशांत किशोर आगे क्या करेंगे? जानिए
बांकीपुर जीत गए, प्रशांत किशोर आगे क्या करेंगे? जानिए

वीडियोज

Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Monsoon Session 2026 Live: 'किसके आदेश पर...', राहुल के हाथ में पोस्टर, संसद में विपक्ष का मार्च
LIVE: 'किसके आदेश पर...', राहुल के हाथ में पोस्टर, संसद में विपक्ष का मार्च
'मदरसे वाले आतंकी तो क्या चंदा चोर देशभक्त?', केशव मौर्य पर भड़के कपिल सिब्बल
'मदरसे वाले आतंकी तो क्या चंदा चोर देशभक्त?', केशव मौर्य पर भड़के कपिल सिब्बल
'गर्मी से बचने के लिए कुत्ते के मांस का सूप'! उत्तर कोरिया सरकार का अजब-गजब नुस्खा
'गर्मी से बचने के लिए कुत्ते के मांस का सूप'! उत्तर कोरिया सरकार का अजब-गजब नुस्खा
गलती से हुआ रन आउट, फिर हो गया सुपर ओवर; वीडियो हो रहा वायरल
गलती से हुआ रन आउट, फिर हो गया सुपर ओवर; वीडियो हो रहा वायरल
Spider Man BO: पहले मंगलवार 'स्पाइडर मैन' हुई 300 करोड़ के पार, 'भूत बंगला' से 'धमाल 4' तक 7 फिल्मों के उड़ा दिए परखच्चे
पहले मंगलवार 'स्पाइडर मैन' हुई 300 करोड़ के पार, 7 बॉलीवुड फिल्मों को दी मात
सलमान खुर्शीद का बाबरी विध्वंस पर बड़ा बयान, बोले- 'सरकारें कई बार ऐसे फैसले...'
सलमान खुर्शीद का बाबरी विध्वंस पर बड़ा बयान, बोले- 'सरकारें कई बार ऐसे फैसले...'
यूपी चुनाव 2027 के लिए अखिलेश यादव की बड़ी रणनीति! अब घर-घर जाकर होगा यह काम
यूपी चुनाव 2027 के लिए अखिलेश यादव की बड़ी रणनीति! अब घर-घर जाकर होगा यह काम
किचन गार्डन में देसी तरीके से उगाएं लहसुन, बस ध्यान रखें ये बातें
किचन गार्डन में देसी तरीके से उगाएं लहसुन, बस ध्यान रखें ये बातें
Embed widget