एक्सप्लोरर

Bihar News: कैमूर में तीन सगी बहन सहित 5 बच्चों की तालाब में डूबने से हुई मौत, सभी गए थे नहाने, परिवार में मचा कोहराम

Kaimur News: मामला करमचट थाना क्षेत्र का है. तालाब में डूबने से बच्चों की मौत की सूचना के बाद मौके पर पुलिस पहुंचकर जांच में जुट गई है. वहीं, घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

कैमूर: जिले के करमचट थाना क्षेत्र के धवपोखर गांव में सोमवार के दिन फकीराना तालाब में नहाने गए एक ही परिवार के पांच बच्चों की डूबने से मौत (Kaimur News) हो गई. घटना की सूचना पर पहुंची करमचट थाने की पुलिस कार्रवाई में जुट गई. मृतकों में तीन बच्चियां हैं. इस घटना में शिक्षक शुशील कुमार की 12 वर्षीय, 10 वर्षीय और 8 वर्षीय बच्ची की मौत हो गई. इसके अलावा शुशील कुमार की बहन का लड़का अमन कुमार और शुशील के भाई की लड़की की भी डूबने से मौत हो गई. मृतकों में सभी की उम्र 12 वर्ष के अंदर बताई जा रही है. वहीं, घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

चार बच्चों को तालाब से जिंदा निकाल लिया गया-परिजन 

मृतक बच्चों के दादा सुरेश राम ने बताया कि हम लोग काम करने के लिए खेत में धान की कटाई कर रहे थे. बच्चे घर से खाना के बहाने बनाके घर से निकलकर खेत की तरफ आ गए और खेत की तरफ ना पहुंच कर तालाब में नहाने और खेलने चले गए. इस क्रम में बच्चे तालाब में डूब गए. कुल 9 बच्चे थे, जिसमें पांच बच्चों की डूबने से मौत हो गई और चार बच्चों को निकाल लिया गया. डूबे पांचों बच्चे एक ही परिवार के थे. एक बच्चा रोहतास जिला के धनकड़ा गांव का रहने वाला है, वह अपने ननिहाल आया था.

आगे की कार्रवाई की जा रही है-डीएसपी 

जानकारी देते हुए भभुआ के डीएसपी शिव शंकर कुमार ने बताया कि एक ही परिवार के पांच बच्चे करमचट थाना क्षेत्र के धवपोखर गांव के फकीराना तालाब में नहाने या मछली मारने के उद्देश्य से गए हुए थे. जहां पांचों बच्चे तालाब में डूब गए. गांव वालों ने उनको डूबते देखा तो सभी को तालाब से बाहर निकालकर उन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले गए. जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची. कागजी कार्यवाही कर पोस्टमार्टम कराने की प्रक्रिया की जा रही है. जो उचित मुआवजा का प्रावधान होगा उसे दिलवाया जाएगा.

ये भी पढ़ें: Bihar News: नवादा में दिवाली की रात जुआ खेलने का विरोध करना युवक को पड़ा महंगा, चाकू से गोदकर हत्या

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तेजस्वी ने HAM संरक्षक को दे दी श्रद्धांजलि, अब मांझी बोले- 'नशा...'
तेजस्वी ने HAM संरक्षक को दे दी श्रद्धांजलि, अब मांझी बोले- 'नशा...'
चिराग पासवान ने CM सम्राट को लिखा पत्र, 'आग्रह करना चाहता हूं कि…'
चिराग पासवान ने CM सम्राट को लिखा पत्र, 'आग्रह करना चाहता हूं कि…'
सुपर CM जिंदाबाद… नीतीश कुमार के सामने लगा नारा, संजय झा से क्या बात हुई?
सुपर CM जिंदाबाद… नीतीश कुमार के सामने लगा नारा, संजय झा से क्या बात हुई?
तेजस्वी यादव के 15 सवाल, 'हिसाब' दे पाएंगे CM सम्राट चौधरी?
तेजस्वी यादव के 15 सवाल, 'हिसाब' दे पाएंगे CM सम्राट चौधरी?

वीडियोज

Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
चिराग पासवान ने CM सम्राट को लिखा पत्र, 'आग्रह करना चाहता हूं कि…'
चिराग पासवान ने CM सम्राट को लिखा पत्र, 'आग्रह करना चाहता हूं कि…'
वनडे में सबसे सफल 'खब्बू' बल्लेबाजों की लिस्ट, नंबर-3 पर भारत का दिग्गज
वनडे में सबसे सफल 'खब्बू' बल्लेबाजों की लिस्ट, नंबर-3 पर भारत का दिग्गज
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
अल नीनो से मंडराया सूखे का खतरा, मंहगी हो सकती है आम आदमी की थाली
अल नीनो से मंडराया सूखे का खतरा, मंहगी हो सकती है आम आदमी की थाली
Dengue Fever: डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
Washing Machine में कौन सा मोड खाता है सबसे ज्यादा बिजली?
Washing Machine में कौन सा मोड खाता है सबसे ज्यादा बिजली?
Embed widget