एक्सप्लोरर

JDU अध्यक्ष RCP सिंह का बड़ा बयान- हमारी पार्टी के नेताओं में है दम, हम किसी के बदौलत नहीं खड़े

कोरोना वैक्सीन को लेकर जारी बयानबाजी पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि टीका किसी पार्टी का नहीं है. टीका रोग से लड़ने के लिए लगाया जाता है. इस बात का कास्ट या धर्म से कोई लेना देना नहीं है. कोई भी टीका वैज्ञानिक जांच के बाद तैयार होता है.

पटना: सूबे में जारी सियासी घमासान के बीच जेडीयू के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसीपी सिंह का रविवार को बड़ा बयान सामने आया है. सावित्रीबाई फुले की जयंती पर उनकी मूर्ति पर माल्यार्पण करने पहुंचे जेडीयू अध्यक्ष ने आरजेडी की ओर से मिल रहे है ऑफर को लेकर कहा कि हमें किसी प्रकार के ऑफर की जरूरत नहीं है. हमारे पार्टी के नेताओं में दम है. हमारी अपनी ताकत है. हम किसी ताकत के बदौलत खड़े नहीं है. जेडीयू को आरजेडी की ऑफर की कोई जरूरत नहीं है.

कोरोना वैक्सीन को लेकर जिस तरह से विरोधियों की तरफ से राजनीति की जा रही उस पर भी आरसीपी सिंह ने करारा वार किया. उन्होंने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर हमला बोलते हुए कहा कि टीका किसी पार्टी का नहीं है. टीका रोग से लड़ने के लिए लगाया जाता है. इस बात का कास्ट या धर्म से कोई लेना देना नहीं है. कोई भी टीका वैज्ञानिक जांच के बाद तैयार होता है. इस मुद्दे पर राजनीतिक रोटियां नहीं सेंकनी चाहिए.

देश के तमाम वैज्ञानिकों को सलाम करते हुए आरसीपी सिंह ने कहा कि यह गौरव की बात है कि 1 साल के भीतर भारत ने कोरोना की वैक्सीन बना ली और अब टीका लगना शुरू होने वाला है.

आरसीपी सिंह ने कहा कि घोषणा पत्र में पूरे बिहार के लोगों को जो कोरोना का टीका मुफ्त में देने की घोषणा की गई है, उसे लेकर हमारी तैयारी चल रही है. हमारे नेता का संकल्प है कि बिहार के विकसित प्रदेश के साथ ही स्वस्थ भी बनाना है. ऐसा तभी होगा जब सरकार सभी बिहार वासियों को मुफ्त में टीका लगवाएगी.

मालूम हो कि सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने कोरोना वैक्सीन नहीं लगवाने की बात कही थी. हालांकि, बाद में उन्होंने यह भी कहा “हमें वैज्ञानिकों की दक्षता पर पूरा भरोसा है, लेकिन बीजेपी की ताली-थाली वाली अवैज्ञानिक सोच और बीजेपी सरकार की वैक्सीन लगवाने की उस चिकित्सा व्यवस्था पर भरोसा नहीं है, जो कोरोना काल में ठप पड़ी रही है. हम बीजेपी की राजनीतिक वैक्सीन नहीं लगवाएंगे. सपा की सरकार वैक्सीन मुफ़्त लगवाएगी."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पप्पू यादव की पत्नी के घर के बाहर प्रदर्शन, सांसद बोले- 'आओ न कल…’
पप्पू यादव की पत्नी के घर के बाहर प्रदर्शन, सांसद बोले- 'आओ न कल…’
तेज प्रताप को देख सम्राट चौधरी ने छोड़ दी VIP कुर्सी? पीछे जाकर बैठे
तेज प्रताप को देख सम्राट चौधरी ने छोड़ दी VIP कुर्सी? पीछे जाकर बैठे
AK-47 गोलीकांड के बाद सीवान पहुंचे इमरान प्रतापगढ़ी, कह दी बड़ी बात
AK-47 गोलीकांड के बाद सीवान पहुंचे इमरान प्रतापगढ़ी, कह दी बड़ी बात
बांकीपुर: रिजल्ट से पहले चुनाव आयोग क्यों पहुंचे प्रशांत किशोर? जानें
बांकीपुर: रिजल्ट से पहले चुनाव आयोग क्यों पहुंचे प्रशांत किशोर? जानें

वीडियोज

Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा
Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाक की मुश्किलें: मुजफ्फराबाद की ओर बढ़े 50 काफिले, आर्मी चला रही लाइट मशीन गन
पाक की मुश्किलें: मुजफ्फराबाद की ओर बढ़े 50 काफिले, आर्मी चला रही लाइट मशीन गन
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
कुलगाम हमला: CM ने किया मुआवजे का ऐलान, महबूबा मुफ्ती क्या बोलीं?
कुलगाम हमला: CM ने किया मुआवजे का ऐलान, महबूबा मुफ्ती क्या बोलीं?
CWG: फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
Embed widget