एक्सप्लोरर

Opposition Meeting in Mumbai: '1 कैंडिडेट के विरुद्ध...' मुंबई में होने वाली बैठक में बनने वाली रणनीति का JDU ने किया खुलासा

INDIA Meeting in Mumbai: मुंबई में होने वाली विपक्षी बैठक को लेकर राजनीतिक पारा चढ़ गया है. वहीं, इस पर मंत्री श्रवण कुमार ने बीजेपी पर जमकर निशाना साधा.

बक्सर: बिहार सरकार में ग्रामीण कार्य विभाग के मंत्री श्रवण कुमार (Shrawon Kumar) अपने एक दिवसीय दौरे के दौरान गुरुवार को बक्सर पहुंचे. सर्किट हाउस में उन्होंने जमकर बीजेपी (BJP) पर हमला बोला. उन्होंने कहा कि एनडीए (NDA) अपना बैठक तब शुरू किया जब 'इंडिया' का गठन हुआ. जब उनको लगा कि अब कोई उपाय नहीं है, तब एनडीए बैठक करना शुरू किया. 'इंडिया' का जो बैठक है वह पूरी तरह से प्रतिबद्ध लोगों का बैठक है. देश की जनता की मांग जो है, उसके लिए वह बैठक हो रही है. इस बार उनको उखाड़ फेंकने की पूरी रणनीति बनेगी. एक के विरुद्ध एक उम्मीदवार पूरे देश में खड़े होंगे. 'इंडिया' का लहर चल रहा है और इस बार 'इंडिया' ही जीतेगा. बीजेपी का पूरी तरह से सफाया हो जाएगा.

हर हालत में बीजेपी मुंह के बल गिरेगी- श्रवण कुमार 

बीजेपी पर हमला बोलते हुए श्रवण कुमार ने कहा कि बीजेपी जो कर रही है उनसे पूछिए कि देश के आजादी में किसका हाथ है? एक दो आदमी का भी नाम बीजेपी बताए, जो उनके पुरखों ने देश की आजादी में कोई योगदान भी दिया हो, वह अमृत महोत्सव मना रहे हैं. उनके अमृत महोत्सव को कौन देख रहा है? जबकि पूरा देश जानता है. पूरी दुनिया जानती है कि जब देश की आजादी के लिए हमारे देश के लोग लड़ रहे थे, तो यही लोग अंग्रेजों की दलाली कर रहे थे. अंग्रेजों के मुखबरी कर रहे थे. हमारे आंदोलनकारी पर कहर ढाने के लिए अंग्रेजों के खबरी थे. ऐसे लोग आज हमारे देश को हमारी मां कह रहे हैं. इनके कहने से क्या होगा, आने वाले 2024 में कोई भी इनकी नैया को पार लगाने वाला नहीं है. हर हालत में बीजेपी मुंह के बल गिरेगी.

'नीतीश कुमार की भी यही इच्छा है'

वहीं, मंत्री से पूछा गया कि 'इंडिया' गठबंधन में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार संयोजक बनेंगे? इस सवाल पर उन्होंने बताया कि यह मैं नहीं जानता. यह तो बड़े नेता लोग ही जानते हैं. बैठक के दौरान बड़े लोग ही तय करते हैं कि कौन क्या काम करेगा. पार्टी की मांग रहेगी कि 2024 के चुनाव मे बीजेपी मुक्त हो, जो देश की जनता की मांग है. पार्टी की इच्छा भी यही है और नीतीश कुमार की भी यही इच्छा है कि बीजेपी मुक्त भारत को 2024 में बनाना है, जो देश की जनता की मांग है.

ये भी पढ़ें: INDIA Meeting in Mumbai: लोकसभा चुनाव में 'इंडिया' गठबंधन से सत्ता परिवर्तन है संभव? जानें प्रशांत किशोर ने क्या कहा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखीसराय: 7 मौतों के बाद सरकार ने कसी कमर, तीसरे सोमवार से पहले मंत्री ने लिया जायजा
लखीसराय: 7 मौतों के बाद सरकार ने कसी कमर, तीसरे सोमवार से पहले मंत्री ने लिया जायजा
आरक्षण पर बिहार में सियासत तेज, चिराग पासवान के बाद क्या बोले उपेंद्र कुशवाहा?
आरक्षण पर बिहार में सियासत तेज, चिराग पासवान के बाद क्या बोले उपेंद्र कुशवाहा?
विधायक अमित कुमार रानू के घर पुलिस की रेड, कोर्ट के सर्च वारंट पर छापेमारी
विधायक अमित कुमार रानू के घर पुलिस की रेड, कोर्ट के सर्च वारंट पर छापेमारी
DMCH में मरीज को जमीन पर घसीटा, VIDEO वायरल होते ही मचा हड़कंप
DMCH में मरीज को जमीन पर घसीटा, VIDEO वायरल होते ही मचा हड़कंप

वीडियोज

Picnic बनी मुसीबत! नदी के बीच फंसे युवक-युवतियां
सत्ता की डगर...Gen-Z वोटर 'नया किंगमेकर'
कंगना के हमले के बाद बाबा रामदेव का पलटवार
Bollywood News: कंगना रनौत और तापसी पन्नू में फिर छिड़ी जंग! 'सस्ती कॉपी' तंज पर बरसीं विवादों की क्वीन (23-08-26)
YRKKH: 💗Mayra और Mukti ने एक-दूसरे को बांधी राखी, दिखा बहनों का अटूट प्यार! #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कब तक बनकर तैयार होगा 'भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन? ISRO चीफ ने किया खुलासा
कब तक बनकर तैयार होगा 'भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन? ISRO चीफ ने किया खुलासा
यूपी: 'भ्रामक तरीके से...', राष्ट्रगान वाले वीडियो पर सतीश महाना ने दी सफाई
यूपी: 'भ्रामक तरीके से...', राष्ट्रगान वाले वीडियो पर सतीश महाना ने दी सफाई
'टॉक्सिक' बनी 2026 की दूसरी सबसे ज्यादा एडवांस बुकिंग करने वाली फिल्म, 'पेद्दी'-'द राजा साब' का तोड़ा रिकॉर्ड
'टॉक्सिक' बनी 2026 की दूसरी सबसे ज्यादा एडवांस बुकिंग करने वाली फिल्म
शुभमन गिल ने रचा इतिहास, तोड़ दिया विराट कोहली के सबसे ज्यादा रन का रिकॉर्ड
शुभमन गिल ने रचा इतिहास, तोड़ दिया विराट कोहली के सबसे ज्यादा रन का रिकॉर्ड
PoK में प्रदर्शनकारियों ने कर दिया बड़ा ऐलान, बौखला उठेंगे शहबाज-मुनीर!
PoK में प्रदर्शनकारियों ने कर दिया बड़ा ऐलान, बौखला उठेंगे शहबाज-मुनीर!
राहुल गांधी से फिटनेस की तुलना पर बोले किरेन रिजिजू - 'मैं यहां का...'
राहुल गांधी से फिटनेस की तुलना पर बोले किरेन रिजिजू - 'मैं यहां का...'
शाहरुख खान के मन्नत में काम करता हेल्पर, वायरल किया बेडरूम का वीडियो
शाहरुख खान के मन्नत में काम करता हेल्पर, वायरल किया बेडरूम का वीडियो
क्या होती हैं लाल रोशनी वाली टॉर्च? जानें किन जगहों पर होता है इनका यूज
क्या होती हैं लाल रोशनी वाली टॉर्च? जानें किन जगहों पर होता है इनका यूज
Embed widget