एक्सप्लोरर

Guwahati-Bikaner Express Derailment: जानिए बिहार के किन किन स्टेशनों से होकर गुजरती है ट्रेन?

बीकानेर एक्सप्रेस ट्रेन (15633 up) की 12 बोगियां शाम के करीब पांच बजे पटरी से नीचे उतर गयी. इस हादसे के बाद बचाव अभियान जारी है. यह ट्रेन बीकानेर से गुहावटी जाते समय बिहार के नौ शहरों से जाती है.

Bikaner Express Accident: पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी के डोमोहानी में बड़ा ट्रेन हादसा हुआ है. गुवाहाटी जा रही बीकानेर एक्सप्रेस ट्रेन (15633 up) की 12 बोगियां शाम के करीब पांच बजे पटरी से नीचे उतर गयी, इस हादसे में तीन यात्रियों की मौत हो गई और कई अन्य जख्मी हैं. राहत-बचाव कार्य जारी है. घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और राहत बचाव कार्य में जुट गए. 

रेलवे ने बयान जारी कर घटना के बारे में दी यह जानकारी
इस बड़े हादसे के बाद रेलवे ने बयान जारी करते हुए कहा है कि ''गुवाहाटी-बीकानेर एक्सप्रेस ट्रेन की 12 बोगी पटरी से उतर गई. डीआरएम और एडीआरएम घटनास्थल पर पहुंच चुके हैं. मेडिकल वैन को भी भेजा गया है."

वहीं इस हादसे के बाद रेलवे ने इसकी जांच करने के आदेश जारी किया है. कमिश्नर रेलवे सेफ्टी और डीजी दिल्ली से घटनास्थल की तरफ से रवाना हो चुके हैं. जबकि आपदा प्रबंधन और बचाव दल पहले ही मौके पर पहुंच चुके हैं. अधिकारियों ने बताया कि फंसे हुए यात्रियों को निकालने की कोशिश की जा रही है. इस बीच पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने हादसे और बचाव कार्य को लेकर जानकारी ली है.

बिहार के इन प्रमुख स्टेशनों से गुजरती है यह ट्रेन
बीकानेर एक्सप्रेस ट्रेन (15633) बीकानेर से चलकर गुहावटी के बीच चलती है. इन दोनों स्टेशन के बीच यह ट्रेन 30 बड़े और मशहूर शेरोन के स्टेशन पर रूकती है, जहां से हजारों मुसाफिर एक जगह से दूसरे जगह का सफर इस ट्रेन से करते हैं. बीकानेर एक्सप्रेस इन 32 स्टेशनों के बीच की कुल दूरी 2332 किमी. का सफ़र तय करती है और यह ट्रेन इस दूरी को तीन दिन में पूरा करती है. 

बीकानेर एक्सप्रेस ट्रेन भारत के चार राज्यों राजस्थान, उत्तर प्रदेश, बिहार, बंगाल और असम 32 प्रमुख शहरों से होकर गुजरती है. इस दौरान यह बिहार के नौ बड़े शहरों के बीच से हो कर गुजरती है. यह ट्रेन बीकानेर से रात 1 बजकर 45 मिनट पर मिनट पर निकलती है और दूसरे दिन बिहार की राजधानी पटना में सुबह 4 बजे पहुंचती है और 4 बजकर 10 मिनट पर छूटती है

उसके बाद यह बाद यह बिहार के बख्तियारपुर जंक्शन पर दूसरे दिन ही सुबह 4 बज कर 50 पर पहुंचती है और 4.52 छूट जाती है. उसके बाद यह बिहार के सात और शहरों में रूकती है, जिनमें मोकामा जंक्शन (6 बजे सुबह पहुंचती है), न्यू बरौनी जंक्शन (सुबह 7 बजे पहुंचती और पांच मिनट रूकती है), खगड़िया जंक्शन (सुबह 8 बजे पहुंचती और 2 मिनट रूकती है), नौगछिया (सुबह 9 बजे पहुंचती और 2 मिनट रूकती है), कटिहार जंक्शन (सुबह 11 बजकर 15 मिनट पर पहुंचती और 10 मिनट रूकती है), दल्कोल्हा (दोपहर12 बजकर 48 मिनट पर पहुंचती और 2 मिनट रूकती है) और सबसे आखिर में किशनगंज (दोपहर 1 बजकर 30 मिनट पर पहुंचती और यहां 5 मिनट रूकती है) से होते हुए बंगाल में पहुंच जाती है.  


Guwahati-Bikaner Express Derailment: जानिए बिहार के किन किन स्टेशनों से होकर गुजरती है ट्रेन?

बीकानेर एक्सप्रेस ट्रेन बिहार से गुजरते वक्त हजारों यात्री चढ़ते और उतरते हैं. इस हादसे के बाद इस तरीन से यात्रा करने वाले यात्रियों के परिजन परेशान हैं.

हादसे के बाद रेलवे ने जारी किया है यह हेल्पलाइन नंबर
बीकानेर एक्सप्रेस ट्रेन (15633) के हादसे के बाद रेलवे ने यात्रियों के परिजनों के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किया है. अगर कोई व्यक्ति अपने किसी दोस्त, रिश्तेदार या परिवार का सदस्य इस तरीन से सफ़र कर रहा था, तो वह उसके संबंध में इन नंबर पर काल कर जानकारी ले सकता है.

रेलवे ने हेल्पलाइन नंबर - 03612731622, 03612731623 भी जारी किए हैं.

यह भी पढ़ें: 

Guwahati-Bikaner Express Derailed: गुवाहाटी जा रही बीकानेर एक्सप्रेस ट्रेन की 12 बोगियां पटरी से उतरी, 3 की मौत, कई जख्मी

West Bengal Train Accident Live: बीकानेर एक्सप्रेस की 12 बोगियां पटरी से उतरीं- 3 की मौत, रेलमंत्री ने पीएम मोदी से की बात
 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
Bihar Flood News: सुपौल में कोसी नदी का जलस्तर बढ़ा, निरीक्षण करने पहुंचे DM, क्या है अपडेट?
बिहार: सुपौल में कोसी नदी का जलस्तर बढ़ा, निरीक्षण करने पहुंचे DM, क्या है अपडेट?
बिहार: विधानसभा के पटल पर रखे गए 10 संशोधन विधेयक, पहले दिन क्या हुआ? जानें
बिहार: विधानसभा के पटल पर रखे गए 10 संशोधन विधेयक, पहले दिन क्या हुआ? जानें

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
Embed widget