एक्सप्लोरर

Guwahati-Bikaner Express Derailed: गुवाहाटी जा रही बीकानेर एक्सप्रेस ट्रेन की 12 बोगियां पटरी से उतरी

Guwahati-Bikaner Express Train accident: जलपाईगुड़ी में ट्रेन हादसा हुआ है. पटना की तरफ से गुवाहाटी जा रही बीकानेर एक्सप्रेस की कई बोगियां आज बेपटरी हो गई.

Guwahati-Bikaner Express Train accident: जलपाईगुड़ी के डोमोहानी में बड़ा ट्रेन हादसा हुआ है. गुवाहाटी जा रही बीकानेर एक्सप्रेस ट्रेन (15633 (up)) की 12 बोगियां शाम के करीब पांच बजे बेपटरी हो गई. इस हादसे में 6 यात्रियों की मौत हो गई और कई अन्य जख्मी हैं. राहत-बचाव कार्य जारी है. घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और राहत बचाव कार्य में जुट गए. अंधेरे की वजह से राहत-बचाव कार्य में परेशानी आ रही है.

रेलवे ने बयान जारी करते हुए कहा है कि ''गुवाहाटी-बीकानेर एक्सप्रेस ट्रेन की 12 बोगी बेपटरी हो गई. डीआरएम और एडीआरएम घटनास्थल पर पहुंच चुके हैं. मेडिकल वैन को भी भेजा गया है.''

जो तस्वीरें आई है उसमें लोगों को निकाला जा रहा है. यात्रियों का कहना है कि अचानक से झटका लगा और ट्रेन की बोगी पलट गई. ट्रेन के 2-4 डिब्बे पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हुए हैं. एक यात्री ने कहा कि मैं S 1 में था. मेरा कोच बच गया. जैसे ही झटका लगा, अफरातफरी मच गई. हम लोग ट्रेन से उतरे. हमने देखा की ट्रेन की कई बोगियां पलटी हुई है. मैं बीकानेर से आ रहा था.

रेलवे ने हादसे की जांच के लिए आदेश दिए हैं. कमिश्नर रेलवे सेफ्टी और डीजी दिल्ली से घटनास्थल की तरफ से रवाना हो चुके हैं.

हेल्पलाइन नंबर जारी- 8134054999, 03612731622, 03612731623


Guwahati-Bikaner Express Derailed: गुवाहाटी जा रही बीकानेर एक्सप्रेस ट्रेन की 12 बोगियां पटरी से उतरी

पीएम मोदी ने ली जानकारी

रेल हादसे की खबर मिलते ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से जानकारी ली. पीएम मोदी कोविड 19 के हालात को लेकर बैठक कर रहे थे. इसी दौरान हादसे की खबर मिली. इस बैठक में सीएम ममता बनर्जी भी मौजूद थीं.

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Live: स्वतंत्र भारद्वाज के समर्थन में हिंदू संगठनों का प्रदर्शन, क्रॉस FIR की मांग
Live: स्वतंत्र भारद्वाज के समर्थन में हिंदू संगठनों का प्रदर्शन, क्रॉस FIR की मांग
निशु आजाद मामले पर सियासी बवाल! कांग्रेस-BJP में घमासान, किसने-क्या कहा?
निशु आजाद मामले पर सियासी बवाल! कांग्रेस-BJP में घमासान, किसने-क्या कहा?
पानी-पानी हुई दिल्ली! बारिश की वजह 200 से ज्यादा फ्लाइट्स लेट
पानी-पानी हुई दिल्ली! बारिश की वजह 200 से ज्यादा फ्लाइट्स लेट
'मैं आपका विद्यार्थी हूं, मुझे...', टीचर्स से PM मोदी की दिलचस्प बातचीत
'मैं आपका विद्यार्थी हूं, मुझे...', टीचर्स से PM मोदी की दिलचस्प बातचीत

वीडियोज

Aniruddhacharya Statement: 'पूकी बाबा' का ज्ञान...अब 'हिन्दू-मुसलमान'!
आ गए नंदलाला.. देशभर में जन्माष्टमी की धूम। Janamashtami
NEPAL FLASH FLOOD UPDATE: नेपाल में नई चेतावनी डराने वाली... ABPLIVE
Sansani: पापा की ठग परियों का 'जबरा गैंग' ! Crime News
Janhit With Chitra Tripathi: Aniruddhacharya के बिगड़े बोल.. दिया हिंदू- मु्स्लिम पर ज्ञान !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नेपाल में बाढ़ के बाद लैंडस्लाइड, फिर मंडरा रहा खतरा
नेपाल में बाढ़ के बाद लैंडस्लाइड, फिर मंडरा रहा खतरा
आरक्षण पर मैथिली ठाकुर का बयान, कहीं बढ़ न जाए BJP की टेंशन?
आरक्षण पर मैथिली ठाकुर का बयान, कहीं बढ़ न जाए BJP की टेंशन?
Asia Cup: भारत ने जीते 82 प्रतिशत मैच, हेड-टू-हेड रिकॉर्ड देख बौखला जाएगा हर एक पाकिस्तानी
भारत ने जीते 82 प्रतिशत मैच, हेड-टू-हेड रिकॉर्ड देख बौखला जाएगा हर एक पाकिस्तानी
मोहनलाल अब 'ऑपरेशन गंगा' से मचाएंगे धूम, भारत के एक बड़े रेस्क्यू मिशन पर बेस्ड है फिल्म
मोहनलाल अब 'ऑपरेशन गंगा' से मचाएंगे धूम, जबरदस्त है पहली झलक
आमिर खान को धमकी से लेकर लॉरेंस बिश्नोई तक, मुंबई पुलिस का बड़ा खुलासा
आमिर खान को धमकी से लेकर लॉरेंस बिश्नोई तक, मुंबई पुलिस का बड़ा खुलासा
‘शुद्धिकरण’ विवाद के बीच हल्द्वानी जाएंगे नितिन नवीन, चुनाव से BJP का क्या है प्लान?
‘शुद्धिकरण’ विवाद के बीच हल्द्वानी जाएंगे नितिन नवीन, चुनाव से BJP का क्या है प्लान?
Milk Storage: फ्रिज में रखने के बाद भी खट्टा हो जाता है दूध? न करें ये 1 गलती
फ्रिज में रखने के बाद भी खट्टा हो जाता है दूध? न करें ये 1 गलती
अब Alto K10 खरीदना हुआ सस्ता, ऐसे खरीदने पर होगी 62,500 रुपये की बचत
अब Alto K10 खरीदना हुआ सस्ता, ऐसे खरीदने पर होगी 62,500 की बचत
Embed widget