एक्सप्लोरर

Gaya News: गया के सरकारी स्कूल में उर्दू में प्रार्थना कराने पर विवाद, प्रिंसिपल और टीचर का हुआ तबादला

Gaya Latest News: गया के जिला शिक्षा अधिकारी ओम प्रकाश के अनुसार मामले की जांच अभी जारी है. प्राचार्य और शिक्षक को अन्य स्कूलों में प्रतिनियुक्ति पर भेजा गया है, साथ ही उनसे स्पष्टीकरण मांगा गया है.

Bihar News: बिहार के गया जिले के एक सरकारी स्कूल में उर्दू में प्रार्थना कराये जाने को लेकर विवाद के बाद राज्य शिक्षा विभाग ने विद्यालय की प्राचार्य और एक शिक्षक का तबादला कर दिया. एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी है. जिला शिक्षा अधिकारी (गया) ओम प्रकाश ने आंती थाना अंतर्गत जमालपुर इलाके में स्थित एक सरकारी स्कूल की महिला प्राचार्य और शिक्षक अजय प्रसाद को जिले में प्रतिनियुक्ति पर दूसरे स्कूल में स्थानांतरित कर दिया और दोनों से स्पष्टीकरण मांगा है.

यह मामला जमालपुर इलाके में स्थित सरकारी स्कूल में उर्दू में प्रार्थना कराये जाने से जुड़ा है. अधिकारी ने बताया कि अजय प्रसाद पर आरोप है कि उसने प्राचार्य की इच्छा के खिलाफ उर्दू प्रार्थना का वीडियो बनाया. प्राचार्य और शिक्षक दोनों ही अलग-अलग समुदायों से हैं. 

प्राचार्य और शिक्षक ने एक-दूसरे के खिलाफ दी शिकायत
अधिकारी के अनुसार शिक्षक अजय प्रसाद द्वारा स्थानीय थाने में दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार, आठ मार्च को लोगों का एक समूह उनके पास आया और उक्त वीडियो की मांग की तथा वीडियो बनाने के लिए उन पर कथित रूप से हमला किया.

प्रसाद ने बाद में स्थानीय थाने में उन नौ लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई, जिन्होंने कथित रूप से उन पर हमला किया. प्राचार्य और शिक्षक दोनों ने स्थानीय थाने में एक-दूसरे के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है.

‘सामाजिक सद्भाव को बिगाड़ने का प्रयास किया’
गया के जिला शिक्षा अधिकारी ओम प्रकाश ने बताया, “मामले की जांच विभाग द्वारा की जा रही है और रिपोर्ट आने के बाद दोनों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी.

उन्होंने बताया कि दोनों को अन्य विद्यालयों में प्रतिनियुक्ति पर भेजा गया है और उनसे स्पष्टीकरण मांगा गया है. अधिकारी ने बताया कि प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि क्षेत्र में सामाजिक सद्भाव को बिगाड़ने का प्रयास किया गया था.

यह भी पढ़ें: 7वें बिहार राज्य वित्त आयोग का गठन, पूर्व IAS अधिकारी अशोक कुमार बने अध्यक्ष

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भरत तिवारी केस: मुआवजा और नौकरी की घोषणा पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, क्या बोले?
भरत तिवारी केस: मुआवजा और नौकरी की घोषणा पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, क्या बोले?
बिहार में शराब मिली तो दारू की कंपनी पर भी होगा केस, एक्शन में सम्राट सरकार
बिहार में शराब मिली तो दारू की कंपनी पर भी होगा केस, एक्शन में सम्राट सरकार
Xप्लेन: चुनाव से पहले UP में महिलाओं को 50-50 हजार? ऐसा हुआ तो सरकार कैसे हो जाएगी कंगाल
चुनाव से पहले UP में महिलाओं को 50-50 हजार? ऐसा हुआ तो सरकार कैसे हो जाएगी कंगाल
भरत तिवारी का एनकाउंटर फेक था? नौकरी के ऐलान से निशाने पर सम्राट सरकार
भरत तिवारी का एनकाउंटर फेक था? नौकरी के ऐलान से निशाने पर सम्राट सरकार

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पताल में नर्स की संदिग्ध मौत, वॉशरूम में मिली लाश
पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पताल में नर्स की संदिग्ध मौत, वॉशरूम में मिली लाश
'अपमान सहने के मूड में नहीं...', खरगे की सभास्थल के शुद्धिकरण पर भड़के अखिलेश यादव
'अपमान सहने के मूड में नहीं...', खरगे की सभास्थल के शुद्धिकरण पर भड़के अखिलेश यादव
Friday OTT Release: 15 अगस्त को एंटरटेनमेंट की कमी, 'कॉकटेल 2' समेत इस फ्राइडे ओटीटी पर रिलीज होगी 5 धांसू फिल्में
15 अगस्त को एंटरटेनमेंट की कमी, 'कॉकटेल 2' समेत इस फ्राइडे ओटीटी पर रिलीज होगी 5 धांसू फिल्में
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
PM मोदी ने हमले के बाद सुखबीर बादल का जाना हाल, पत्नी हरसिमरत कौर को किया फोन
PM मोदी ने हमले के बाद सुखबीर बादल का जाना हाल, पत्नी हरसिमरत कौर को किया फोन
खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी, देशभर में कांग्रेस करेगी सत्याग्रह
खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी, देशभर में कांग्रेस करेगी सत्याग्रह
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
NCERT में 1596 और CBSE 933 पद खाली, संसदीय समिति ने उठाए सवाल
NCERT में 1596 और CBSE 933 पद खाली, संसदीय समिति ने उठाए सवाल
Embed widget