एक्सप्लोरर

सत्येंद्र सिंह हत्याकांड मामले में बाढ़ के पूर्व सांसद विजय कृष्ण HC से हुए बरी, सिविल कोर्ट से मिली थी उम्रकैद

सत्येंद्र सिंह की हत्या 23 मार्च 2009 में हुई थी. उनका शव गंगा नदी से बरामद हुआ था. सत्येंद्र के भाई गिरीश सिंह ने पूर्व सांसद विजय कृष्ण सहित 4 को इस हत्याकांड में नामजद अभियुक्त बनाया था.

पटना: सत्येंद्र सिंह हत्याकांड मामले में बाढ़ के पूर्व सांसद विजय कृष्ण (Former Barh MP Vijay Krishna) को पटना हाईकोर्ट (Patna HC) ने बरी कर दिया. इससे पहले उन्हें पटना सिविल कोर्ट से उम्रकैद की सजा मिली थी. सिविल कोर्ट ने साल 2013 में पूर्व सांसद सहित चार लोगों को भी उम्रकैद की सजा सुनाई थी, जिसमें विजय कृष्ण के बेटे चाणक्य, अंगरक्षक उमेश सिंह और नौकर गगन को आईपीसी की धारा 302, 120 बी, 34 और 25 आर्म्स एक्ट के तहत दोषी पाया था. हालांकि, गुरुवार पटना हाईकोर्ट ने सभी को साक्ष्य के अभाव में बरी कर दिया. बताया जाता है कि विजय कृष्ण बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के काफी करीबी थें. उन्होंने एक बार नीतीश कुमार को चुनाव में हराया भी था. 

बता दें कि सत्येंद्र सिंह की हत्या 23 मार्च 2009 में हुई थी. उनका शव गंगा नदी से बरामद हुआ था. इसके बाद सत्येंद्र के भाई गिरीश प्रसाद सिंह ने बाढ़ के पूर्व सांसद विजय कृष्ण, उनके बेटे चाणक्य, अंगरक्षक उमेश सिंह और नौकर गगन को इस हत्याकांड में नामजद अभियुक्त बनाया था. यह केस लंबे समय तक पटना सिविल कोर्ट में चला, जहां कोर्ट ने चारों अभियुक्तों को उम्रकैद की सजा सुना दी थी. इस फैसले को पूर्व सांसद ने हाईकोर्ट में चुनौती दी थी, जहां सुनवाई के दौरान सभी को निर्दोष पाया गया और कोर्ट ने उम्रकैद की सजा से बरी कर दिया.

ये भी पढ़ें- VIDEO: बिहार का एक ऐसा चचरी पुल जहां देना पड़ता है 'टोल टैक्स', बाइक से लेकर पैदल वालों तक के लिए रेट तय

साक्ष्य के अभाव में हुए बरी

वकील अजय ठाकुर ने बताया कि न्यायाधीश ए एम बदर और न्यायाधीश सुनील कुमार पवांर की खंडपीठ ने विजय कृष्ण की अपील पर यह फैसला सुनाया है. सुनवाई के दौरान कोर्ट ने कहा कि प्रॉसीक्यूशन द्वारा पेश किए गए साक्ष्य पुख्ता नहीं थे और गवाहों के बयान भी अलग-अलग है. इस मामले में विगत नौ मई को कोर्ट ने सुनवाई पूरी कर अपना आदेश सुरक्षित रख लिया था. आज कोर्ट ने पूर्व सांसद समेत चारों को बरी कर दिया.

ये भी पढ़ें- Bihar News: सीबीआई की रेड पर लालू यादव के परिवार से आया पहला रिएक्शन, छापेमारी को लेकर कही गई ये बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बंटी यादव हत्याकांड: 'जाति देखकर गोली मारो, गमछा देखकर...', सम्राट सरकार पर बरसे प्रशांत किशोर
बंटी यादव हत्याकांड: 'जाति देखकर गोली मारो, गमछा देखकर...', सम्राट सरकार पर बरसे प्रशांत किशोर
'लोगों की अंधभक्ति का परिणाम यह है कि...', प्रशांत किशोर ने राम मंदिर मामले में इन लोगों पर कसा तंज
'लोगों की अंधभक्ति का परिणाम यह है कि...', प्रशांत किशोर ने राम मंदिर मामले में इन लोगों पर कसा तंज
बिहार: किंग कोबरा को 'स्नेक लेडी' ने बदन पर लपेटा, पहले 4 बार सांप ने काटा, इस बार फिर डसा
बिहार: किंग कोबरा को 'स्नेक लेडी' ने बदन पर लपेटा, पहले 4 बार सांप ने काटा, इस बार फिर डसा
Bankipur Bypoll: बांकीपुर से प्रशांत किशोर के चुनाव लड़ने पर सांसद पप्पू यादव की दो टूक, 'जो पार्टी…'
बांकीपुर से प्रशांत किशोर के चुनाव लड़ने पर सांसद पप्पू यादव की दो टूक, 'जो पार्टी…'

वीडियोज

Shehnaaz Gill की 'Ishqnama' का ट्रेलर रिलीज़, Jai Randhhawa की दमदार परफॉर्मेंस ने लूटी महफिल
Shehnaaz Gill की Ishqnama का ट्रेलर दमदार, Jai Randhhawa की इंटेंसिटी ने जीता दिल
Mathew VanDyke और अब Jordan Brown! Indian borders के पास बड़ी साजिश? |ABPLIVE
रिपोर्ट्स: Deepika Padukone और Ranveer Singh के घर फिर आ सकती है खुशखबरी
Middle East: भारतीय नाविक की मौत पर भारतका बदला शुरू! हिलेगा मिडिल ईस्ट? |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'दुनिया की कोई ऐसी ताकत नहीं जो होर्मुज हमसे छीन ले...', डोनाल्ड ट्रंप को ईरान की सीधी चेतावनी
'दुनिया की कोई ऐसी ताकत नहीं जो होर्मुज हमसे छीन ले...', डोनाल्ड ट्रंप को ईरान की सीधी चेतावनी
आजम खान की यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर के नोटिस के बाद भड़के अखिलेश यादव, कर दी RSS का दफ्तर गिराने की मांग!
आजम की यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर के नोटिस के बाद भड़के अखिलेश, कर दी RSS का दफ्तर गिराने की मांग!
Explained: 4 दिन बाद मानसून सत्र शुरू! कौन-से बिल लाएगी सरकार, किन मुद्दों पर घेरेगा विपक्ष और सदन का अंकगणित क्या?
4 दिन बाद मानसून सत्र! कौन-से बिल लाएगी सरकार, किन मुद्दों पर घेरेगा विपक्ष और सीट गेम क्या?
अक्षय कुमार से नाराज हैं परेश रावल? 'वेलकम टू द जंगल' के ट्रेलर लॉन्च पर क्यों नहीं पहुंचे? एक-एक सच बता दिया
अक्षय कुमार से नाराज हैं परेश रावल? 'वेलकम टू द जंगल' के ट्रेलर लॉन्च पर क्यों नहीं पहुंचे? एक-एक सच बता दिया
रोहित शर्मा को नहीं मिली जगह, रॉबिन उथप्पा ने चुनी भारत की ऑल टाइम ODI XI, इन दो को बनाया ओपनर
रोहित शर्मा को नहीं मिली जगह, रॉबिन उथप्पा ने चुनी भारत की ऑल टाइम ODI XI, इन दो को बनाया ओपनर
US Exit Iraq: 23 साल, हजारों सैनिक और अरबों डॉलर... अब इराक छोड़ रहा है अमेरिका, जानें इसके पीछे की वजह
23 साल, हजारों सैनिक और अरबों डॉलर... अब इराक छोड़ रहा है अमेरिका, जानें इसके पीछे की वजह
'पीएम के पास विदेश घूमने का समय लेकिन...', सोनम वांगचुक के अनशन पर AIMIM की प्रतिक्रिया
'पीएम के पास विदेश घूमने का समय लेकिन...', सोनम वांगचुक के अनशन पर AIMIM की प्रतिक्रिया
ISRO Scientist Job: ISRO में कैसे मिलती है जॉब, कितनी होती है सैलरी और शिफ्ट टाइमिंग; यहां इस्तीफा देने का क्या है नियम?
ISRO में कैसे मिलती है जॉब, कितनी होती है सैलरी और शिफ्ट टाइमिंग; यहां इस्तीफा देने का क्या है नियम?
Embed widget