एक्सप्लोरर

बिहार में दिवाली पर हादसा: नालंदा में पटाखे की दुकान में लगी आग, मोतिहारी में इलेक्ट्रॉनिक शॉप जला

Bihar News: नालंदा में हुई घटना के पीछे बताया जा रहा है कि पटाखे की चिंगारी से आग लगी है. उधर मोतिहारी में दुकानदार दीप जलाकर घर चल गया जिससे दुकान में आग लग गई.

Bihar News: बिहार में दिवाली पर कई जिलों में हादसे हुए हैं. नालंदा में गुरुवार (31 अक्टूबर) की रात छबिलापुर थाना इलाके के अमीरगंज बाजार में एक पटाखे की दुकान में आग लग गई. मौके पर मौजूद लोगों के बीच भगदड़ मच गई. आग की लपटें इतनी भयावह थीं कि देखते-देखते दुकान का लगभग पटाखा जल गया. हालांकि स्थानीय लोगों की सूझबूझ से एक बड़ा हादसा टल गया. लोग अपने-अपने घर से पानी लाकर आग बुझाने लगे. कुछ देर में दमकल की गाड़ी भी पहुंच गई. 

बताया जाता है कि अमीरगंज बाजार निवासी गुड्डू कुरैशी ने दुकान लगाई थी. कुछ साल पहले ऐसे ही बिहारशरीफ के सोहसराय थाना इलाके में घटना हुई थी. अवैध तरीके से पटाखा बनाने का काम किया जा रहा था. उस दौरान आग लग गई थी. एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई थी. इसके बावजूद प्रशासन की ओर से दीपावली को लेकर कोई बड़ा एक्शन जिले में नहीं लिया गया.

पटाखा जलाने से लगी दुकान में आग

इस पूरे मामले में छबीलापुर थाना प्रभारी मुरली मनोहर आजाद ने बताया कि पटाखा छोड़ने के दौरान चिंगारी से दुकान में आग लगी है. स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना दी तो मौके पर पुलिस पहुंची थी. स्थानीय लोगों ने आग पर काबू पाने की कोशिश की थी. दुकानदार से पूछताछ की गई है. फिलहाल स्थिति सामान्य है.

मोतिहारी में दुकान बंद कर घर जाने के बाद लगी आग

दूसरी घटना मोतिहारी में हुई है. तुरकौलिया थाना क्षेत्र के तुरकौलिया बाजार स्थित एक इलेक्ट्रॉनिक दुकान में गुरुवार की रात आग लग गई. करीब 15 लाख रुपये का सामान जलने का दावा किया गया है. दुकानदार पूजा-अर्चना करने के बाद दीप जलता छोड़कर घर चला गया था. इसके बाद रात में आग लग गई. स्थानीय लोगों ने आग को बुझाने का प्रयास किया. दमकल की टीम भी पहुंची लेकिन दुकान का सामान जल चुका था.

दुकानदार दिनेश कुमार ने कहा कि वह दीप जलता छोड़कर दुकान बंद करने के बाद घर चला गया था. उसने कहा कि हो सकता है उसी से आग लगी हो. तुरकौलिया थानाध्यक्ष सुरेश यादव ने बताया कि देर रात आग लगने की सूचना मिली थी. इसके बाद अग्निशमन दल एवं ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया गया.

(इनपुट: नालंदा से अमृतेश और मोतिहारी से अरविंद)

यह भी पढ़ें- PHOTOS: तस्वीरों में देखें लालू परिवार की दिवाली, तेज प्रताप ने दिया बड़ा संदेश, कहा- 'प्रार्थना जितनी...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भरत तिवारी केस: मुआवजा और नौकरी की घोषणा पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, क्या बोले?
भरत तिवारी केस: मुआवजा और नौकरी की घोषणा पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, क्या बोले?
बिहार में शराब मिली तो दारू की कंपनी पर भी होगा केस, एक्शन में सम्राट सरकार
बिहार में शराब मिली तो दारू की कंपनी पर भी होगा केस, एक्शन में सम्राट सरकार
Xप्लेन: चुनाव से पहले UP में महिलाओं को 50-50 हजार? ऐसा हुआ तो सरकार कैसे हो जाएगी कंगाल
चुनाव से पहले UP में महिलाओं को 50-50 हजार? ऐसा हुआ तो सरकार कैसे हो जाएगी कंगाल
भरत तिवारी का एनकाउंटर फेक था? नौकरी के ऐलान से निशाने पर सम्राट सरकार
भरत तिवारी का एनकाउंटर फेक था? नौकरी के ऐलान से निशाने पर सम्राट सरकार

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शुभेंदु सरकार ने BJP सांसद अनंत महाराज से वापस लिया सम्मान, नेताजी पर टिप्पणी पड़ी भारी
शुभेंदु सरकार ने BJP सांसद अनंत महाराज से वापस लिया सम्मान, नेताजी पर टिप्पणी पड़ी भारी
'अपमान सहने के मूड में नहीं...', खरगे की सभास्थल के शुद्धिकरण पर भड़के अखिलेश यादव
'अपमान सहने के मूड में नहीं...', खरगे की सभास्थल के शुद्धिकरण पर भड़के अखिलेश यादव
Friday OTT Release: 15 अगस्त को एंटरटेनमेंट की कमी, 'कॉकटेल 2' समेत इस फ्राइडे ओटीटी पर रिलीज होगी 5 धांसू फिल्में
15 अगस्त को एंटरटेनमेंट की कमी, 'कॉकटेल 2' समेत इस फ्राइडे ओटीटी पर रिलीज होगी 5 धांसू फिल्में
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
PM मोदी ने हमले के बाद सुखबीर बादल का जाना हाल, पत्नी हरसिमरत कौर को किया फोन
PM मोदी ने हमले के बाद सुखबीर बादल का जाना हाल, पत्नी हरसिमरत कौर को किया फोन
पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पताल में नर्स की संदिग्ध मौत, वॉशरूम में मिली लाश
पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पताल में नर्स की संदिग्ध मौत, वॉशरूम में मिली लाश
खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी, देशभर में कांग्रेस करेगी सत्याग्रह
खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी, देशभर में कांग्रेस करेगी सत्याग्रह
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
Embed widget