एक्सप्लोरर

शर्मनाक: पंचायत चुनाव में साथ देने से इंकार करने पर भड़के मुखिया के समर्थकों ने युवक से चटवाया थूक, पिलाया पेशाब

पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पीड़ित ने सामने आकर बताया कि डर की वजह से वह किसी दूसरे स्थान पर है. प्रशासन उसे इंसाफ दिलाए, नहीं तो वो आत्महत्या कर लेगा.

गया: बिहार में इसी साल पंचायत चुनाव होना है. चुनाव को लेकर तैयारी पूरी कर ली गई है. राज्य निर्वाचन आयोग आने वाले कुछ दिनों में दस चरण में होने वाले चुनाव की तारीखों का एलान कर सकती है. इधर, चुनाव को लेकर प्रचार का दौर शुरू हो गया है. जनप्रतिनिधि जनता को रिझाने की हर संभव कोशिश कर रहे हैं. इसी क्रम में सूबे के गया जिले के वजीरगंज में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है. घटना वजीरगंज थाना क्षेत्र के घुरियावां पंचायत के दोयुना गांव की है, जहां पंचायत चुनाव में साथ देने से इंकार करने पर मुखिया के समर्थकों ने महादलित युवक के साथ अमानवीय किया, जिसका वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.  

क्या है पूरा मामला?

वायरल वीडियो में दिख रहा है कि पूर्व मुखिया और उनके समर्थक एक युवक को दलान पर अपनी थूक चटवा रहे हैं. वहीं, थूक चटवाने के बाद उससे उठक-बैठक भी कराई गई है. दरअसल, पीड़ित युवक ने पूर्व मुखिया का आगामी पंचायत चुनाव में साथ देने से इंकार कर दिया था. इस बात से गुस्साए पूर्व मुखिया के समर्थकों ने उसे एक कमरे में बंद कर दिया. थोड़ी देर बाद पूर्व मुखिया वहां पहुंचे और उन्होंने युवक से चुनाव में उनका प्रचार करने को कहा.

समर्थकों ने वायरल किया वीडियो

पीड़ित युवक ने जब ऐसा करने से इंकार किया, तो पहले उसे पेशाब पिलवाया गया, फिर दूसरों का थूक चटवाया गया. इतने से भी जब उनका जी नहीं भरा तो उन्होंने उससे उठक-बैठक भी करवाया. वहीं, समर्थकों ने इस पूरी घटना का वीडियो बनाया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. वायरल वीडियो 7 अप्रैल की है. घटना के बाद पीड़ित को उसके परिजनों के साथ जान से मार देने की धमकी दी गयी, जिसके बाद पीड़ित ने डर से गांव छोड़ दिया और किसी दूसरे स्थान पर चला गया.

इधर, जब घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, तब पीड़ित ने सामने आकर बताया कि डर की वजह से वह किसी दूसरे स्थान पर है. प्रशासन उसे इंसाफ दिलाए, नहीं तो वो आत्महत्या कर लेगा. वहीं, इस पूरे मामले में एसएसपी आदित्य कुमार ने बताया कि वायरल वीडियो की जांच कर आगे की कार्रवाई की जा रही है. मामले में शामिल लोगों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जारी है.

यह भी पढ़ें -

कोरोना वैक्सीन लगवाने के चार दिन बाद महिला की हुई मौत! नाराज परिजनों ने शव एनएच पर रखकर किया हंगामा

Bihar Panchayat Chunav: चुनाव में किसी तरह की ‘गड़बड़ी’ नहीं की जाएगी बर्दाश्त,  मंत्री सम्राट चौधरी ने कही ये बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
Bihar Flood News: सुपौल में कोसी नदी का जलस्तर बढ़ा, निरीक्षण करने पहुंचे DM, क्या है अपडेट?
बिहार: सुपौल में कोसी नदी का जलस्तर बढ़ा, निरीक्षण करने पहुंचे DM, क्या है अपडेट?
बिहार: विधानसभा के पटल पर रखे गए 10 संशोधन विधेयक, पहले दिन क्या हुआ? जानें
बिहार: विधानसभा के पटल पर रखे गए 10 संशोधन विधेयक, पहले दिन क्या हुआ? जानें

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
Embed widget