एक्सप्लोरर

Bihar Teacher Transfer Posting: 'परेशानी है तो...', ट्रांसफर-पोस्टिंग पॉलिसी का विरोध करने वालों को शिक्षा मंत्री का जवाब

Bihar Teacher Transfer Posting News: शिक्षा मंत्री का कहना है कि किसी तरह की कोई विसंगति रह जाए तो इसके लिए डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट के लेवल पर कमेटी है. कमिश्नर लेवल पर और मुख्यालय में कमेटी है.

Bihar Teacher Transfer Posting Policy: बिहार में शिक्षकों की ट्रांसफर-पोस्टिंग को लेकर पॉलिसी जारी हो गई है. हालांकि शिक्षक संघ इससे पूरी तरह खुश नहीं है. इसमें जो कमियां हैं उसे वह गिना रहे हैं. इस बीच विभाग की ओर से भी बड़ा बयान आया है. बिहार के शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने बुधवार (09 अक्टूबर) को ट्रांसफर-पोस्टिंग के मामले में शिक्षकों की आपत्ति पर कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देश पर जनप्रतिनिधि ने भी अपनी बातों को रखा. हम लोग बहुत ही सोच समझकर ट्रांसफर पॉलिसी लेकर आए हैं.

किसी तरह की परेशानी है तो रखें बात: शिक्षा मंत्री

सुनील कुमार ने कहा, "जब भी कोई इस तरह की पॉलिसी आती है, तो हमने शुरू में कहा था कि कुछ लोग असंतुष्ट रहते हैं. इसी कारण से हम लोगों ने कहा कि अगर किसी तरह की कोई अन्य कोई भी विसंगति रह जाए, तो इसके लिए डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट के लेवल पर कमेटी है. कमिश्नर लेवल पर कमेटी है, एक मुख्यालय में कमेटी है. अगर व्यक्ति विशेष को फिर भी किसी तरह की परेशानी है, तो वो अपनी बातों को रख सकते हैं."

शिक्षा मंत्री ने आगे कहा, "इसके साथ ही 10 ऑप्शन दिए गए हैं. नियमावली में शिक्षकों के हितों को ध्यान में रखते हुए बातें रखी गई हैं. शीघ्र ही पोर्टल पर सभी अपलोड किए जाएंगे. अभी 10 ऑप्शन देंगे. साथ ही साथ दिसंबर में जब छुट्टी होगी तो उस दौरान जॉइनिंग होगी. सभी लोगों से अनुरोध है कि वो अनुशासित रहे, ताकि हम लोगों ने जो शिक्षा के लिए पहल किया है, उसे जमीन पर उतारा जाए. हमने महिलाओं की साक्षरता पर भी विशेष ध्यान दिया है. खासकर ड्रॉप आउट 12 फीसद से एक फीसद हो गया है. 30 फीसद बजट क्वालिटी एजुकेशन के लिए दिया गया है."

मंत्री ने कहा- दिसंबर में हो जाएगी सभी की जॉइनिंग

सुनील कुमार ने कहा कि सॉफ्टवेयर के तहत जो नीति बनी है उसके अनुसार हम लोग लिस्ट तैयार कर रहे हैं. यह लिस्ट शीघ्र तैयार हो जाएगी. कोई ह्यूमन कांटेक्ट की जरूरत नहीं है. वह अपलोड कर देंगे और पोर्टल पर सॉफ्टवेयर के अनुसार जो नीति बनी है उसी से काम हो जाएगा. दिसंबर में सभी की जॉइनिंग हो जाएगी.

यह भी पढ़ें- Bihar Teacher Transfer Policy: ट्रांसफर-पोस्टिंग पॉलिसी से शिक्षक संघ खुश नहीं, कहा- UP-झारखंड वालों को होगा फायदा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
बिहार में छात्रों के हित में 4 बड़े ऐलान, CM सम्राट चौधरी की पहल
बिहार में छात्रों के हित में 4 बड़े ऐलान, CM सम्राट चौधरी की पहल
बिहार: 'शराबबंदी वापस ले लेनी चाहिए', स्टडी में बताई गई ये वजहें
बिहार: 'शराबबंदी वापस ले लेनी चाहिए', स्टडी में बताई गई ये वजहें
Exclusive: यूपी चुनाव के लिए तैयार है चिराग पासवान की पार्टी, अमित शाह से सीट शेयरिंग पर हुई बात?
यूपी चुनाव के लिए तैयार है चिराग पासवान की पार्टी, अमित शाह से सीट शेयरिंग पर हुई बात?

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
अब दोबारा से होगी आरजीकर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
अब दोबारा से होगी RG कर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
Gum Disease Can Cause Heart Attack: मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
Embed widget