एक्सप्लोरर

आरा में लूटपाट के दौरान अपराधियों ने व्यवसायी की गोली मारकर की हत्या

थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि गोली लगने के बाद बुटन गंभीर रूप से जख्मी हो गया था. उसे तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया.

आरा: कोरोना संक्रमण की रोकथाम को लेकर लागू लॉकडाउन के बीच रविवार को आरा में अपराधियों ने सीवान के एक व्यवसायी की गोली मारकर हत्या कर दी है. लूटपाट के दौरान बदमाशों ने इस घटना को अंजाम दिया है.फिलहाल आरा पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है. घटना जिले के चांदी थाना इलाके की है.

मिली जानकारी अनुसार चांदी थाना क्षेत्र के खनगांव मोड़ के पास अपराधियों ने 25 वर्षीय बुटन कुमार उर्फ इंद्रजीत कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी, जो सीवान जिले के नबीगंज थाना क्षेत्र के किशनपुरा गांव निवासी सुरेंद्र प्रसाद का बेटा था. मृतक बुटन उर्फ इंद्रजीत पेशे से एक सब्जी व्यवसायी था.

घटना के संबंध में बुटन के साथ मौजूद पिकअप वैन के ड्राइवर ने बताया कि दोनों सीवान से रोहतास जिले के कच्छवां बाजार सब्जी खरीदने गए थे. देर रात पिकअप पर सब्जी लोड कर दोनों वापस लौट रहे थे. इस दौरान खनगांव मोड़ के पास बाइक सवार हथियारबंद अपराधियों ने उन्हें घेर लिया. वे लोग गाड़ी रोककर पैसे की मांग करने लगे. जब बुटन ने लूटपाट का विरोध किया तो वे लोग मारपीट करने लगे और मारपीट के दौरान ही उन्होंने बुटन को गोली मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई.

ड्राइवर ने बताया कि उसने बुटन के घर फोन कर पूरी घटना की जानकारी दी. घटना की जानकारी मिलते ही मृतक बुटन के पिता सुरेंद्र प्रसाद आरा सदर अस्पताल पहुंचे. उन्होंने बताया कि बुटन अक्सर सब्जी खरीदने रोहतास के कच्छवां बाजार जाया करता था. बीते दिन भी सुबह 11 बजे के करीब वह सीवान से निकला था. देर रात ड्राइवर ने फोन कर सूचना दी कि ऐसी घटना हुई है. मौत की खबर सुनते ही घर में कोहराम मच गया, घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल है.

घटना के संबंध में चांदी थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि गोली लगने के बाद बुटन गंभीर रूप से जख्मी हो गया था. उसे तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया. पुलिस ने डेड बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए आरा सदर अस्पताल भेज दिया है. इस मामले की छानबीन कर अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पप्पू यादव की पत्नी के घर के बाहर प्रदर्शन, सांसद बोले- 'आओ न कल…’
पप्पू यादव की पत्नी के घर के बाहर प्रदर्शन, सांसद बोले- 'आओ न कल…’
तेज प्रताप को देख सम्राट चौधरी ने छोड़ दी VIP कुर्सी? पीछे जाकर बैठे
तेज प्रताप को देख सम्राट चौधरी ने छोड़ दी VIP कुर्सी? पीछे जाकर बैठे
AK-47 गोलीकांड के बाद सीवान पहुंचे इमरान प्रतापगढ़ी, कह दी बड़ी बात
AK-47 गोलीकांड के बाद सीवान पहुंचे इमरान प्रतापगढ़ी, कह दी बड़ी बात
बांकीपुर: रिजल्ट से पहले चुनाव आयोग क्यों पहुंचे प्रशांत किशोर? जानें
बांकीपुर: रिजल्ट से पहले चुनाव आयोग क्यों पहुंचे प्रशांत किशोर? जानें

वीडियोज

Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा
Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाक की मुश्किलें: मुजफ्फराबाद की ओर बढ़े 50 काफिले, आर्मी चला रही लाइट मशीन गन
पाक की मुश्किलें: मुजफ्फराबाद की ओर बढ़े 50 काफिले, आर्मी चला रही लाइट मशीन गन
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
कुलगाम हमला: CM ने किया मुआवजे का ऐलान, महबूबा मुफ्ती क्या बोलीं?
कुलगाम हमला: CM ने किया मुआवजे का ऐलान, महबूबा मुफ्ती क्या बोलीं?
CWG: फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
Embed widget