एक्सप्लोरर

बजट सत्र पर चर्चा के दौरान सुशील मोदी ने गढ़ा नरेंद्र मोदी का नया मतलब

बजट सत्र पर चर्चा के दौरान सुशील मोदी ने आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम का नया मीनिंग भी बता दिया. उन्होंने कहा कि यह बजट देश को आगे ले जाने वाला, रोजगार पैदा करने वाला और विकास के पथ पर आगे ले जाने वाला बजट है.

नई दिल्ली: बीजेपी के राज्यसभा सांसद और बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी ने बजट पर बोलते हुए कहा कि इस बजट का देश भर के लोगों ने स्वागत किया. सेंसेक्स ने ऐतिहासिक उछाल भरी लेकिन विपक्ष का काम ही है हर बात पर सवाल उठाना और वो वही कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि लोग जन धन खाते का मजाक उड़ाते हैं लेकिन अगर जन धन खाता नहीं होता तो क्या कोरोना काल में गरीबों तक पैसा पहुंच सकता था?

सुशील कुमार मोदी ने कहा कि अमेरिका में 8 करोड़ लोगों को पैसा पहुंचाने में काफी महीने लग गए जबकि भारत देश में उससे कहीं ज्यादा लोगों को पैसा कुछ दिनों में मिल गया. उन्होंने कहा कि अगर शौचालय और बिजली नहीं होते तो जिस दौरान लोग घरों में बैठकर जो वक़्त गुज़र रहे थे, वह नहीं कर पाते. अगर उज्वला सिलेंडर नहीं मिलते तो गरीबों को चूल्हा जलाने के लिए घर से बाहर निकलना पड़ता. क्या यह सारी योजनाएं अडानी और अंबानी के लिए है या टाटा बिरला के लिए है? यह सारी योजनाएं आम जनता के लिए हैं.

बीजेपी सांसद ने कहा कि लोग चर्चा कर रहे थे कि यह बजट आएगा तो इसमें नए टैक्स लगाए जाएंगे. लेकिन सरकार ने एक भी टैक्स नहीं लगाया जबकि सरकार की आमदनी पहले से कम हुई थी. सुशील मोदी ने दावा किया कि केवल अहंकार के कारण यूपीए की सरकार GST नहीं लागू कर पाई. यूपीए राज्यों को उसका कम्पनशेसन देने से इनकार किया. लेकिन मोदी सरकार ने राज्यों को उनके नुकसान की भरपाई की. उन्होंने कहा कि यह बजट देश को आगे ले जाने वाला, रोजगार पैदा करने वाला और विकास के पथ पर आगे ले जाने वाला बजट है.

इस दौरान सुशील मोदी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम का नया मीनिंग भी बता दिया....

N- New india A- Aatm nirbhar bharat R- Ready for reforms E- Electronic agri market N- New Financial Structure D- Disinvestment R- Railway and roads A- Agriculture Reforms

M- MSP assured, Helping migrant worker O- One person company D- Down to earth I- Inclusive development

यह भी पढ़ें-

शाहनवाज़ हुसैन ने संभाला उद्योग मंत्री का कार्यभार, कहा- बिहार में औद्योगिक क्रांति कर के दिखाएंगे

अंकित गुप्ता abp न्यूज़ में सीनियर स्पेशल कॉरेस्पॉन्डेंट हैं. इनका अनुभव 18 से अधिक सालों का है. abp न्यूज़ से पहले ये न्यूज 24 और सहारा समय जैसे बड़े संस्थानों में भी काम कर चुके हैं. अंकित लीगल और राजनीतिक बीट कवर करते हैं. इसके अलावा इन्होंने कई अन्य राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्टोरीज़ को भी को कवर किया है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
बिहार में छात्रों के हित में 4 बड़े ऐलान, CM सम्राट चौधरी की पहल
बिहार में छात्रों के हित में 4 बड़े ऐलान, CM सम्राट चौधरी की पहल
बिहार: 'शराबबंदी वापस ले लेनी चाहिए', स्टडी में बताई गई ये वजहें
बिहार: 'शराबबंदी वापस ले लेनी चाहिए', स्टडी में बताई गई ये वजहें
Exclusive: यूपी चुनाव के लिए तैयार है चिराग पासवान की पार्टी, अमित शाह से सीट शेयरिंग पर हुई बात?
यूपी चुनाव के लिए तैयार है चिराग पासवान की पार्टी, अमित शाह से सीट शेयरिंग पर हुई बात?

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
अब दोबारा से होगी आरजीकर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
अब दोबारा से होगी RG कर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
Gum Disease Can Cause Heart Attack: मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
Embed widget