एक्सप्लोरर

Bageshwar Dham News: महावीर मंदिर के अंदर पूजा करने में मग्न रहे धीरेंद्र शास्त्री, आचार्य के साथ क्या हुआ तस्वीर देखिए

Dhirendra Krishna Shastri: धीरेंद्र शास्त्री का आज बुधवार को बिहार में आखिरी दिन है. कथा पांच दिनों की थी. 13 मई से इसी शुरुआत हुई थी. मंगलवार को बाबा महावीर मंदिर पहुंचे थे.

पटना: पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री (Pandit Dhirendra Krishna Shastri) ने मंगलवार (16 मई) को पटना के महावीर मंदिर (Patna Mahavir Mandir) में जाकर पूजा-अर्चना की. इस दौरान बाबा बागेश्वर (Baba Bageshwar) को देखने के लिए काफी संख्या में लोगों की भीड़ भी जुटी रही. धीरेंद्र शास्त्री मंदिर पहुंचे तो आचार्य किशोर कुणाल (Kishore Kunal) माला लेकर उनके स्वागत में खड़े थे. वहीं धीरेंद्र शास्त्री के बॉडीगार्ड्स आचार्य को दबाते हुए बाबा बागेश्वर को अपने घेरे में ले रखा था. तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद इसकी निंदा हो रही है.

बुधवार (17 मई) को महावीर मंदिर की तस्वीरों को शेयर करते हुए निखिल मंडल ने लिखा- "दुखद तस्वीर, आचार्य किशोर कुणाल जी ने बहुत कुछ बिहार को दिया है. एक सम्मानित व्यक्ति कि इस तरह की तस्वीर देख वाकई दुख हुआ." वहीं इस तस्वीर को देखकर आयोजक पर सवाल उठाए जा रहे हैं कि क्या आचार्य किशोर कुणाल के बारे में आयोजक को जानकारी नहीं थी?

बिहार में आज धीरेंद्र शास्त्री का आज आखिरी दिन

बता दें कि नौबतपुर के तरेत पाली में पांच दिवसीय हनुमंत कथा का आयोजन किया गया है. 13 मई से इसकी शुरुआत हुई थी. आज 17 मई को अंतिम दिन बाबा बागेश्वर कथा सुनाएंगे. अंतिम दिन है इसलिए कथा स्थल पर भारी भीड़ उमड़ने की संभावना है. आज अंतिम दिन बाबा बागेश्वर 200 लोगों को गुरु मंत्र दीक्षा भी देंगे.

पोस्टर पर पोती गई कालिख

वहीं मंगलवार की रात बाबा के पोस्टरों पर किसी ने कालिख पोत दी. एक दो नहीं बल्कि कई पोस्टरों पर ऐसा किया गया है. पटना के डाकबंगला चौराहे पर, इनकम टैक्स गोलंबर पर ऐसी तस्वीर देखने को मिली है. पोस्टर पर 420 भी लिख दिया गया है. बिहार आने से पहले से ही बाबा का विरोध लगातार हो रहा है और यह अभी भी देखने को मिल रहा है.

यह भी पढ़ें- Bageshwar Dham: धीरेंद्र शास्त्री को लेकर BJP-JDU आमने-सामने, CM नीतीश ने उठाए सवाल तो मिल गया सीधा-सीधा जवाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
Bihar Flood News: सुपौल में कोसी नदी का जलस्तर बढ़ा, निरीक्षण करने पहुंचे DM, क्या है अपडेट?
बिहार: सुपौल में कोसी नदी का जलस्तर बढ़ा, निरीक्षण करने पहुंचे DM, क्या है अपडेट?
बिहार: विधानसभा के पटल पर रखे गए 10 संशोधन विधेयक, पहले दिन क्या हुआ? जानें
बिहार: विधानसभा के पटल पर रखे गए 10 संशोधन विधेयक, पहले दिन क्या हुआ? जानें

वीडियोज

BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए
Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक अस्पताल में भर्ती.. अब अभिजीत दीपके करेंगे अनशन! कर दिया बड़ा ऐलान!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सड़क से संसद तक उग्र प्रदर्शन और लाठीचार्ज, देखते ही देखते कैसे हिंसक झड़प में बदला CJP का आंदोलन?
सड़क से संसद तक उग्र प्रदर्शन और लाठीचार्ज, देखते ही देखते कैसे हिंसक झड़प में बदला CJP का आंदोलन?
CJP Protest LIVE: सीजेपी आंदोलन के बीच हिरासत में 70 से ज्यादा प्रदर्शनकारी, 50 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल
LIVE: सीजेपी आंदोलन के बीच हिरासत में 70 से ज्यादा प्रदर्शनकारी, 50 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
राहुल गांधी का PM मोदी पर निशाना, 'वाजिब मुद्दे उठाने वाले छात्र घसीटे-पीटे जाते हैं'
राहुल गांधी का PM मोदी पर निशाना, 'वाजिब मुद्दे उठाने वाले छात्र घसीटे-पीटे जाते हैं'
Embed widget