एक्सप्लोरर

Coromandel Express Derails: ओडिशा रेल हादसे में उच्च स्तरीय जांच की मांग, रेलवे को लेकर क्या बोल गए लालू यादव?

Lalu Yadav News: ओडिशा रेल हादसे को लेकर शनिवार को आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव का बयान सामने आया है. उन्होंने मामले में उच्च स्तरीय जांच कराने की मांग की है.

पटना: ओडिशा रेल हादसे को लेकर आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव का बयान सामने आया है. इस भीषण रेल हादसे पर शनिवार को बयान देते हुए लालू यादव ने कहा कि यह रेलवे की घोर लापरवाही है. उन्होंने इसे रेलवे की बड़ी लापरवाही बताते हुए मामले में उच्च स्तरीय जांच कराने की मांग की है. साथ ही आरजेडी सुप्रीमो ने इस हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों के लिए 10-10 लाख मुआवजा और घायलों के लिए 5-5 लाख मुआवजा राशि देने की मांग की है साथ ही उन्होंने कहा कि मामले की उच्च स्तरीय जांच होनी चाहिए. 

दोषियों के खिलाफ हो कार्रवाई 

लालू यादव ने कहा कि कोरोमंडल एक्सप्रेस बहुत खास ट्रेन है. चैन्नई जाने के लिए यह ट्रेन है. मैंने भी इस ट्रेन में सफर किया है. उन्होंने कहा कि किस तरह से रेलवे की ओर से लापरवाही बरती गई और सावधानी नहीं बरती गई और इतनी बड़ी संख्या में लोगों की मौत हो गई है. लालू यादव ने कहा कि इन लोगों ने रेलवे को चौपट कर दिया है. मामले में दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए. उन्होंने कहा कि यह रेलवे की बहुत बड़ी लापरवाही है. उन्होंने कहा कि मृतकों की आत्मा को शांति मिले. उन्होंने पीएम मोदी का नाम लेते हुए कहा कि उनके राज में देश में पूरी लापरवाही हो रही है. कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है.

विपक्षी एकता की बैठक पर दिया ये बयान

विपक्षी पार्टियों की बैठक को लेकर कहा कि यह सभी लोगों की मुहिम है. उन्होंने कहा कि वे भी इस बैठक में शामिल होंगे. साथ ही लालू यादव ने कहा कि विपक्ष के इस मुहिम को सफलता मिलेगी. बता दें कि 12 जून को बिहार में विपक्षी पार्टियों की अहम बैठक होने जा रही है. नीतीश कुमार ने लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखकर बैठक बुलाई है. लालू यादव से पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि वे भी इस बैठक में शामिल होंगे. उन्होंने दावे के साथ कहा कि इस मुहिम में सफलता मिलेगी. 

इसे भी पढ़ें: Coromandel Express Derails: ओडिशा रेल हादसे में नवादा के इस गांव के एक व्यक्ति की मौत, 6 लोग घायल, गांव में पसरा मातम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BPSC-SSC Protest: छात्रों के बीच पहुंचे रौशन आनंद, बोले- 'हमारा लक्ष्य...'
BPSC-SSC Protest: छात्रों के बीच पहुंचे रौशन आनंद, बोले- 'हमारा लक्ष्य...'
BPSC ने ऑडिटर प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट किया जारी, जानें कट ऑफ मार्क्स
BPSC ने ऑडिटर प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट किया जारी, जानें कट ऑफ मार्क्स
'सड़क पर आने के अलावा...', छात्रों के प्रदर्शन को मिला तेजस्वी यादव का साथ
'सड़क पर आने के अलावा...', छात्रों के प्रदर्शन को मिला तेजस्वी यादव का साथ
जोधपुर नगर निगम चुनाव को लेकर सियासी हलचल, टिकट के लिए लॉबिंग तेज
जोधपुर नगर निगम चुनाव को लेकर सियासी हलचल, टिकट के लिए लॉबिंग तेज

वीडियोज

चवन्नी vs रुपया..किसका 'सिक्का' चलेगा?
यादव Vs जाट..2027 में किसका होगा पलड़ा भारी?
Bollywood News: दीपिका vs वांगा में नया ट्विस्ट, ‘प्रलय’ आरोपों के बीच एक Like ने खींचा ध्यान (22.08.26)
YRKKH: Armaan की पसंद की ड्रेस में सजी Abhira,Maira-Vani ने की मां-बाबा की तारीफ!
यश की Toxic को बिना बड़े कट मिला A Certificate, 3 घंटे 14 मिनट के रनटाइम से बढ़ा बज

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
रक्षाबंधन पर महिलाओं को योगी सरकार का तोहफा, फ्री किया बस का सफर
रक्षाबंधन पर महिलाओं को योगी सरकार का तोहफा, फ्री किया बस का सफर
सुनीता आहूजा से झगड़े के बीच हॉस्पिटल पहुंचे गोविंदा, जानिए क्या हुआ
सुनीता आहूजा से झगड़े के बीच हॉस्पिटल पहुंचे गोविंदा, जानिए क्या हुआ
कोलंबो में इतिहास रचेंगे रवींद्र जडेजा, ऐसा करने वाले होंगे पहले भारतीय
कोलंबो में इतिहास रचेंगे रवींद्र जडेजा, ऐसा करने वाले होंगे पहले भारतीय
‘BJP ध्रुवीकरण की राजनीति कर रही...’, वंदे मातरम् को लेकर खरगे का हमला
‘BJP ध्रुवीकरण की राजनीति कर रही...’, वंदे मातरम् को लेकर खरगे का हमला
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
जीरा, धनिया या सौंफ... कौन से मसाले कम पानी में उग सकते हैं?
जीरा, धनिया या सौंफ... कौन से मसाले कम पानी में उग सकते हैं?
Sugar Alternatives: चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
Embed widget