एक्सप्लोरर

PM Modi Kanniyakumari Visit: पीएम मोदी के रास्ते पर चले चिराग पासवान, कहा- 'मैं उन्हीं का हनुमान हूं...'

Chirag Paswan: पीएम मोदी कन्याकुमारी दौरा पर विपक्ष लगाकार हमला बोल रहा है. वहीं, इस मुद्दे पर चिराग पासवान ने गुरुवार को विपक्ष को आड़े हाथों लिया.

Chirag Paswan: लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण का प्रचार अब थम चुका है. चुनाव प्रचार के बाद एलजेपी आर के प्रमुख चिराग पासवान पटना लौट चुके हैं. पटना एयरपोर्ट पर गुरुवार को उन्होंने पत्रकारों से बात की. वहीं, विपक्ष की ओर से खुद के अयोध्या और प्रधानमंत्री मोदी के कन्याकुमारी जाने वाले बयान पर चिराग पासवान ने कहा कि लोग शक्ति के विनाश की कल्पना करते हैं. सनातन को गाली देने का काम करने वाले यह नहीं समझेंगे कि मेरे प्रधानमंत्री किस सोच के साथ वहां जा रहे हैं. प्रधानमंत्री ध्यान लगा रहे हैं, देश के प्रधानमंत्री के बारे में देश की जनता को जानने का हक है कि वह कहां पर हैं.

उन्होंने कहा आगे कहा कि इस बात पर राजनीति क्यों हो रही है कि पीएम मोदी ध्यान क्यों लगा रहे हैं. पीएम मोदी जब भाषण देते हैं, तो आपको ऐतराज होता है, बिहार आते हैं तब आपको ऐतराज होता है. मैं उन्हीं का हनुमान हूं, मैं भी प्रभु श्री राम के चरणों में ध्यान लगाने जा रहा हूं.

बिहार की सभी सीटों पर होगी एनजडीए की जीत- चिराग

बिहार की सभी 40 लोकसभा सीटों पर जीत दर्ज करने का दावा चिराग पासवान ने किया. उन्होंने कहा कि बिहार की सभी 40 लोकसभा सीटों पर प्रचार करने के बाद हमें अनुभव हुआ कि लोगों को प्रधानमंत्री मोदी और हमारी सरकार पर भरोसा है. यह बहुत बड़ा कारण है, जो हम लोगों के विश्वास को मजबूत करता है. चार तारीख को हम सभी 40 सीटों पर जीत दर्ज करेंगे.

विपक्ष पर साधा निशाना

एलजेपी आर के प्रमुख ने कहा कि एक स्ट्रांग अंडर करंट महसूस किया जा रहा है. 2019 में भी लोग बोल रहे थे कि कोई लहर नहीं है, कोई वेब नहीं है, ब्लोअर की हवा चल रही है, लेकिन, हमने देखा कि कैसे 2014 से बेहतर परिणाम 2019 में मिले. एक स्ट्रांग अंडर करंट इस बार भी है. जनता के हित में मोदी सरकार ने कई सारी योजनाएं चलाई है, इसे देखते हुए जनता एनडीए को ही वोट करेगी.

ये भी पढ़ें: Bihar News: पटना में बीजेपी को समर्थन करने पर RJD कार्यकर्ताओं ने की दलित परिवार की पिटाई, PMCH में भर्ती

पीएसके/सीबीटी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर: रिजल्ट से पहले चुनाव आयोग क्यों पहुंचे प्रशांत किशोर? जानें
बांकीपुर: रिजल्ट से पहले चुनाव आयोग क्यों पहुंचे प्रशांत किशोर? जानें
प्रधानमंत्री के वीडियो पर रोहिणी आचार्य, 'जरूर मोदी जी…'
प्रधानमंत्री के वीडियो पर रोहिणी आचार्य, 'जरूर मोदी जी…'
दीपक प्रकाश पर RJD का हमला, 'इस्तीफा दें या उनको...'
दीपक प्रकाश पर RJD का हमला, 'इस्तीफा दें या उनको...'
बिहार: कर्मचारी बोला- 50,000 घूस लगेगा, मंत्री ने फोन घुमाया- सस्पेंड करो
बिहार: कर्मचारी बोला- 50,000 घूस लगेगा, मंत्री ने फोन घुमाया- सस्पेंड करो

वीडियोज

Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)
जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नेताओं को फंसाने की 'हनी ट्रैप साजिश' बेनकाब! JeM संदिग्ध-महिला को STF ने पकड़ा
नेताओं को फंसाने की 'हनी ट्रैप साजिश' बेनकाब! JeM संदिग्ध-महिला को STF ने पकड़ा
पवर्तारोही निर्मल पुर्जा की मौत, ब्रॉड पीक पर बर्फीले तूफान ने ली जान
पवर्तारोही निर्मल पुर्जा की मौत, ब्रॉड पीक पर बर्फीले तूफान ने ली जान
प्रधानमंत्री के वीडियो पर रोहिणी आचार्य, 'जरूर मोदी जी…'
प्रधानमंत्री के वीडियो पर रोहिणी आचार्य, 'जरूर मोदी जी…'
Saturday Box Office: 6 बजे तक 'स्पाइडर मैन' 135 करोड़ के पार, जानें-'जना नायकन' से 'द ओडिसी' तक का हाल
6 बजे तक 'स्पाइडर मैन' 135 करोड़ के पार, जानें-'जना नायकन' से 'द ओडिसी' तक का हाल
CWG: फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
‘आतंकियों ने पूछे जाति और धर्म’, कुलगाम में गोली मारने से पहले की गई पहचान
‘आतंकियों ने पूछे जाति और धर्म’, कुलगाम में गोली मारने से पहले की गई पहचान
'वैचारिक छाप छोड़ने की जल्दी', हॉकी टीम की जर्सी का रंग बदलने पर भड़के कांग्रेस अध्यक्ष
'वैचारिक छाप छोड़ने की जल्दी', हॉकी टीम की जर्सी का रंग बदलने पर भड़के कांग्रेस अध्यक्ष
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
Embed widget