एक्सप्लोरर

कैबिनेट की बैठक में नए नगर निकायों के प्रस्ताव को मिली मंजूरी, इन एजेंडों पर भी लगी मुहर

आज की कैबिनेट बैठक में सरकार ने 103 नए नगर पंचायत बनाने के प्रस्ताव पर भी मुहर लगाई है. आठ ग्राम पंचायतों को सीधे नगर परिषद बना दिया गया है. वहीं, 32 नगर पंचायत को नगर परिषद में अपग्रेड किया गया है.

पटना: बिहार में विकास की गति को तेज करने के लिए सरकार ने शहरीकरण पर जोर देना शुरू कर दिया है. रविवार को बिहार की राजधानी पटना में हुई कैबिनेट की बैठक में नए नगर निकायों के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई है. ऐसे में मोतिहारी, बेतिया, सासाराम, मधुबनी और समस्तीपुर को नगर निगम का दर्जा दिया गया है. इसके साथ बिहार में नगर निगमों की संख्या 17 हो गई है. मालूम हो कि मोतिहारी से पूर्व मंत्री और बीजेपी के प्रमोद कुमार विधायक हैं. जबकि बेतिया से उप मुख्यमंत्री रेणु देवी विधायक हैं.

वहीं, सासाराम, मधुबनी और समस्तीपुर में राजद के विधायक हैं. बेतिया, मोतिहारी और सासाराम में भोजपुरी बोली जाती है, जबकि समस्तीपुर और मधुबनी में मैथिली. विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने मिथिला मंडल के तीन जिलों में जबरदस्त जीत हासिल की थी. अब ये तीनों जिले नगर निगम हो गए हैं. इनमें दरभंगा पहले से नगर निगम है. इनके पास का शहर बेगूसराय भी पहले से नगर निगम है.

बिहार में पटना, मुजफ्फरपुर, बेतिया, मोतिहारी, छपरा, मधुबनी, समस्तीपुर, बेगूसराय, कटिहार, पूर्णिया, भागलपुर, बांका, बिहार शरीफ, मुंगेर, गया, आरा, सासाराम नगर निगम हो गए हैं. इसी साल सीतामढ़ी को नगर निगम बनाने का प्रस्ताव कैबिनेट ने मंजूर किया था लेकिन इसका मसला कहीं फंसा हुआ है. लेकिन चुनाव से पहले यह तस्वीर भी साफ हो जाएगी.

आज की कैबिनेट बैठक में सरकार ने 103 नए नगर पंचायत बनाने के प्रस्ताव पर भी मुहर लगाई है. आठ ग्राम पंचायतों को सीधे नगर परिषद बना दिया गया है. वहीं, 32 नगर पंचायत को नगर परिषद में अपग्रेड किया गया है. 12 नगर निगम और नगर परिषद की सीमा का विस्तार किया गया है. इसमें हाजीपुर नगर परिषद और बिहार शरीफ नगर निगम भी शामिल हैं.

बता दें कि बिहार में आबादी के हिसाब से नगर निकाय गठित किए गए हैं. बड़े शहर नगर निगम, मध्यम स्तर के शहर नगर परिषद और लघु स्तर के शहर नगर पंचायत हैं. नए नगर पंचायतों में अगले साल मुखिया का चुनाव नहीं होगा. 11 हजार से ज्यादा आबादी पर नगर पंचायत और 40 हजार से ज्यादा आबादी पर नगर परिषद का गठन किया गया है.

मनोज कुमार (मुकुल) इस वक्त abp न्यूज में बतौर एक्जक्यूटिव प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. मनोज abp न्यूज के संपादकीय विभाग में बीते 17 सालों से जुड़े हैं. abp न्यूज पर 'कौन बनेगा मुख्यमंत्री' से लेकर 'कौन बनेगा प्रधानमंत्री' जैसे हिट शो मनोज के नेतृत्व में सफल रहे हैं. चुनाव मतलब abp न्यूज के लिए पर्दे के पीछे से काम करने वाले प्रमुख चेहरों में से इनका नाम लिया जाता है. पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखने से पहले इन्होंने देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) के हिंदी विभाग से मास मीडिया में PG डिप्लोमा का कोर्स किया है. मनोज बिहार की राजनीति पर लगातार लिखते रहे हैं. उत्तर भारत खासकर हिंदी क्षेत्र की राजनीति पर अच्छी पकड़ रखते हैं. साल 2015, 2020 के बिहार चुनाव, 2019 के लोकसभा चुनाव के दौरान मनोज के लिखे लेख काफी चर्चित रहे हैं. 2020 के बिहार चुनाव नतीजों का इनका अनुमान सटीक रहा था. मनोज राजनीति, चुनाव विश्लेषण, समाज, ग्रामीण समस्या जैसे संजीदा मसलों के हल में रूचि रखते हैं और इन मुद्दों पर लगातार लिखते रहते हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

AK-47 गोलीकांड के बाद सीवान पहुंचे इमरान प्रतापगढ़ी, कह दी बड़ी बात
AK-47 गोलीकांड के बाद सीवान पहुंचे इमरान प्रतापगढ़ी, कह दी बड़ी बात
बांकीपुर: रिजल्ट से पहले चुनाव आयोग क्यों पहुंचे प्रशांत किशोर? जानें
बांकीपुर: रिजल्ट से पहले चुनाव आयोग क्यों पहुंचे प्रशांत किशोर? जानें
प्रधानमंत्री के वीडियो पर रोहिणी आचार्य, 'जरूर मोदी जी…'
प्रधानमंत्री के वीडियो पर रोहिणी आचार्य, 'जरूर मोदी जी…'
दीपक प्रकाश पर RJD का हमला, 'इस्तीफा दें या उनको...'
दीपक प्रकाश पर RJD का हमला, 'इस्तीफा दें या उनको...'

वीडियोज

Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा
Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
पवर्तारोही निर्मल पुर्जा की मौत, ब्रॉड पीक पर बर्फीले तूफान ने ली जान
पवर्तारोही निर्मल पुर्जा की मौत, ब्रॉड पीक पर बर्फीले तूफान ने ली जान
प्रधानमंत्री के वीडियो पर रोहिणी आचार्य, 'जरूर मोदी जी…'
प्रधानमंत्री के वीडियो पर रोहिणी आचार्य, 'जरूर मोदी जी…'
क्राइम-थ्रिलर से कॉमेडी तक, वीकेंड पर फ्री में देख डालिए प्राइम वीडियो की टॉप 7 सीरीज, देखिए लिस्ट
क्राइम-थ्रिलर से कॉमेडी तक, वीकेंड पर फ्री में देख डालिए प्राइम वीडियो की टॉप 7 सीरीज, देखिए लिस्ट
CWG: फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
‘आतंकियों ने पूछे जाति और धर्म’, कुलगाम में गोली मारने से पहले की गई पहचान
‘आतंकियों ने पूछे जाति और धर्म’, कुलगाम में गोली मारने से पहले की गई पहचान
'वैचारिक छाप छोड़ने की जल्दी', हॉकी टीम की जर्सी का रंग बदलने पर भड़के कांग्रेस अध्यक्ष
'वैचारिक छाप छोड़ने की जल्दी', हॉकी टीम की जर्सी का रंग बदलने पर भड़के कांग्रेस अध्यक्ष
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
Embed widget