एक्सप्लोरर

Atiq Ahmad Shot Dead: तेजस्वी के अतीक 'जी' वाले बयान पर आरके सिंह का हमला, कहा- समाजवादी पार्टी हो या फिर ममता...

Atiq Ahmad Killed: माफिया अतीक अहमद हत्याकांड अभी पूरे देश की सुर्खियों में है. इसको लेकर तेजस्वी यादव के दिए गए एक बयान पर आज खूब चर्चा हो रही है. वहीं, बीजेपी ने सोमवार को इस पर निशाना साधा.

पटना: बिहार डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav)माफिया अतीक अहमद (Atiq Ahmad Shot Dead) पर बयान देकर सुर्खियों में आ गए हैं. इसको लेकर तेजस्वी यादव विपक्ष के निशाने पर आ गए हैं. तेजस्वी यादव को आड़े हाथों लेते हुए केंद्रीय मंत्री आरके सिंह (RK Singh) ने सोमवार को कहा कि तेजस्वी यादव बिहार के उपमुख्यमंत्री हैं और वो एक दुर्दांत अपराधी के नाम में 'जी' लगाते हैं. अतीक अहमद ने कबूल किया था कि उसका संबंध लश्कर-ए-तैयबा है, वो गैंगवार में मारा गया, उसके लिए ये लोग आंसू बहा रहे हैं. समाजवादी पार्टी हो या फिर ममता हो, ये सब वोट बैंक की तलाश में हैं.

तेजस्वी ने दिया था ये बयान

आरके सिंह ने कहा कि अतीक पर 100 से अधिक मुकदमे थे जो हत्या, अपहरण, फिरौती आदि के थे, जो भी गवाह होता था उसको ये मार देते थे या फिर उसके परिवार का अपहरण कर लेते थे. बता दें कि अतीक अहमद और उसके भाई की हत्या पर तेजस्वी यादव ने सोमवार को कहा कि जो लोग भी अपराधी हैं, उनसे हम लोगों की कोई सहानुभूति नहीं है, लेकिन देश में अपराध का खात्मा होना चाहिए तो उसके लिए कानून और संविधान और कोर्ट है. हमने इस देश में देखा है कि प्रधानमंत्री के हत्यारों का भी ट्रायल हुआ और सजा मिली और यूपी में जो हुआ ये अतीक जी का जनाजा नहीं, बल्कि कानून का जनाजा निकला है. वहीं, तेजस्वी के इस बयान पर राजनीतिक बयानबाजी शुरू हो गई है.

ताबड़तोड़ गोलीबारी में अतीक की हुई थी हत्या

वहीं, शनिवार (15 अप्रैल) देर रात अतीक और अशरफ की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. माफिया अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ को उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में मेडिकल टेस्ट के लिए ले जाया जा रहा था, तब उन पर हमला हुआ. कथित तौर पर कुछ बाइक सवार लोगों ने अतीक और अशरफ पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं, जिसके चलते दोनों की मौत हो गई. इस घटना के बाद पुलिस की सुरक्षा को लेकर सवाल उठ रहे हैं. वहीं, इस घटना पर जमकर राजनीतिक बयानबाजी शुरू हो गई है.

ये भी पढ़ें: Bihar News: बिहार में अब जहरीली शराब पीने से मौत पर परिजनों को CM देंगे 4-4 लाख का मुआवजा, नीतीश ने रखी शर्त

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
बिहार में छात्रों के हित में 4 बड़े ऐलान, CM सम्राट चौधरी की पहल
बिहार में छात्रों के हित में 4 बड़े ऐलान, CM सम्राट चौधरी की पहल
बिहार: 'शराबबंदी वापस ले लेनी चाहिए', स्टडी में बताई गई ये वजहें
बिहार: 'शराबबंदी वापस ले लेनी चाहिए', स्टडी में बताई गई ये वजहें
Exclusive: यूपी चुनाव के लिए तैयार है चिराग पासवान की पार्टी, अमित शाह से सीट शेयरिंग पर हुई बात?
यूपी चुनाव के लिए तैयार है चिराग पासवान की पार्टी, अमित शाह से सीट शेयरिंग पर हुई बात?

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
अब दोबारा से होगी आरजीकर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
अब दोबारा से होगी RG कर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
Gum Disease Can Cause Heart Attack: मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
Embed widget