एक्सप्लोरर

फरार, फरार, फरार...! BJP का पोस्टर वार- रीतलाल यादव सहित RJD के 3 विधायकों को बताया WANTED

Bihar Politics: बीजेपी प्रवक्ता प्रभाकर मिश्रा ने कहा कि क्या सत्ता में आने को लालायित तेजस्वी यादव बिहार में पूर्ण जंगलराज लाना चाहते हैं? इस विधानसभा चुनाव में महागठबंधन का सूपड़ा साफ होना तय है.

Bihar News: नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने दानापुर के बाहुबली विधायक रीतलाल यादव के ठिकानों पर छापेमारी मामले में क्लीन चिट दी है, लेकिन बीजेपी इसे अब चुनावी मुद्दा बनाने में जुट गई है. बिहार बीजेपी ने मंगलवार (15 अप्रैल) को अपने एक्स अकाउंट पर पोस्टर जारी कर आरजेडी को घेरा है. इस पोस्टर में आरजेडी के तीन विधायकों को फरार बताया गया है. इसमें रीत लाल यादव के अलावा विधायक शंभू नाथ यादव और विधायक मनोज यादव की तस्वीर लगाई गई है.

पोस्टर में सबसे ऊपर बोल्ड अक्षर में वांटेड (WANTED) लिखा गया है और उसके नीचे लिखा है बिहार पुलिस को आरजेडी के इन विधायकों की तलाश. उसके बाद तीनों विधायक की तस्वीर के साथ उनके नाम को लिखा गया है. उसके नीचे लिखा गया है अगर आरजेडी के हाथ आई सत्ता इस बार तो न जाने क्या होगा बिहार का हाल.

'तेजस्वी क्या बिहार में पूर्ण जंगल राज लाना चाहते हैं'

इस पोस्टर पर बीजेपी के प्रवक्ता प्रभाकर मिश्रा ने कहा कि बिहार की जनता का एक ही सवाल है, सत्ता में आने को लालायित तेजस्वी यादव क्या आप बिहार में पूर्ण जंगलराज लाना चाहते हैं? संगीन मामलों में फंसे उनके परिवार के सदस्य ईडी, आयकर विभाग को अब तक कोई उत्तर नहीं दे पाए हैं. अभी इनके कई विधायक नाना प्रकार के आरोप में फंसे हैं और फरार चल रहे हैं. क्या जनता इन्हीं लोगों के हवाले बिहार की सत्ता सौंप दे? विधानसभा चुनाव में ऐसे लोगों का क्या बुरा हाल होगा वह देखने लायक होगा.

'महागठबंधन का सुपड़ा साफ होना तय'

प्रभाकर मिश्रा ने आगे कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सुशासन में जनता पूरी तरह सुरक्षित है. राज्य में अमन चैन बहाल है और बिहार के चारों और विकास की गति तेजी से चल रही है. ऐसे में महागठबंधन का सूपड़ा साफ होना तय है.

यह भी पढ़ें: 'क्या पारिवारिक रिश्तों में भी बेकार हो गए?', तेजस्वी यादव को JDU ने घेरा, नीरज कुमार खूब बरसे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

विधायक अमित कुमार रानू के घर पुलिस की रेड, कोर्ट के सर्च वारंट पर छापेमारी
विधायक अमित कुमार रानू के घर पुलिस की रेड, कोर्ट के सर्च वारंट पर छापेमारी
DMCH में मरीज को जमीन पर घसीटा, VIDEO वायरल होते ही मचा हड़कंप
DMCH में मरीज को जमीन पर घसीटा, VIDEO वायरल होते ही मचा हड़कंप
बिहार में 23 IAS अधिकारियों का तबादला, 12 अफसरों को फील्ड पोस्टिंग
बिहार में 23 IAS अधिकारियों का तबादला, 12 अफसरों को फील्ड पोस्टिंग
'वोट की खातिर जिन्ना...', वंदे मातरम् पर गिरिराज सिंह ने कांग्रेस को घेरा
'वोट की खातिर जिन्ना...', वंदे मातरम् पर गिरिराज सिंह ने कांग्रेस को घेरा

वीडियोज

Jantar Mantar | Reservation Reform Protest: आरक्षण पर RHA संस्थापक का ON कैमरा बड़ा खुलासा! | ABP
Action on Jaipur School | Breaking News: जहां हुई ABP के पत्रकार से बदतमीजी.. उसी पर चला हंटर!
Bihar Politics: Chirag Paswan की पार्टी के विधायक के घर छापेमारी। Chirag Paswan।Breaking
Heavy Rain News Today | Weather Alert: मुसलाधार बारिश...खौफ में जिंदगी! | Monsoon 2026 | ABP News
Imran Khan News | Pakistan: पाकिस्तान में पलटने वाली है सत्ता? | Shebaz Shariff | Asim Munir | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीन जाएंगे NSA अजीत डोभाल, सामने आया बड़ा कारण
चीन जाएंगे NSA अजीत डोभाल, सामने आया बड़ा कारण
उत्तराखंड: 'चुनाव नहीं लड़ूंगा लेकिन कांग्रेस...', हरीश रावत का बड़ा बयान
उत्तराखंड: 'चुनाव नहीं लड़ूंगा लेकिन कांग्रेस...', हरीश रावत का बड़ा बयान
रातों-रात मिली शोहरत, अब लाइमलाइट से दूर कहां और किस हाल में हैं रानू मंडल?
रातों-रात मिली शोहरत, अब लाइमलाइट से दूर कहां और किस हाल में हैं रानू मंडल?
पहले 0 फिर 1 रन पर छूटा देवदत्त पडिक्कल का कैच, अब श्रीलंका के लिए बने काल 
पहले 0 फिर 1 रन पर छूटा देवदत्त पडिक्कल का कैच, अब श्रीलंका के लिए बने काल 
'नए काल चक्र की शुरुआत', PM मोदी ने नेशनल स्पेस डे पर शेयर किया दिलचस्प वीडियो
'नए काल चक्र की शुरुआत', PM मोदी ने नेशनल स्पेस डे पर शेयर किया दिलचस्प वीडियो
'मम्मी ने कहा था अच्छा लड़का चुनना, मैंने राहुल चुन लिया', राहुल गांधी की फैन गर्ल का पोस्टर वायरल
'मैंने राहुल चुन लिया', पुणे में राहुल गांधी की फैन गर्ल का पोस्टर वायरल
कार में Black Film लगवाई है? पहले जान लें ये नियम
कार में Black Film लगवाई है? पहले जान लें ये नियम
8वें वेतन आयोग के बाद कितनी बढ़ेगी बैंक क्लर्क की सैलरी, देखें हिसाब-किताब
8वें वेतन आयोग के बाद कितनी बढ़ेगी बैंक क्लर्क की सैलरी, देखें हिसाब-किताब
Embed widget