एक्सप्लोरर

Bihar Hooch Tragedy: बिहार में शराब माफियाओं से सांठगांठ को लेकर सियासत गरमाई, RJD के आरोप पर बीजेपी बौखलाई

Bihar Politics: बिहार में जहरीली शराब कांड को लेकर सियासी तूफान मचा है. आरजेडी नीतीश सरकार पर आरोप लगा रही है कि शराब माफिया सरकार के संरक्षण में हैं.

Bihar Hooch Tragedy: जहरीली शराब कांड पर बिहार में सियासत गरमाई हुई है. इस घटना को लेकर सरकार और विपक्ष के बीच जमकर आरोप-प्रत्यारोप लग रहे हैं. आरजेडी के प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने शुक्रवार को कहा कि बिहार में सरकार नाम की चीज नहीं है. इस मौत के लिए सीधे तौर पर सरकार में बैठे लोग जिम्मेदार हैं. सत्ता और प्रशासन शराब माफिया के साथ है इसलिए जहरीली शराब शराबबंदी कानून में मिल रही है. राजस्व का नुकसान हो रहा है. 

वहीं, इस मामले पर बीजेपी नेता नीरज कुमार ने कहा कि विपक्षी दलों के नेताओं का सांठ गांठ शराब माफियाओं से है. इसी छपरा-सीवान में 2022 में 90 लोगों की जान जहरीली शराब पीने से गई थी उस कांड का जो किंगपिन था उसका फोटो तेजस्वी यादव और तेज प्रताप के साथ वायरल हो रहा था.

मामले में बीजेपी और जेडीयू क्या बोली?

वहीं, इस मामले पर जेडीयू के प्रवक्ता अरविंद निषाद ने कहा कि आज जो विपक्ष के लोग जो इस पर सवाल कर रहे हैं उनके दल के लोग शराबबंदी के बाद शराब माफियाओं से सांठ गांठ कर संरक्षण देने का काम करते हैं. कई बार उनके लोग पुलिस के अभियान में पकड़े गए हैं. जहां तक राजस्व का सवाल है अभी वर्तमान वित्तीय वर्ष में बिहार सरकार 2,78000 करोड़ रुपये का सरकार का बजट है. तेजस्वी यादव और प्रशांत किशोर राजस्व के नुकसान को लेकर बकवास कर रहे हैं.

वहीं, नीरज कुमार ने कहा कि कुछ लोग अफवाह उड़ा रहे हैं कि शराबबंदी से 20,000 करोड़ का नुकसान हो रहा है. बजट में अनुमान था कि बिहार को 4000 करोड़ रुपये का नुकसान हो रहा है, लेकिन सरकार की कुशल वित्तीय प्रबंधन में इस नुकसान की भरपाई कर ली है. बिहार तेजी से विकास कर रहा है.

बीजेपी पर आरजेडी का निशाना

मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि राजस्व का नुकसान हो रहा है और बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष व मंत्री आए दिन इस तरह का बयान दे रहे हैं. इससे तो पता चलता है कि कैसी मानसिकता से बीजेपी सियासत करती है. भाषा की मर्यादा का ख्याल सबको रखना चाहिए. राजनीति में ऐसी भाषा को लेकर के बीजेपी लगातार विवादों में रहती है. बीजेपी का यही चाल चरित्र चेहरा है.

ये भी पढ़ें: Jharkhand Election 2024: झारखंड एनडीए में सीटों की हिस्सेदारी से JDU है खुश? ललन सिंह का आया बड़ा बयान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पप्पू यादव की पत्नी के घर के बाहर प्रदर्शन, सांसद बोले- 'आओ न कल…’
पप्पू यादव की पत्नी के घर के बाहर प्रदर्शन, सांसद बोले- 'आओ न कल…’
तेज प्रताप को देख सम्राट चौधरी ने छोड़ दी VIP कुर्सी? पीछे जाकर बैठे
तेज प्रताप को देख सम्राट चौधरी ने छोड़ दी VIP कुर्सी? पीछे जाकर बैठे
AK-47 गोलीकांड के बाद सीवान पहुंचे इमरान प्रतापगढ़ी, कह दी बड़ी बात
AK-47 गोलीकांड के बाद सीवान पहुंचे इमरान प्रतापगढ़ी, कह दी बड़ी बात
बांकीपुर: रिजल्ट से पहले चुनाव आयोग क्यों पहुंचे प्रशांत किशोर? जानें
बांकीपुर: रिजल्ट से पहले चुनाव आयोग क्यों पहुंचे प्रशांत किशोर? जानें

वीडियोज

Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा
Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
पप्पू यादव की पत्नी के घर के बाहर प्रदर्शन, सांसद बोले- 'आओ न कल…’
पप्पू यादव की पत्नी के घर के बाहर प्रदर्शन, सांसद बोले- 'आओ न कल…’
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
CWG: फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
'जंतर-मंतर पर जिसने किया प्रदर्शन, नर्क हो जाएगा जीवन', PM मोदी ने ऐसा कहा?
'जंतर-मंतर पर जिसने किया प्रदर्शन, नर्क हो जाएगा जीवन', PM ने ऐसा कहा?
'वैचारिक छाप छोड़ने की जल्दी', हॉकी टीम की जर्सी का रंग बदलने पर भड़के कांग्रेस अध्यक्ष
'वैचारिक छाप छोड़ने की जल्दी', हॉकी टीम की जर्सी का रंग बदलने पर भड़के कांग्रेस अध्यक्ष
Embed widget