एक्सप्लोरर

'उ थेथर हो गईल...', जोश से लबरेज दिलीप जायसवाल ने किसे लपेटा?

Dilip Jaiswal: दिलीप जायसवाल ने तेजस्वी यादव पर हमला बोला है. उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव का मन दुखी है, तो कोई ना कोई बात बोलकर अपने दुख को सहला रहे हैं.  

Dilip Jaiswal On Tejashwi Yadav: महाराष्ट्र और झारखंड सहित बिहार के उपचुनाव परिणाम के बाद बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने बयान देते हुए कहा था कि झारखंड के बाद अब बिहार जीतेंगे. तेजस्वी यादव के इस बयान पर रविवार को भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल (Dilip Jaiswal) ने कड़ी टिप्पणी की है. उन्होंने तेजस्वी यादव को थेथर बताया है. 

'तेजस्वी यादव का मन दुखी है'

दिलीप जायसवाल ने कहा कि कुछ नेता थेथरलॉजी का डिग्री लिए हुए हैं. उन्होंने कहा कि हमारे गांव में कहा जाता है कि 'उ उ थेथर हो गईल'. तेजस्वी यादव का यह बयान खुद के पैर पर कुल्हाड़ी मारने वाली बात है. तेजस्वी यादव का मन दुखी है तो कोई ना कोई बात बोलकर अपने दुख को सहला रहे हैं.  

दिलीप जायसवाल ने कहा हर कोई सामने वाले आईना में देख रहा है कि मगध और शाहाबाद की धरती पर एनडीए ने बुलंदी के साथ झंडा गाड़ा है. दिलीप जायसवाल ने कहा कि अगर आप राजनीति कर रहे हैं तो आप बोलिए लेकिन इस बात का ख्याल रखिए की सच्चाई क्या है, क्योंकि आईना में सब लोग देखते हैं. 

दिलीप जायसवाल का यह बयान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम के बाद आया, जहां रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने डिजिटल भारत विकसित भारत जैसे मुद्दों पर चर्चा की. पीएम ने आज विलुप्त होती गौरैया पर भी चर्चा की. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वच्छ भारत के तहत अपने आस पास साफ सुथरा वारावरण रखने की अपील की. 

उपचुनाव में एनडीए को जबरदस्त जीत मिली

बता दें कि महाराष्ट्र के साथ-साथ बिहार उपचुनाव में भी एनडीए को जबरदस्त जीत मिली है, जिसके बाद उनके नेता और मंत्री काफी उत्साहित हैं, और विपक्ष पर जमकर निशाना साध रहे हैं. दिलीप जायसवाल ने भी तेजस्वी यादव के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए उन पर कारारा हमला बोला है. बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने उन्हें आईना देखने की सलाह दी है. 

ये भी पढ़ेंः 'बिहार में भर रहे थे दम, अब घुटने लगा है...', उपचुनाव में जीत के बाद JDU के मंत्री का विपक्ष पर तंज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार के अधिकारियों को MLA-MP के कॉल का तुरंत देना होगा जवाब, आदेश जारी
बिहार के अधिकारियों को MLA-MP के कॉल का तुरंत देना होगा जवाब, आदेश जारी
नीतीश की विरासत पर उपेंद्र कुशवाहा ने ठोका दावा, बोले- 'RLM संभालने को तैयार'
नीतीश की विरासत पर उपेंद्र कुशवाहा ने ठोका दावा, बोले- 'RLM संभालने को तैयार'
बिहार STF के निशाने पर कॉन्ट्रैक्ट किलर, 350 अपराधियों की लिस्ट तैयार
बिहार STF के निशाने पर कॉन्ट्रैक्ट किलर, 350 अपराधियों की लिस्ट तैयार
पटना आंदोलन: धरनास्थल पहुंचे तेजस्वी, बोले- 'सुन लीजिए शिक्षा मंत्री जी, जो…'
पटना आंदोलन: धरनास्थल पहुंचे तेजस्वी, बोले- 'सुन लीजिए शिक्षा मंत्री जी, जो…'

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
नीतीश की विरासत पर उपेंद्र कुशवाहा ने ठोका दावा, बोले- 'RLM संभालने को तैयार'
नीतीश की विरासत पर उपेंद्र कुशवाहा ने ठोका दावा, बोले- 'RLM संभालने को तैयार'
‘मैं फ्री में…’, PCB में काम करने को लेकर बोले शोएब अख्तर
‘मैं फ्री में’, PCB में काम करने को लेकर बोले शोएब अख्तर
सनी देओल की ‘बंटवारा 1947’ हिट हुई या फ्लॉप? 8 दिनों के कलेक्शन से जानें पूरी रिपोर्ट
‘बंटवारा 1947’ हिट हुई या फ्लॉप? 8 दिनों के कलेक्शन से जानें पूरी रिपोर्ट
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
'झारखंड पर चुप, चर्चा से क्यों भागे', BJP का राहुल गांधी पर तंज
'झारखंड पर चुप, चर्चा से क्यों भागे', BJP का राहुल गांधी पर तंज
सड़क के इतना करीब आया हेलीकॉप्टर, उड़ने लगे लोग; वीडियो वायरल
सड़क के इतना करीब आया हेलीकॉप्टर, उड़ने लगे लोग; वीडियो वायरल
पीरियड की हर परेशानी हार्मोनल नहीं! ये संकेत हो सकते हैं गंभीर बीमारी का इशारा
पीरियड की हर परेशानी हार्मोनल नहीं! ये संकेत हो सकते हैं गंभीर बीमारी का इशारा
Embed widget