एक्सप्लोरर

Watch: BJP प्रत्याशी संजय जायसवाल का अपने ही क्षेत्र में क्यों हुआ विरोध? गांव में जाने से रोका, देखें VIDEO

Sanjay Jaiswal: संजय जायसवाल नोनियाडीह पंचायत में पहुंचे थे जहां ग्रामीणों ने उनका विरोध किया. सड़क नहीं बनाए जाने से गांव के लोग नाराज थे. इसी का वीडियो सामने आया है.

Motihari News: पश्चिम चंपारण लोकसभा क्षेत्र से बीजेपी के टिकट पर डॉ. संजय जायसवाल चुनावी मैदान में हैं. यहां से वह मौजूदा सांसद भी हैं. सोमवार (06 मई) को उनका अपने ही क्षेत्र में लोगों ने विरोध करना शुरू कर दिया. गांव में जाने से रोक दिया. मामला रक्सौल थाना क्षेत्र के नोनियाडीह का. लोगों के विरोध का वीडियो भी सामने आया है.

दरअसल, सोमवार को संजय जायसवाल नोनियाडीह पंचायत में पहुंचे थे जहां ग्रामीणों ने रोड पर धरना-प्रदर्शन करते हुए उन्हें गांव में जाने से रोक दिया. उन्होंने गांव में जाने की कोशिश की तो ग्रामीणों ने घेर लिया और खरी-खोटी सुनाने लगे. ग्रामीणों का कहना था कि 15 वर्षों में नोनियाडीह पंचायत में वो कभी नहीं आए. बता दें कि बीजेपी प्रत्याशी डॉ. संजय जायसवाल के पिता स्व. मदन जायसवाल भी लगातार 15 वर्ष तक सांसद रहे हैं. तीन बार संजय जायसवाल सांसद रह चुके हैं. इस बार चौथी बार मैदान में हैं.

संजय जायसवाल की गाड़ी को ग्रामीणों ने घेरा

संजय जायसवाल जनसंपर्क अभियान के तहत पहुंचे थे. वह जैसे ही पहुंचे और लोगों से मुलाकात करनी चाही तो लोगों ने संजय जायसवाल की गाड़ी को घेर लिया. गांव से वापस जाने की बात करने लगे. लोगों का गुस्सा इस बात को लेकर था कि उनके गांव नोनियाडीह से महादेवा तक जाने वाली सड़क काफी खराब है.

स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने किया हस्तक्षेप

उधर मौके पर ग्रामीणों का विरोध देखकर सांसद संजय जायसवाल कुछ देर के लिए असहज दिखे. बाद में स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने पहल की. इसके बाद बीजेपी सांसद का काफिला नोनियाडीह गांव से आगे जा सका. बता दें कि नोनियाडीह पंचायत में नोनियाडीह गांव की तरफ जाने वाली सड़क काफी खराब है. सड़क के निर्माण की मांग लोगों वर्षों से कर रहे हैं, लेकिन किसी जनप्रतिनिधि ने इस पर ध्यान नहीं दिया है. इस कारण यहां के लोगों ने नाराजगी है. इस सीट पर छठे चरण में 25 मई को लोकसभा का चुनाव होना है.

यह भी पढ़ें- Bihar Lok Sabha Elections: पीएम मोदी पर मुकेश सहनी का बड़ा हमला, VIP चीफ ने कर दी चांद और जमीन की बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
BPSC-SSC Protest: छात्रों के बीच पहुंचे रौशन आनंद, बोले- 'हमारा लक्ष्य...'
BPSC-SSC Protest: छात्रों के बीच पहुंचे रौशन आनंद, बोले- 'हमारा लक्ष्य...'
BPSC ने ऑडिटर प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट किया जारी, जानें कट ऑफ मार्क्स
BPSC ने ऑडिटर प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट किया जारी, जानें कट ऑफ मार्क्स
'सड़क पर आने के अलावा...', छात्रों के प्रदर्शन को मिला तेजस्वी यादव का साथ
'सड़क पर आने के अलावा...', छात्रों के प्रदर्शन को मिला तेजस्वी यादव का साथ

वीडियोज

Akhilesh Yadav के चवन्नी वाले बयान से बवाल,Jayant ही नहीं अब जाट के सम्मान पर बात !
चीनी के दाम पर विश्लेषकों का विश्लेषण
चवन्नी vs रुपया..किसका 'सिक्का' चलेगा?
यादव Vs जाट..2027 में किसका होगा पलड़ा भारी?
Bollywood News: दीपिका vs वांगा में नया ट्विस्ट, ‘प्रलय’ आरोपों के बीच एक Like ने खींचा ध्यान (22.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
सुनीता आहूजा से झगड़े के बीच हॉस्पिटल पहुंचे गोविंदा, जानिए क्या हुआ
सुनीता आहूजा से झगड़े के बीच हॉस्पिटल पहुंचे गोविंदा, जानिए क्या हुआ
कोलंबो में इतिहास रचेंगे रवींद्र जडेजा, ऐसा करने वाले होंगे पहले भारतीय
कोलंबो में इतिहास रचेंगे रवींद्र जडेजा, ऐसा करने वाले होंगे पहले भारतीय
‘BJP ध्रुवीकरण की राजनीति कर रही...’, वंदे मातरम् को लेकर खरगे का हमला
‘BJP ध्रुवीकरण की राजनीति कर रही...’, वंदे मातरम् को लेकर खरगे का हमला
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
जीरा, धनिया या सौंफ... कौन से मसाले कम पानी में उग सकते हैं?
जीरा, धनिया या सौंफ... कौन से मसाले कम पानी में उग सकते हैं?
Sugar Alternatives: चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
Embed widget