एक्सप्लोरर

Bihar Weather Update: आज से करवट लेगा मौसम, 3 से 4 डिग्री तक बढ़ेगा तापमान, बाहर निकलने से पहले देख लें अपडेट

Bihar Weather Forecast: अगले 5 से 6 दिनों तक मौसम शुष्क रहेगा. कहीं भी वर्षा की चेतावनी नहीं दी गई है. इसके अलावा तापमान में वृद्धि के साथ-साथ भीषण गर्मी पड़ने का पूर्वानुमान है.

Bihar Weather News 4 May 2023: अप्रैल महीने में भीषण गर्मी और लहर चलने के बाद पिछले करीब दो सप्ताह से बिहार में हुई बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली है. कई स्थानों पर हल्की तो कहीं मध्यम स्तर की वर्षा से तापमान में गिरावट देखी गई, लेकिन आज गुरुवार से फिर बिहार का मौसम करवट लेने वाला है. मौसम विभाग ने अलर्ट जारी करते हुए बताया है कि आज के बाद से तीन से चार डिग्री सेल्सियस तक तापमान में बढ़ोतरी होगी.

आज कुछ स्थानों पर बहुत हल्की बारिश या बूंदाबांदी के साथ मेघ गर्जन की संभावना है. इनमें उत्तर-पश्चिम भाग के पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सारण और दक्षिण-पश्चिम बिहार के रोहतास, भभुआ, बक्सर, औरंगाबाद, भोजपुर और अरवल जिले शामिल हैं. हालांकि इन जिलों में बहुत कम जगह पर बद्री नुमा मौसम देखने को मिल सकता है. राज्य के बाकी जिलों में मौसम पूरी तरह शुष्क रहेगा. तापमान में वृद्धि होगी. शुक्रवार (5 मई) से पूरे राज्य का मौसम लगातार अगले पांच से छह दिनों तक शुष्क रहेगा. कहीं भी वर्षा की  चेतावनी नहीं दी गई है. इसके अलावा तापमान में वृद्धि के साथ-साथ भीषण गर्मी पड़ने का पूर्वानुमान है.

बीते 24 घंटे में कैसा रहा मौसम?

बुधवार को जारी रिपोर्ट के अनुसार, प्रदेश के तापमान में गिरावट देखी गई. 20 जिलों के कुछ स्थानों पर हल्की और मध्यम स्तर की वर्षा के साथ ऑरेंज अलर्ट रहा, वहीं कुछ जिलों में बहुत हल्की वर्षा या बूंदाबांदी हुई. कटिहार के मनिहारी में 17.2 मिलीमीटर, किशनगंज में 14.8 मिलीमीटर, मुंगेर शहरी क्षेत्र और उसके आसपास में 8.6 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई.

मुंगेर के असरगंज में 6.2, तारापुर में 3.6 मिलीमीटर, बांका जिले के चंदन नगर में 2.6, बेलहर में 1.2 मिलीमीटर, दरभंगा जिले के घनश्यामपुर में 2.6 मिलीमीटर, बक्सर में 1.5 मिलीमीटर, पटना जिले के फतुहा में 1.4 मिलीमीटर और भागलपुर में 0.5 मिलीमीटर बारिश हुई है. इसके अलावा बुधवार को ऑरेंज अलर्ट में सीतामढ़ी, सीवान और वैशाली जिला रहा जहां कुछ-कुछ स्थानों पर मध्यम स्तर की वर्षा दर्ज की गई. मधेपुरा, सुपौल, अररिया, मधुबनी, गोपालगंज, मुजफ्फरपुर, सारण, भोजपुर और जहानाबाद में येलो अलर्ट रहा. इन जिलों के कुछ-कुछ स्थानों पर हल्की या बूंदाबांदी तो कहीं-कहीं मेघ गर्जन और बद्री नुमा मौसम रहा.

31 से 34 डिग्री के बीच रहा औसत तापमान

बुधवार को तापमान में भी गिरावट देखी गई. सबसे अधिक तापमान सीतामढ़ी जिले के पुपरी में 36.6 डिग्री सेल्सियस रहा जबकि वाल्मीकि नगर में 36.3, बक्सर में 35.8, भागलपुर और वैशाली में 35.5 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा. अन्य जिलों में औसत तापमान 31 डिग्री से 34 डिग्री के बीच रहा है. बुधवार को सबसे कम तापमान भागलपुर जिले के सबौर में 31 डिग्री सेल्सियस रहा.

यह भी पढ़ें- In Pics: शेरवानी में चेतन आनंद तो सुर्ख लाल जोड़े में दिखीं आयुषी, तस्वीर देख बोल उठेंगे- रब ने बना दी जोड़ी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पप्पू यादव की पत्नी के घर के बाहर प्रदर्शन, सांसद बोले- 'आओ न कल…’
पप्पू यादव की पत्नी के घर के बाहर प्रदर्शन, सांसद बोले- 'आओ न कल…’
तेज प्रताप को देख सम्राट चौधरी ने छोड़ दी VIP कुर्सी? पीछे जाकर बैठे
तेज प्रताप को देख सम्राट चौधरी ने छोड़ दी VIP कुर्सी? पीछे जाकर बैठे
AK-47 गोलीकांड के बाद सीवान पहुंचे इमरान प्रतापगढ़ी, कह दी बड़ी बात
AK-47 गोलीकांड के बाद सीवान पहुंचे इमरान प्रतापगढ़ी, कह दी बड़ी बात
बांकीपुर: रिजल्ट से पहले चुनाव आयोग क्यों पहुंचे प्रशांत किशोर? जानें
बांकीपुर: रिजल्ट से पहले चुनाव आयोग क्यों पहुंचे प्रशांत किशोर? जानें

वीडियोज

Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा
Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
CWG: फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
'वैचारिक छाप छोड़ने की जल्दी', हॉकी टीम की जर्सी का रंग बदलने पर भड़के कांग्रेस अध्यक्ष
'वैचारिक छाप छोड़ने की जल्दी', हॉकी टीम की जर्सी का रंग बदलने पर भड़के कांग्रेस अध्यक्ष
पवर्तारोही निर्मल पुर्जा की मौत, ब्रॉड पीक पर बर्फीले तूफान ने ली जान
पवर्तारोही निर्मल पुर्जा की मौत, ब्रॉड पीक पर बर्फीले तूफान ने ली जान
Embed widget