एक्सप्लोरर

भीषण गर्मी की चपेट में बिहार, इन जिलों में चलेगी गर्म हवा और लू, जानें मौसम का ताजा अपडेट

Weather Update: बिहार में गर्मी का सितम जारी है. पिछले कई दिनों से तीखी धूप निकल रही है. कई जिलों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस पार कर गया. मौसम विभाग ने लू और गर्म हवा का अलर्ट जारी किया है.

Bihar Weather Today: बिहार में मौसम का उतार चढ़ाव जारी है. दिन में भीषण गर्मी और रात में हल्की बारिश हो रही है. तीखी धूप की वजह से बाहर निकलना दुश्वार हो गया है. पारा बढ़ने से उमस भरी गर्मी पड़ रही है. कई जिलों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस पार कर गया. उमस और चिलचिलाती धूप से अभी लोगों को राहत नहीं मिलने वाली है. मौसम विभाग के मुताबिक तापमान में इजाफा होने से गर्मी और सताएगी. रविवार (11 मई, 2025) को 9 जिलों में लू और गर्म हवा चलने की चेतावनी जारी की गई है.

9 जिलों में गोपालगंज, पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी, मधुबनी, सुपौल, पूर्णिया, जमुई और बांका शामिल हैं. दिन में तीखी धूप और उमस का दौर बरकरार रहेगा. तापमान 40 से 43 डिग्री सेल्सियस के बीच पहुंच सकता है. बिहार में गर्मी का सितम जारी है. अगले कई दिन मौसम में बदलाव के संकेत नहीं हैं. उमस और तेज धूप ने जिंदगी मुश्किल बना दी है. मौसम विभाग के मुताबिक शनिवार (10 मई, 2025) को 14 जिलों का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया.

इन जिलों में कैसा रहा मौसम का हाल? 

बिहार में दिन भर मौसम गर्म बना रहा. गोपालगंज राज्य का सबसे गर्म जिला बना. अधिकतम तापमान 42.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. अन्य जिलों में भी गर्मी से लोगों का बुरा हाल रहा. वाल्मीकि नगर में अधिकतम तापमान 42.0, पटना में 41.5, बक्सर में 41.4, गया, डेहरी में 41.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

शेखपुरा और बांका में 40.6, औरंगाबाद में 40.5, भागलपुर में 40.1 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान रहा. दरभंगा, सुपौल, मोतीहारी और भोजपुर में भी गर्मी ने लोगों के पसीने छुड़ाए.

तीखी धूप के बाद शाम को छाए बदल

दिन भर तीखी धूप के बाद शाम का मौसम अचानक सुहाना हो गया. आसमान में काले बादल छाने लगे. तेज गर्जना के साथ बिजली भी कौंधती रही. मौसम में आए बदलाव से बारिश का अनुमान जताया जाने लगा. रात होते-होते रोहतास, औरंगाबाद, जमुई और अरवल में मघ्यम स्तर की बारिश हुई. बादलों की गर्जना के साथ बिजली भी थोड़े-थोड़े अंतराल पर कड़कती रही. 

ये भी पढ़ें- देश के लिए शहीद हो गए छपरा के रहने वाले BSF के जवान मोहम्मद इम्तियाज, घर पर मातम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
Bihar Flood News: सुपौल में कोसी नदी का जलस्तर बढ़ा, निरीक्षण करने पहुंचे DM, क्या है अपडेट?
बिहार: सुपौल में कोसी नदी का जलस्तर बढ़ा, निरीक्षण करने पहुंचे DM, क्या है अपडेट?
बिहार: विधानसभा के पटल पर रखे गए 10 संशोधन विधेयक, पहले दिन क्या हुआ? जानें
बिहार: विधानसभा के पटल पर रखे गए 10 संशोधन विधेयक, पहले दिन क्या हुआ? जानें

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
Embed widget