एक्सप्लोरर

Bihar Weather Today: तेज हवा, मेघ गर्जन, वज्रपात... बिहार के 24 से ज्यादा जिलों में आज बारिश की संभावना

Bihar Weather: शनिवार की अपेक्षा रविवार को राज्य के मात्र तीन जिलों में 40 डिग्री से ऊपर तापमान रहा. कल (17 जून, 2025) से राज्य के सभी जिलों में सक्रिय रूप से वर्षा की प्रबल संभावना है.

Bihar Weather Update: राज्य के सभी जिलों में बादल बने रहने के साथ आज (16 जून, 2025) 24 से ज्यादा जिलों में बारिश की संभावना है. इनमें से दो जिलों (पश्चिमी चंपारण और किशनगंज) में भारी वर्षा की चेतावनी दी गई है. इन जिलों में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा के चलने के साथ मेघ गर्जन और वज्रपात की भी चेतावनी दी गई है. 

दो जिलों में भारी बारिश के अलावा गोपालगंज, सारण, सीवान, पूर्वी चंपारण, शिवहर, सीतामढ़ी, मधुबनी, दरभंगा, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, वैशाली, सहरसा, मधेपुरा, सुपौल, अररिया, पूर्णिया, कटिहार, खगड़िया, भागलपुर, मुंगेर, जमुई और बांका में हल्की से लेकर मध्यम स्तर की बारिश का पूर्वानुमान है. उधर उत्तर बिहार के भी कई जिलों में आज मध्यम स्तर की वर्षा की संभावना है. इन इलाकों में कुछ-कुछ जगहों पर 40 से 50 किलोमीटर की तेज हवा के साथ मेघ गर्जन और वज्रपात की चेतावनी दी गई है.

24 घंटे में कहां कितनी हुई बारिश?

बीते रविवार की दोपहर जारी पटना मौसम विज्ञान केंद्र की रिपोर्ट के अनुसार, बीते 24 घंटे में सबसे अधिक वर्षा किशनगंज में 126.6 मिलीमीटर हुई है. इसके अलावा अररिया में 54.6 मिलीमीटर, मधेपुरा में 40.6 मिलीमीटर, पूर्णिया में 12.6 मिलीमीटर, पूर्वी चंपारण में 6, पश्चिमी चंपारण में 2.2 और कटिहार में 2 मिलीमीटर के साथ हल्की वर्षा दर्ज की गई है. इसके अलावा गया, औरंगाबाद, बक्सर, रोहतास और भागलपुर में वर्षा हुई है. 

शनिवार की अपेक्षा रविवार को राज्य के तापमान में करीब 3 डिग्री की कमी देखी गई. मात्र तीन जिलों में 40 डिग्री से ऊपर तापमान रहा. सबसे अधिक तापमान रोहतास के डेहरी में  41.8 तो बक्सर में 40.6 और छपरा में 40.3 डिग्री सेल्सियस रहा. पटना में पारा 2.8 डिग्री कम हुआ और 38.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. राज्य का औसत तापमान 36 डिग्री के करीब रहा. आज (सोमवार) और ज्यादा गिरावट की संभावना है. कल (17 जून, 2025) से राज्य के सभी जिलों में सक्रिय रूप से वर्षा की प्रबल संभावना बन रही है.

यह भी पढ़ें- मधुबनी सांसद अशोक यादव के बेटे विभूति अपने आवास से लापता, खोज में जुटी दरभंगा पुलिस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
बिहार में छात्रों के हित में 4 बड़े ऐलान, CM सम्राट चौधरी की पहल
बिहार में छात्रों के हित में 4 बड़े ऐलान, CM सम्राट चौधरी की पहल
बिहार: 'शराबबंदी वापस ले लेनी चाहिए', स्टडी में बताई गई ये वजहें
बिहार: 'शराबबंदी वापस ले लेनी चाहिए', स्टडी में बताई गई ये वजहें
Exclusive: यूपी चुनाव के लिए तैयार है चिराग पासवान की पार्टी, अमित शाह से सीट शेयरिंग पर हुई बात?
यूपी चुनाव के लिए तैयार है चिराग पासवान की पार्टी, अमित शाह से सीट शेयरिंग पर हुई बात?

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
अब दोबारा से होगी आरजीकर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
अब दोबारा से होगी RG कर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
Gum Disease Can Cause Heart Attack: मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
Embed widget